RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

अजमेर दरगाह में सालाना उर्स का झंडा बीस फरवरी को चढ़ाया जाएगा

अजमेर दरगाह में सालाना उर्स का झंडा बीस फरवरी को चढ़ाया जाएगा

अजमेर दरगाह में सालाना उर्स का झंडा बीस फरवरी को चढ़ाया जाएगा
Visual Archive

अजमेर दरगाह में सालाना उर्स का झंडा बीस फरवरी को चढ़ाया जाएगा

अजमेर, 3 फरवरी; राजस्थान के अजमेर में सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती के 808वें सालाना उर्स का झंडा बीस फरवरी को दरगाह शरीफ के बुलंद दरवाजे पर परंपरागत तरीके से चढ़ाया जाएगा। झंडा चढ़ाने की रस्म भीलवाड़ा के गौरी परिवार के हाथों निभाई जाएगी।
इस बार चांद की 25 तारीख 20 फरवरी को आएगी। परंपरा के अनुसार उर्स की नमाज के बाद दरगाह गेस्ट हाउस से झंडे का जुलूस शुरू होगा। कव्वालियों के साथ यह जुलूस रवाना होगा। लंगर खाना गली, नला बाजार और दरगाह बाजार से होते हुए यह झंडा रोशनी के वक्त से पूर्व बुलंद दरवाजे पर ले जाया जाएगा।

यह भी पढ़ें-अजमेर शरीफ की मजार पर सूफी परम्पराओं के साथ बसंत पेश


वहां इसे चढ़ा दिया जाएगा और इसके साथ ही सालाना उर्स की रस्मों की शुरुआत हो जाएगी। चांद की 29 तारीख यानी 23 या 24 फरवरी को सुबह 4:30 बजे जन्नती दरवाजा खोल दिया जाएगा। यदि रजब महीने का चांद शाम को दिख जाता है तो ये दरवाजा खुला रहेगा, अन्यथा इसे मामूल कर दिया जाएगा। अगले दिन फिर खोला जाएगा।
इसके बाद यह रजब की 6 तारीख तक खुला रहेगा। रजब महीने का चांद नजर आने पर उर्स की महफिल शुरू हो जाएंगी। यह महफिल दरगाह दीवान सैयद जैनुल आबेदीन की सदारत में महफिल खाना में होगी। मध्य रात्रि से मजार शरीफ को गुसल (स्नान) देने का सिलसिला शुरू होगा।
रजब की 5 तारीख तक रात में यह आयोजन होंगे। इसके बाद रजब कि 6 तारीख को यानी एक या 2 मार्च को छोटा कुल होगा। दरगाह के महफिल खाने में सुबह 9:30 बजे से 11:00 बजे तक कुरान खानी होगी । 11:15 बजे से कुल की महफिल शुरू होगी।
इसके बाद दरगाह दीवान कुल की रस्म अदा करने के लिए जन्नती दरवाजे से होते हुए आस्ताना शरीफ पहुंचेंगे। यहां दीवान के जन्नती दरवाजे में दाखिल होते ही जन्नती दरवाजा बंद कर दिया जाएगा । तोप के गोले दागे जाएंगे, शादियाने बजाए जाएंगे।

RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Shweta February 3, 2020 2 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Islam

भारत में इस्लाम और उसके रूप

ये बात शायद कम लोगों को ही पता होगी कि भारत में इस्लाम का प्रचार प्रसार हजरत मोहम्मद साहब के जीवन काल में ही शुरू हो गया था…

Read now
Islam

बकरीद 2026: कुर्बानी का महत्व, गोश्त तीन हिस्सों में क्यों बांटा जाता है और क्या हैं जरूरी नियम

ईद-उल-अजहा यानी बकरीद इस्लाम धर्म का एक बेहद पवित्र और महत्वपूर्ण त्योहार माना जाता है। यह पर्व केवल कुर्बानी तक सीमित नहीं है, बल्कि त्याग, इंसानियत, बराबरी और…

Read now
Islam

आब-ए-जमजम क्या है? जानें इसकी पवित्र कहानी, इस्लाम में महत्व और हज यात्रा से जुड़ा रहस्य

इस्लाम धर्म में आब-ए-जमजम को बेहद पवित्र और मुकद्दस पानी माना जाता है। जिस तरह हिंदू धर्म में गंगाजल का विशेष महत्व है, उसी तरह मुसलमानों के लिए…

Read now