RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

अमरनाथ यात्रा: यात्रा पर अभी भी संशय, कोई तिथि तय नहीं

अमरनाथ यात्रा: यात्रा पर अभी भी संशय, कोई तिथि तय नहीं

अमरनाथ यात्रा: यात्रा पर अभी भी संशय, कोई तिथि तय नहीं
Visual Archive

अमरनाथ यात्रा: यात्रा पर अभी भी संशय, कोई तिथि तय नहीं

जम्मू, 20 जुलाई; प्रदेश में अमरनाथ यात्रा की तैयारियां जोरों पर हैं। जम्मू से लेकर पवित्र गुफा तक श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के इंतजाम को अंतिम रूप दिया जा रहा है।



हालांकि, सरकार ने अभी तक यात्रा तिथि को लेकर स्थिति साफ नहीं की है। इस कारण रेलवे ने भी अभी तक नई ट्रेनों के परिचालन को लेकर कोई सूची जारी नहीं की है।

अमरनाथ यात्रा के आयोजन को लेकर सरकार की ओर से 21 जुलाई की प्रस्तावित तिथि रखी गई है, लेकिन वर्तमान हालात को देखते हुए यात्रा का आयोजन संभव नहीं दिख रहा है।

जम्मू रेलवे स्टेशन के लिए वर्तमान में दिल्ली से एक मात्र ट्रेन का परिचालन हो रहा है। ऐसे में अगर कल से यात्रा शुरू भी होती है तो यात्रा के लिए आने वाले लोगों के लिए अन्य ट्रेनों का नहीं चलना बड़ी परेशानी होगी।



अमरनाथ यात्रा पर यूपी, बिहार, उत्तराखंड, वेस्ट बंगाल जैसे राज्यों से अधिक श्रद्धालु आते हैं। डीआरएम फिरोजपुर डिवीजन राजेश अग्रवाल ने कहा कि अभी तक हमारे पास नई ट्रेनों के परिचालन को लेकर कोई निर्देश नहीं आया है। वर्तमान में जम्मू के लिए एक मात्र ट्रेन चल रही है, नए आदेश आने पर कोई फैसला लिया जाएगा।

[video_ads]
[video_ads2]
You can send your stories/happenings here:info@religionworld.in

RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Shweta July 20, 2020 2 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays