लोगों का ऐसा मानना है कि क्रिसमस भारत में व्यापक रूप से नहीं मनाया जाता क्योंकि यहाँ ईसाईयों की आबादी लगभग 5-7% हैं. लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है. भारत में बदलती संस्कृतियों और परंपराओं की स्वीकृति इस त्यौहार को सबसे अधिक प्रत्याशित बनाती है.
यहाँ क्रिसमस ज्यादातर महानगरों, दक्षिणी और उत्तर-पूर्वी भारत में मनाया जाता है, जहाँ रहने वाले ईसाइयों की संख्या ज्यादा है. लेकिन भारत में क्रिसमस सिर्फ ईसाईयों का त्यौहार नहीं है यहाँ कोई भी इस त्यौहार में शामिल होने के लिए उत्साहित रहता है.
गोवा में क्रिसमस

अपने खुबसूरत बीचेस और नाइटलाइफ़ के लिए जाना जाने वाला गोवा भारत में क्रिसमस मनाने के लिए सबसे उत्कृष्ट जगह है. अपनी पुर्तगाली विरासत और कैथोलिक आबादी के साथ यहाँ क्रिसमस एक उत्साह के साथ मनाया जाता है. चर्च और घरों को सुंदर रोशनी और नुकीले फूलों से सजाया गया है जबकि बच्चे देर रात तक क्रिसमस कैरोल गाते हैं. आधी रात के मास में हिस्सा लेने के लिए सभी उम्र के लोग चर्च में जाते हैं. गोवा में क्रिसमस बहुत प्रसिद्ध है जो देश और विदेश के विभिन्न हिस्सों से हजारों पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है जो इस त्योहार को मानाने और उसका आनंद लेने आते हैं.
यह भी पढ़ें-क्रिसमस विशेष: जानिये भारत में क्रिसमस डे की कैसी होती है धूम
शिलॉंग

मेघालय के इस अद्भुत उत्तर-पूर्वी शहर में ईसाइयों की काफी आबादी है, जो ईसामसीह के जन्मदिन को धूमधाम से मनाते हैं. इसलिए उत्तर-पूर्वी भारत में क्रिसमस मनाने के लिए एक मनोरम स्थान है. गलियों, चर्च और घरों को सुंदर रोशनी से सजाया जाता है और कोई भी शिल्लोंग की हवा में इस उत्साह महसूस कर सकता है.
शहर की भरी भीड़ मिडनाइट मास के लिए शहर के चर्च में पहुँच जाती हैं जहाँ कई बैंड भावपूर्ण संगीत बजाते हुए दिखाई देते हैं.
इस क्षेत्र की सुंदरता, इसका भोजन और क्रिसमस के लिए सामान्य उत्साह आपको यहां एक यादगार अनुभव दे सकता है.
पांडिचेरी

तमिलनाडु तट से कुछ ही दूर एक छोटा सा केंद्र शासित प्रदेश है पांडिचेरी। इसे देश के उन हिस्सों में “लिटिल फ्रांस” के नाम से भी जाना जाता है. फ्रांसीसियों द्वारा इस क्षेत्र को कुछ शानदार वास्तुकला, सुंदर समुद्र तटों और रमणीय फ्रांसीसी व्यंजनों का अनोखा उपहार प्राप्त हुआ है. फ्रांसीसी वंश की पैठ होने के बाद यहाँ बहुत सारे ईसाई हैं जो सभी पारंपरिक अनुष्ठानों को बड़े उत्साह के साथ क्रिसमस मनाते हैं।
चर्च, विशेष रूप से चर्च ऑफ अवर लेडी ऑफ इमैक्युलेट कन्सेप्शन और सेक्रेड हार्ट ऑफ़ जीसस को बहुत खुबसूरत ढंग से सजाया जाता है. वे भारत में क्रिसमस के उत्सव के दौरान सबसे सुंदर ढंग से सजाए गए चर्चों में से कुछ हैं. यहां मिडनाइट मास का आयोजन भी बहुत अनोखा होता है. यहां क्रिसमस मनाना एक शानदार विकल्प है यहाँ बीचेस पर आराम करते हुये समुद्री जीवन का भी आनंद ले सकते हैं.
केरल

क्रिसमस के दौरान केरल में बितायी गयी छुट्टियाँ आपको यादगार अनुभव प्रदान कर सकती हैं . केरल में अनगिनत चर्चों के साथ ईसाई आबादी बहुत मजबूत है. क्रिसमस का त्यौहार पूरे राज्य में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है. यहां लोग अपने घरों, चर्चों और गली को लाइट्स और अन्य सामग्रियों से सजाते हैं.
चर्च चाहे बड़े हों या छोटे रात भर खुले रहते हैं और हजारों लोग मिडनाइट मास में हिस्सा लेने के लिए राज्य भर के चर्चों में इकट्ठा होते हैं.
क्रिसमस का लुत्फ़ उठाने के साथ यहाँ के समुद्री तटों, मसालों की खरीदारी से लेकर पश्चिमी घाटों की खोज तक बहुत कुछ किया जा सकता है. केरल जाने के लिए यह सबसे सही समय है.
सिक्किम में क्रिसमस

सिक्किम राज्य में ईसाई आबादी बहुत छोटी है. भारत के इस छोटे पूर्वोत्त्तर राज्य में क्रिसमस का त्यौहार विभिन्र रंग लेकर आता है. सिक्किम हमेशा से पर्यटकों के लिए एक पसंदीदा विकल्प रहा है. हिमालय की चोटियों पर बर्फ का दृश्य काफी मनोरम नज़र आता है. यात्रा करने के लिए सिक्किम सबसे अच्छा पर्यटक स्थल के रूप में जाना जाता है. दिसंबर और जनवरी में, राज्य बर्फ से घिर जाता है और भूमि की सुंदरता को बढ़ाता है.
यहाँ का प्रत्येक घर सितारों और सजे हुए पेड़ों से जगमगाता है, और केक की खुशबू चारो ओर फैलती है. त्यौहारों के दौरान रेस्तरां और पब देर रात तक खुले रहते हैं. यह सिक्किम आने का सबसे अच्छा समय है और इस जगह पर रोमांटिक आभा प्रदान करता है.
मुंबई में क्रिसमस का जश्न

भारत में मुम्बई का क्रिसमस के जश्न के लिए बहुत प्रसिद्ध है. बांद्रा का पश्चिमी उपनगर क्रिसमस के दौरान मुंबई में देखने लायक जगह है.
मुंबई अपनी कैथोलिक आबादी के लिए जाना जाता है और हिल रोड आश्चर्यजनक रूप से क्रिसमस के समय फूलों और लाइट से सजाया जाता है. कोई हिल रोड के फुटपाथ पर क्रिसमस ट्री भी सजा सकता है, जिसे स्थानीय परिवार त्योहार की भावना में रखते हैं. शहर में चर्चों को भी खूबसूरती सेसजाया जाता है और सभी धार्मिक पृष्ठभूमि के लोगों एक साथ क्रिसमस का त्यौहार मनाते हैं . आसपास के लोग अपने दोस्तों और परिवार के साथ आनंद लेते हुए दिखाई देते हैं.
[video_ads]
[video_ads2]
You can send your stories/happenings here:info@religionworld.in
Editorial Review Note
Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.