नई दिल्ली, १७ जून; बॉलीवुड में बायोपिक्स बनाने और उनकी सफलता का रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है. आज कल की बात करें तो चाहें एक्टर संजय दत्त की बायोपिक की बात कर लें या फिर देश के प्रधानमंत्री रहे मनमोहन सिंह की, हर किसी की बायोपिक पर काम चल रहा है. ऐसे में अब अजय देवगन ने भी बायोपिक के इस ट्रेंड में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है. मुंबई मिरर की एक रिपोर्ट के अनुसार अब अजय देवगन योग गुरु बाबा रामदेव पर बायोपिक लेकर आ रहे हैं. लेकिन यह बायोपिक बड़े नहीं बल्कि छोटे पर्दे पर नजर आएगी. मुंबई मिरर की रिपोर्ट के अनुसार अजय देवगन रामदेव बाबा के जीवन पर एक टेलीविजन सीरीज प्रोड्यूज करने वाले हैं. उम्मीद के कि यह सीरियल इस साल के अंत तक शुरू हो सकती है.

अजय देवगन ने डायरेक्टर अभिनव शुक्ला के साथ हाथ मिलाया है और वह बाबा रामदेव पर बनने वाले टीवी सीरीज को प्रोड्यूज करेंगे. इस सीरीज का नाम होगा, ‘स्वामी बाबा रामदेव: द अनटोल्ड स्टोरी’ बाबा रामदेव और उनके पार्टनर बालकृष्ण के जीवन के र्द-गिर्द घूमेगी.’ जानकारी के अनुसार टीम अभी इस विषय पर रिसर्च कर रही है और इस साल के अंत तक इस शो की शूटिंग शुरू हो सकती है.
Editorial Review Note
Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.
Leave a Reply