RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

होली के रंग: मणिकर्णिका घाट में मसान की होली

होली के रंग: मणिकर्णिका घाट में मसान की होली

होली के रंग: मणिकर्णिका घाट में मसान की होली
Visual Archive

होली के रंग: मणिकर्णिका घाट में मसान की होली

वाराणसी, 26 मार्च;  होली एक ऐसा त्योहार है, जिसे कई अनोखे तरीकों से मनाया जाता है. जहां कृष्ण जन्मभूमि मथुरा में बरसाने की लड्डू और लठमार होली से तो हर कोई वाकिफ है. वहीं, शिव नगरी काशी में लोग चिता की राख से होली खेलते हैं. इस अनोखी परंपरा को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं.



बनारस की भस्म की होली

होली के रंग: बाबा की नगरी में मसान की होली

वाराणसी का मणिकर्णिका घाट, जहां 24 घंटे चिताएं जलाई जाती हैं. यहां पर शिव भक्त इन्हीं चिताओं की राख से न सिर्फ होली खेलते हैं, बल्कि थोड़ी देर के लिए जन्म और मृत्यु के जीवन चक्र से बाहर निकलकर लोग सब कुछ भूल जाते हैं. मणिकर्णिका घाट पर चारों ओर हर-हर महादेव के नारे लगाते हुए लोग खूब मस्ती करते हैं.

भोलेनाथ भक्तों के साथ खेलते हैं होली

होली के रंग: बाबा की नगरी में मसान की होली

वाराणसी में होली की शुरुआत वैसे तो बाबा विश्वनाथ के गौना होने के बाद होती है, लेकिन श्मशान घाट पर शंकर के गणों के द्वारा चिता की राख से होली खेलने के बाद ही आम लोग रंगों से होली खेलना शुरू करते हैं. मान्यता है कि भूतभावन भोले नाथ अपने गणों के साथ होली खेलने श्मशान घाट पर आते हैं. ऐसा दृश्य शायद ही कहीं देखने को मिलता होगा, जहां एक तरफ चिता जल रही है और दूसरी तरफ हर हर महादेव के नारे के साथ होली खेली जा रही है.

यह भी पढ़ें-ब्रज की होली : गोकुल के प्राचीन मुरलीधर घाट पर आज होगी छड़ीमार होली

मणिकर्णिका घाट का महत्व

गौरतलब है कि मणिकर्णिका घाट वाराणसी का वह महाश्मशान है, जहां 24 घंटे चिताएं जलती रहती हैं. मान्यता है कि इस श्मशान घाट पर जिसकी भी चिता जलाई जाती है, उसे भगवान भोलेनाथ ताड़क मंत्र देकर सीधे मोक्ष प्रदान कर देते हैं. यही कारण है कि वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ सहित झारखंड से भी लोग दाह संस्कार के लिए आते हैं.

जीवन मृत्यु का महत्व

होली के रंग: बाबा की नगरी में मसान की होलीआज की चिता भस्म की होली उसी राग-द्वेष, जीवन-मरण और सुख-दुख से ऊपर उठ कर मनाने का पर्व है और परम्परा भी. काशीवासियों ने इसे न सिर्फ जीवित रखा हुआ है, बल्कि उसे विधिवत सम्पन्न भी करते हैं. यहां पर नजारा बेहद विचित्र होता है. एक तरफ चिताएं जल रही हैं, तो दूसरी तरफ मस्ती में लोग उसी की राख से होली खेल रहे हैं. इस तरह का अद्भुत नजारा दुनिया में शायद ही कहीं देखने को मिले, जहां जितना महत्व जीवन को दिया जाता है, उतना ही मृत्यु को भी प्रदान किया जाता है.



होली मोक्ष पाने का त्योहार

वाराणसी की यह होली जीवन चक्र से छुटकारा पाने या मोक्ष पाने का नाम है. काशी के इस अद्भुत उत्सव में साफ दिखता है कि शंख ,घंटा घड़ियाल, डमरू और हर-हर महादेव की गूंज के साथ बनारस की होली न सिर्फ अद्भुत है, बल्कि कल्पना से भी परे है.

[video_ads]
[video_ads2]
You can send your stories/happenings here:info@religionworld.in

RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Shweta March 26, 2021 3 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Hinduism

कब आएगा सावन का पहला सोमवार? जानिए 

कब आएगा सावन का पहला सोमवार? जानिए  जब आषाढ़ की बारिशें धरती को भीगाने लगती हैं, जब पेड़ों की हरियाली आंखों को ठंडक देने लगती है, और जब…

Read now
Hinduism

शैव संप्रदाय क्या है, इसका इतिहास क्या है

शैव संप्रदाय क्या है, इसका इतिहास क्या है शैव संप्रदाय हिंदू धर्म की एक प्रमुख शाखा है, जिसमें भगवान शिव को सर्वोच्च ईश्वर माना जाता है। इस संप्रदाय…

Read now
Hinduism

देव दिवाली : जानिये कब है देवताओं की दीपावली? जानें पूजा का शुभ मुहूर्त एवं महत्व

हर वर्ष कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि को देव दीपावली मनाई जाती है। देव दीपावली हर वर्ष काशी में मनाए जाने की परंपरा है। इस वर्ष देव ​दीपावली…

Read now