RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

आचार्य लोकेश दिल्ली सरकार द्वारा उत्कृष्ठ व्यक्तित्व अवार्ड से अलंकृत

आचार्य लोकेश दिल्ली सरकार द्वारा उत्कृष्ठ व्यक्तित्व अवार्ड से अलंकृत

आचार्य लोकेश दिल्ली सरकार द्वारा उत्कृष्ठ व्यक्तित्व अवार्ड से अलंकृत
Visual Archive

आचार्य लोकेश दिल्ली सरकार द्वारा उत्कृष्ठ व्यक्तित्व अवार्ड से अलंकृत

आचार्य लोकेश दिल्ली सरकार द्वारा उत्कृष्ठ व्यक्तित्व अवार्ड से अलंकृत

 

  • विज्ञान भवन में दिल्ली सरकार ने किया अहिंसा विश्व भारती संस्था को सम्मानित
  • आचार्य लोकेश के नेतृत्व में संस्था समाज निर्माण के कार्यों में संलग्न – रामनिवास गोयल
  • अल्पसंख्यक समाज का राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान  – आचार्य लोकेश 

नई दिल्ली: प्रख्यात जैन आचार्य डा. लोकेश मुनि को दिल्ली सरकार ने उत्कृष्ठ व्यक्तित्व अवार्ड से विज्ञान भवन में आयोजित विशिष्ठ समारोह में विभिन्न धर्मों और संप्रदायों के बीच समन्वय और सद्भाव को बढ़ावा देने के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आचार्य लोकेश मुनि द्वारा संस्थापित संस्था अहिंसा विश्व भारती को भी समाज व राष्ट्र निर्माण में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए सम्मानित किया गया। 

दिल्ली अल्पसंखयक आयोग के वार्षिक अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली विधान सभा अध्यक्ष श्री रामनिवास गोयल ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। विशिष्ठ अतिथि के रूप में दिल्ली के समाज कल्याण मंत्री श्री राजेन्द्र पाल गौतमयोजना आयोग के पूर्व सदस्य डा. सायेदा सैयादेन हमीद उपस्थित थे। अधिवेशन की अध्यक्षता दिल्ली अल्पसंखयक आयोग के चेयरमैन डा. जफरुला इस्लाम खान ने की। उल्लेखनीय है कि आचार्य लोकेश को पूर्व मे भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीयसांप्रदायिक सद्भावना अवार्ड, लंदन पार्लियामेंट एवं संयुक्त राष्ट्र संघ में भारत गौरव तथा विश्व शांति दूत अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।  

दिल्ली विधान सभा अध्यक्ष श्री रामनिवास गोयल ने कहा कि शांतिदूत आचार्य लोकेश मुनि जहाँ देश विदेश मे जाकर समाज में शांति, धार्मिक व सांप्रदायिक सद्भावना और चरित्र निर्माण के कार्यों में निरंतर प्रयत्नशील है वही उनके द्वारा स्थापित संस्था अहिंसा विश्व भारती शिक्षा पूरे भारत और अमेरिका में अपनी शाखाओं के माध्यम से उल्लेखनीय काम कर रही है। उनके इन्हीं राष्ट्र व समाज उत्थान के उल्लेखनीय कार्यों के दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग ने सम्मानित किया है | उन्होने कहा कि दिल्ली सरकार समाज के सभी वर्गों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

आचार्य डॉ. लोकेश ने कहा कि इन दोनों अवार्ड के लिए मैं देश विदेश मे फैले अहिंसा विश्व भारती के सदस्यों को बधाई देता हूँ। अब समाज और राष्ट्र के लिए हमारा दायित्व अधिक बढ़ गया है, हमें और अधिक उत्साह के साथ विश्व शांति, धार्मिक सद्भाव और सभी वर्गों के उत्थान के लिए कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक समाज का समाज व राष्ट्र निर्माण मे महत्वपूर्ण योगदान है।

अहिंसा विश्व भारती की ओर से संस्थापक आचार्य लोकेश मुनि एवं वरिष्ठ पदाधिकारी श्री सुभाष ओसवाल ने विधानसभा अध्यक्ष श्री रामनिवास गोयल से अवार्ड ग्रहण किया। इस अवसर पर दिल्ली अल्पसंखयक आयोग के चेयरमैन डा. जफरुला इस्लाम खान,सदस्य करतार सिंह कोचर एवं अनसतासिया गिल ने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर विभिन्न समाज सेवी संस्थाओं को सम्मानित किया गया। 

RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Religion World December 17, 2018 3 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Buddhism

जैन संत आचार्य डॉ लोकेशजी को महाकरूणा अवार्ड ‬2020

जैन संत आचार्य डॉ लोकेशजी को महाकरूणा अवार्ड ‬2020 बौद्ध धर्म की अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त संस्था महा बोधि इन्टरनेशनल मैडिटेशन सेन्टर व महाकरूणा फ़ाउण्डेशन ने अहिंसा विश्व भारती…

Read now
Christianity

देश के प्रतिष्ठित धर्मगुरू एक मंच पर – कोरोना महामारी के बीच देंगे जीवन का मंत्र

देश के प्रतिष्ठित धर्मगुरू एक मंच पर – कोरोना महामारी के बीच देंगे जीवन का मंत्र कोरोना महामारी के दौरान सभी धर्मों को एक चुनौती का सामना करना…

Read now
Jainism

आचार्य लोकेश ने शैक्षिक सुधार और सुशासन अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित किया

आचार्य लोकेश ने शैक्षिक सुधार और सुशासन अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित किया संतुलित विकास व स्वस्थ समाज के लिए मूल्य आधारित शिक्षा आवश्यक – आचार्य लोकेश नई दिल्ली:…

Read now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *