RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

कोरोनावायरस के कारण इस साल रद्द हुई अमरनाथ यात्रा

कोरोनावायरस के कारण इस साल रद्द हुई अमरनाथ यात्रा

कोरोनावायरस के कारण इस साल रद्द हुई अमरनाथ यात्रा
Visual Archive

कोरोनावायरस के कारण इस साल रद्द हुई अमरनाथ यात्रा

जम्मू, 22 जुलाई; कोरोनावायरस महामारी  के चलते इस साल अमरनाथ यात्रा को रद्द कर दिया गया है. इससे पहले यात्रा को 10 दिनों के लिए शुरू करने का फैसला किया गया था. लेकिन कोरोना के खराब होते हालात के मद्देनजर यह फैसला लिया हया है. रद्द कर दिया गया है. सेना ने भी ऐसे इनपुट दिए थे जिसके अनुसार इस साल अमरनाथ यात्रा पर खतरा मंडारा रहा था.



बीते 8 जुलाई को यह फैसला लिया गया था कि इस साल अमरनाथ यात्रा पाबंदियों के साथ आयोजित की जाएगी और कोरोना महामारी के कारण प्रतिदिन 500 से अधिक तीर्थयात्रियों को भगवान शिव के पवित्र गुफा मंदिर की यात्रा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी. नॉर्थ ब्लॉक में आयोजित एक उच्च स्तरीय बैठक में यह निर्णय लिया गया था कि यात्रा एक पखवाड़े के लिए 21 जुलाई से शुरू होगी. इससे पहले सेना ने कहा था कि अमरनाथ यात्रा को निशाना बनाने के लिए आतंकी साजिश रच रहे हैं. थल सेना के एक अधिकारी ने बीते शुक्रवार को यह जानकारी दी थी.



बता दें कि इससे पहले शनिवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अमरनाथ में बाबा बर्फानी के दर्शन किए थे. उन्होंने इसकी जानकारी अपने ट्विटर अकाउंट पर थी. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया कि सौभाग्यशाली हूं कि जम्मू कश्मीर की पवित्र गुफा श्री अमरनाथ में बाबा बर्फानी के दर्शन करने का अवसर प्राप्त हुआ.

[video_ads]
[video_ads2]
You can send your stories/happenings here:info@religionworld.in

RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Shweta July 22, 2020 2 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays