हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया का बड़ा महत्व है। अक्षय तृतीया को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त माना जाता है और कई शुभ काम इस दिन किये जाते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन से शुरू किए गए कार्यों में सफलता मिलती है।
अक्षय तृतीया को आखा तीज भी कहते हैं और इस दिन खरीददारी करना भी बड़ा ही शुभ माना जाता है। बहुत से लोग इस दिन सोना, चांदी, वाहन जैसी चीजों की खरीददारी करते हैं। ऐसी मान्यता है कि अक्षय तृतीया के दिन सोना खरीदने से घर में मां लक्ष्मी का वास होता है।
वहीं इस बार अक्षय तृतीया का पावन पर्व 26 अप्रैल, रविवार को है। जाहिर सी बात है कि कोराना वायरस के कारण संपूर्ण देश में लॅाकडाउन चल रहा है और लॉकडाउन में ही ये पर्व मनेगा तो सवाल यह उठता है कि सब कुछ बंद होगा तो खरीददारी कैसे होगी, जी हां खरीददारी नहीं हो पाएगी।
इन चीज़ों को पूजा में शामिल करने से माँ लक्ष्मी होंगी प्रसन्न
यहां हम आपको ऐसी पांच चीजों के बारे में बता रहे हैं जिनको इस अक्षय तृतीया पर अपनी पूजा में शामिल करने से आपको सोना खरीदने के समान ही फल मिलेगा और मां लक्ष्मी बेहद प्रसन्न होंगी। सबसे खास बात तो ये है कि ये चीजें आपको घर में आसानी से मिल भी जाएंगी।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मिट्टी का महत्व भी सोने के समान ही होता है। ये आपको आसानी से उपलब्ध भी हो जाएगा।
इस बार अक्षय तृतीया के पावन दिन घर में मौसमी फल जरूर रखें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन मौसमी फल पूजा में अवश्य रखें। इस दिन भगवान को इन फलों का भोग अवश्य लगाएं।
कपास को शुभ माना जाता है। कपास आपको आसानी से उपलब्ध भी हो जाएगी।
अक्षय तृतीया के पावन दिन सेंधा नमक घर में रखना शुभ माना जाता है। सेंधा नमक आपको आसानी से उपलब्ध हो जाएगा।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार घर में पीली सरसों रखने से घर में मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है। इस पावन दिन पूजा में पीली सरसो भी रखें। ऐसा करने से आपकी सभी आर्थिक परेशानियां दूर हो जाएंगी और मां लक्ष्मी का आशीर्वीद मिलेगा।
You can send your stories/happenings here: info@religionworld.in
Editorial Review Note
Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.