RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

अजमेर शरीफ की मजार पर सूफी परम्पराओं के साथ बसंत पेश

अजमेर शरीफ की मजार पर सूफी परम्पराओं के साथ बसंत पेश

अजमेर शरीफ की मजार पर सूफी परम्पराओं के साथ बसंत पेश
Visual Archive

अजमेर शरीफ की मजार पर सूफी परम्पराओं के साथ बसंत पेश

अजमेर, 1 फरवरी;  राजस्थान में अजमेर के प्रसिद्ध सूफी संत ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती की मजार शरीफ पर सूफी परम्पराओं के तहत शुक्रवार को बसंत पेश किया गया।

दरगाह के निजामगेट से शाही कव्वाल असरार हुसैन ने बसंत के गीत गाते हुए सरसों के फूलों के गुलदस्ते को जुलूस की रूप से दरगाह शरीफ में प्रवेश किया। असरार हुसैन ए अमीर खुसरो के लिखे बासंती कलामों को पूरे जोश और उत्साह से पेश करते हुए चल रहे थे।

आज आया है बसंत तेरे दर मेरे ख्वाजा जैसे कलाम भी पेश किए गए। बसंत उत्सव मनाने की परम्परा को निभाते सभी लोग बड़ी अकीदत के साथ दरगाह दीवान जैनुअल आबेदीन की सदारत में गरीब नवाज की मजार शरीफ पहुंचे जहाँ दरगाह के खादिमों की मौजूदगी में मजार शरीफ पर सरसों के पीले फूलों का गुलदस्ता पेश किया गया। इस दौरान सूफियाना अंदाज देखने को मिला। खादिम समुदाय ने पीले व गेरुआ वस्त्र पहन रखे थे।

यह भी पढ़ें-वसंत पंचमी विशेष: जानिए वसंत पंचमी का वैदिक, वैज्ञानिक और पौराणिक महत्त्व

बसंत पेश करने के बाद समापन कार्यक्रम आहाता ए नूर में सामूहिक तौर पर देश में कौमी एकता, खुशहाली एवं भाईचारे के लिए दुआ मांगी गई। अन्जुमन शेखजादगान के सदर जरार्र अहमद, अन्जुमन सैय्यद जादगान के सचिव वाहिद हुसैन अंगारा, वीआईपी खादिम मुकदस मोईनी, एस एफ सन चिश्ती, शेखजादा जुल्फिकार चिश्ती सहित सैकड़ों अकीदतमंद उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि ख्वाजा साहब को बसंती फूलों से बेहद प्यार था। यही कारण है कि अजमेर दरगाह शरीफ में बसंत पंचमी के मौके पर बसंत पेश करने की परम्परा चली आ रही है।

RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Shweta February 1, 2020 2 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Astrology

कैसे मनाया जाता है रक्षाबंधन भारत के अलग-अलग राज्यों में

कैसे मनाया जाता है रक्षाबंधन भारत के अलग-अलग राज्यों में रक्षाबंधन सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि भाई-बहन के प्यार, विश्वास और सुरक्षा के अटूट बंधन का प्रतीक है।भारत…

Read now
Hinduism

भारत में कोरोना वायरस के स्टेज-3 से लड़ने की तैयारी पूरी

नयी दिल्ली, 28 मार्च;   इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR), स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ-साथ कोविड -19 टास्क फोर्स के सदस्यों ने इस बात को बनाए रखा है कि…

Read now
Hinduism

कोरोना वायरस: इतने राज्यों में पहुंचा कोरोना वायरस, 5 की मौत, 200 से ज्यादा संक्रमित

नई दिल्ली, 20मार्च; कोरोना वायरस से भारत में अबतक पांच लोगों की मौत हो चुकी है। सबसे पहली मौत कर्नाटक के कुलबर्गी से, दूसरी मौत देश की राजधानी…

Read now