RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

विश्व पृथ्वी दिवस – 2021 : धरती है तो हम हैं और हमारा अस्तित्व है

विश्व पृथ्वी दिवस – 2021 : धरती है तो हम हैं और हमारा अस्तित्व है

विश्व पृथ्वी दिवस – 2021 : धरती है तो हम हैं और हमारा अस्तित्व है
Visual Archive

विश्व पृथ्वी दिवस – 2021 : धरती है तो हम हैं और हमारा अस्तित्व है

धरती है तो हम हैं और हमारा अस्तित्व है

ऋषिकेश, 22 अप्रैल। विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी परमार्थ प्रागंण में रूद्राक्ष का पौधा रोपित करते हुये कहा कि पृथ्वी; धरती वास्तव में माँ की तरह बहुत व्यापक शब्द है जिसमें जल, हरियाली, सभी प्राणी और हम सभी का जीवन समाहित है, यह हम सभी का एक रमणीय और समृद्ध घर है। पृथ्वी की सुरक्षा अर्थात सब की सुरक्षा। पृथ्वी को बचाने का आशय है पृथ्वी की रक्षा के लिये सब मिलकर ईमानदारी पूर्ण एक पहल शुरू करना और वह भी तब तक जब तक सकारात्मक परिणाम प्राप्त नहीं होते। हम पृथ्वी और पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बनकर ही उसकी रक्षा कर सकते हैं।

पृथ्वी के पैरोकार, प्रहरी और पहरेदार बनें – स्वामी चिदानन्द सरस्वती

स्वामी जी ने कहा कि वर्तमान समय में हम जो कर रहे हैं उससे पृथ्वी की नैसर्गिकता प्रभावित हो रही है। पृथ्वी के गर्भ से प्राकृतिक संसाधनों का अनियंत्रित रूप से दोहन किया जा रहा है उस दोहन की सीमा अब चरम पर पहुँच चुकी है। इस समय दुनिया के लोग प्रकृति द्वारा निर्धारित सीमाओं के भीतर रहने की क्षमता को तीव्र गति से खो रहे हैं जिससे जीवन के अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है।

विश्व पृथ्वी दिवस world earth day
विश्व पृथ्वी दिवस – 2021 : धरती है तो हम हैं और हमारा अस्तित्व है

हम सभी इन हालातों में बदलाव चाहते हैं परन्तु पृथ्वी के संरक्षण में योगदान नहीं देना चाहते हैं। हमें साँस लेने के लिये शुद्ध हवा चाहिये परन्तु हवा को शुद्ध करने हेतु वृक्षारोपण के लिये योगदान नहीं देना चाहते, हमें स्वच्छ जल चाहिये परन्तु प्रदूषित होती नदियाँ और जलस्रोतों की ओर हमारा ध्यान नहीं है। हम सब जानते हैं कि पर्यावरण को बचाने के लिये बहुत कुछ करना होगा क्योंकि पृथ्वी का अस्तित्व ही दाँव पर लगा हुआ है और उसके साथ हम सभी का जीवन भी, इसलिये आईये हम सभी महत्त्वपूर्ण बदलावों का हिस्सा बनें और एक जिम्मेदार नागरिक की तरह प्लास्टिक का उपयोग न करें; वृक्षारोपण और पौधों के संरक्षण में योगदान दे; कार्बनडाइ आक्साइड का उत्पादन कम से कम करें, कचरे का सही प्रबंधन करें, जल का संरक्षण करें।

विश्व पृथ्वी दिवस world earth day
स्वामी चिदानन्द सरस्वती

स्वामी जी ने कहा कि धरती है तो हम हैं और हमारा अस्तित्व है इसलिये हमें हमेशा याद रखना होगा कि पृथ्वी केवल मनुष्य के उपभोग के लिये नहीं है अतः हमें अपनी जीवनशैली और गतिविधियों में महत्त्वपूर्ण बदलाव करने होगें और उन सकारात्मक बदलावों को आत्मसात करना होगा।

हमें पृथ्वी के पैरोकार, प्रहरी और पहरेदार बनकर उसे बचाना होगा। अब प्रकृति के दोहन के विषय में नहीं बल्कि संरक्षण के विषय में सोचना होगा।
विश्व पृथ्वी दिवस पर आईये पर्यावरण के प्रति अपनी चेतना जागृत करें और पृथ्वी के संरक्षण का संकल्प लें क्योंकि ग्लोबल वार्मिंग और घटतेेेे जलस्तर का जो परिदृश्य आज हमारे सामने है, वह बहुत भयावह है ऐसा ही रहा तो एक दिन ऐसा आएगा जब पृथ्वी से हमारा, जीव−जंतुओं व वनस्पति का अस्तित्व ही समाप्त हो जाएगा।

Source : Press Release

RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Religion World April 23, 2021 3 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Hinduism

वर्ल्ड अर्थ डे 2021: जानें कब और कैसे हुई थी इस दिन की शुरुआत

पर्यावरण संरक्षण को लेकर लोगों में जागरूकता पैदा करने और पृथ्वी को बचाने के संकल्प के साथ हर साल 22 अप्रैल को दुनियाभर में पृथ्वी दिवस मनाया जाता…

Read now
Buddhism

विश्व पृथ्वी दिवस की 50 वीं वर्षगांठ का जश्न

विश्व पृथ्वी दिवस की 50 वीं वर्षगांठ का जश्न पृथ्वी दिवस 2020 घोषणाः   बीज रोपण – हरित विश्व के लिये विश्व पृथ्वी दिवस पर परमार्थ निकेतन और ग्लोबल…

Read now
Hinduism

पृथ्वी का अस्तित्व हमारे बिना सम्भव है परन्तु हमारा जीवन पृथ्वी के बिना असम्भव – स्वामी चिदानन्द सरस्वती

पृथ्वी का अस्तित्व हमारे बिना सम्भव है परन्तु हमारा जीवन पृथ्वी के बिना असम्भव – स्वामी चिदानन्द सरस्वती ऋषिकेश, 23 अप्रैल। विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर परमार्थ…

Read now