RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

हरिद्वार कुंभ: राज्य सरकार के नए दिशा निर्देश का अखाड़ा परिषद ने किया विरोध

हरिद्वार कुंभ: राज्य सरकार के नए दिशा निर्देश का अखाड़ा परिषद ने किया विरोध

हरिद्वार कुंभ: राज्य सरकार के नए दिशा निर्देश का अखाड़ा परिषद ने किया विरोध
Visual Archive

हरिद्वार कुंभ: राज्य सरकार के नए दिशा निर्देश का अखाड़ा परिषद ने किया विरोध

हरिद्वार, 1 मार्च; हरिद्वार कुंभ मेले को कोविड संक्रमण से बचाने के लिए उत्तराखंड सरकार आये दिन नए दिशा निर्देश जारी कर रही है. इस बार भी आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा नया एसओपी जारी किया गया है. इस एसओपी का अखाड़ा परिषद, संतों, स्थानीय पुजारी और व्यापारी बिरादरी ने विरोध किया है.



क्या है नया दिशा निर्देश

नए दिशा निर्देश के अनुसार हरिद्वार कुंभ में जो भी दिशा निर्देश का  उल्लंघन करेगा उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा. यह एसओपी प्रतिबंध कुंभ मेला क्षेत्र में और मेला अवधि तक ही लागू होंगे।

सख्त है नए एसओपी

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने सरकारी पोर्टलों पर अनिवार्य रजिस्ट्रेशन का हवाला देते हुए कहा है कि 72 घंटे की कोरोना निगेटिव रिपोर्ट, तीर्थयात्रियों के लिए ई-पास आवंटन और आपदा प्रबंधन अधिनियम और कोविड एसओपी के उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई के यह नियम काफी सख्त हैं.

यह भी पढ़ें-हरिद्वार महाकुंभ 2021 : अखाड़ों की धर्मध्वजा और पेशवाईयों की तारीख

प्रोटोकॉल में भव्य कुंभ असंभव

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने सवाल उठाया है कि जब प्रयागराज में आयोजित माघ मेला और वृंदावन मेले में ऐसा कोई प्रतिबंध नहीं था तो हरिद्वार महाकुंभ में क्यों?

महंत नरेंद्र गिरी ने कहा कि इस तरह के कठोर प्रतिबंधों, प्रोटोकॉलों और प्रक्रियाओं में एक भव्य कुंभ का आयोजन कैसे किया जा सकता है? कोरोना का डर या सुरक्षा उपायों के नाम पर अनुचित प्रतिबंध नहीं लगाए जाने चाहिए.



हालांकि सरकार ने भव्य कुंभ मेले का आयोजन करने का आश्वासन दिया है, लेकिन हमने प्रतिबंधों को कम करने का आग्रह किया क्योंकि कोविड-19 का असर अब कम हो गया है और टीकाकरण भी किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें-हरिद्वार कुंभ: राज्य सरकार के नए दिशा निर्देश का अखाड़ा परिषद ने किया विरोध

यह भी पढ़ें-Haridwar Kumbh Mela: कुंभ 2021 के दौरान इन नियमों का पालन ज़रूरी | Kumbh Mela

[video_ads]
[video_ads2]
You can send your stories/happenings here:info@religionworld.in

RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Shweta March 1, 2021 2 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Kumbh 2021

इतिहास : हरिद्वार कुंभ का संघर्षों और दुर्घटनाओं से नाता

प्रत्येक जगह पर कुंभ में सबसे पहले शाही स्नान को लेकर संन्यासियों के अखाड़ों के बीच संघर्ष का इतिहास रहा है. कभी कभी तो यह संघर्ष खूनी संघर्ष…

Read now
Hinduism

महाकुंभ का मुख्य शाही स्नान सफलता पूर्वक सम्पन्न

13 लाख 50 हजार से अधिक लोगों ने गंगा में लगाई पवित्र डुबकी हरिद्वार 14 अप्रैल 2021। कुम्भ मेला का मुख्य शाही स्नान सकुशल और सुव्यवस्थित तरीके से…

Read now
Kumbh 2021

हरिद्वार महाकुंभ: जूना अखाड़े की 200 साध्वी बनीं नागा संन्यासी

हरिद्वार, 8 अप्रैल; हरिद्वार महाकुंभ में श्रीपंच दशनाम जूना अखाड़े में पुरुष नागा संन्यासी बनने के बाद अब दो सौ महिलाओं को नागा संन्यासी बनाने के लिए दीक्षा कार्यक्रम…

Read now