RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

हरिद्वार कुंभ 2021: आस्था के साथ निकली बैरागी अखाड़ों की पेशवाई

हरिद्वार कुंभ 2021: आस्था के साथ निकली बैरागी अखाड़ों की पेशवाई

हरिद्वार कुंभ 2021: आस्था के साथ निकली बैरागी अखाड़ों की पेशवाई
Visual Archive

हरिद्वार कुंभ 2021: आस्था के साथ निकली बैरागी अखाड़ों की पेशवाई

हरिद्वार, 8 अप्रैल; अखिल भारतीय श्री पंच वैष्णव बैरागी तीनों अनी अखाड़ों की पेशवाई आस्था  के साथ निकाली गई. भूपतवाला से धूम धड़ाके और गाजे-बाजे के साथ पेशवाई शुरू होकर बैरागी कैंप पहुंचकर संपन्न हुई.



पूरे रास्ते पेशवाई पर हैलीकॉप्टर से फूल बरसाए गए. जबकि लोगों ने भी जगह-जगह पेशवाई में शामिल संतों का अभिनंदन कर आशीर्वाद लिया. पेशवाई को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही. पेशवाई में देशभर के बैरागी संतों के 1100 खालसे शामिल हुए.

मंगलवार को भूपतवाला स्थित माता वैष्णो देवी शक्तिपीठ आश्रम से श्री पंच निर्मोही अनी अखाड़ा, श्री पंच दिगंबर अनी अखाड़ा, श्री पंच निर्वाणी अनी अखाड़ा की पेशवाई पूजा-अर्चना के साथ सभी परंपराओं का निर्वहन करते हुए विधि-विधान से शुरू की गई.

यह भी पढ़ें-हरिद्वार महाकुंभ: जूना अखाड़े की 200 साध्वी बनीं नागा संन्यासी

पेशवाई में सबसे आगे हाथी और उसके पीछे घोड़ों पर संत सवार थे. जबकि इसके पीछे ऊंट पर लंबी जटाओ वाले साधु चल रहे थे.

शस्त्रों के साथ साधुओं के जत्थे के बीच श्री पंच निर्मोही अनी अखाड़ा अध्यक्ष श्रीमहंत राजेंद्र दास, श्री पंच दिगंबर अनी अखाड़ा के अध्यक्ष श्रीमहंत रामकृष्णदास, श्री पंच निर्वाणी अनी अखाड़ा के अध्यक्ष श्रीमहंत धर्मदास, बाबा हठयोगी के साथ अन्य संत पैदल चल रहे थे.



इनके आगे तलवार और अन्य शस्त्रों से साधु युद्ध कौशल के प्रदर्शन करते हुए चल रहे थे. कई किलोमीटर लंबी पेशवाई पर पूरे रास्ते हैलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा होती रही. बैरागी कैंप क्षेत्र स्थित अखाड़ा की छावनियों में पहुंचकर पेशवाई समाप्त हुई.

[video_ads]
[video_ads2]
You can send your stories/happenings here:info@religionworld.in

RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Shweta April 8, 2021 2 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Kumbh 2021

इतिहास : हरिद्वार कुंभ का संघर्षों और दुर्घटनाओं से नाता

प्रत्येक जगह पर कुंभ में सबसे पहले शाही स्नान को लेकर संन्यासियों के अखाड़ों के बीच संघर्ष का इतिहास रहा है. कभी कभी तो यह संघर्ष खूनी संघर्ष…

Read now
Hinduism

हरिद्वार कुम्भ मेले में सभी व्यवस्थाएं पुख्ता : मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत

केंद्र की गाईडलाईन के अक्षरशः पालन के साथ संतों और श्रद्धालुओं की हर सुविधा का ख्याल। जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बरदाश्त नहीं, अधिकारियों को 75 दिन…

Read now
Kumbh 2021

हरिद्वार कुंभ मेला: कुंभ मेला आज से, 12 अप्रैल को होगा पहला शाही स्नान

हरिद्वार, 1अप्रैल; हरिद्वार कुंभ मेला आज यानि 1 अप्रैल से विधिवत आरम्भ हो चुका है. कोरोना संक्रमण के कारण इस बार कुंभ मेला 1 अप्रैल से 30 अप्रैल…

Read now