RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

वार्षिक राशिफल 2020(मीन-Pisces): इस साल क्या ख़ास है आपके राशिफल में

वार्षिक राशिफल 2020(मीन-Pisces): इस साल क्या ख़ास है आपके राशिफल में

वार्षिक राशिफल 2020(मीन-Pisces): इस साल क्या ख़ास है आपके राशिफल में
Visual Archive

वार्षिक राशिफल 2020(मीन-Pisces): इस साल क्या ख़ास है आपके राशिफल में

नव वर्ष हमेशा नयी उमंग और नया विश्वास लेकर आता है. जैसे जैसे नए साल के लिए दिनों की उल्टी गिनती जैसे ही शुरु होने लगती है वैसे ही हम सभी में नई उम्मीदों का जन्म भी होने लगता है। अधूरे कामों को निबटाने की जल्दी, वार्षिक लक्ष्यों को प्राप्त करने के प्रयास, नए साल की रणनीति न जाने और कितने सवाल दिमाग में घुमने लगते है. जैसे हमारा आने वाला वर्ष कैसा रहेगा? करियर में सफलता मिलेगी, मनचाहे रिश्तों में बांधेगे या नहीं, स्वास्थय कैसा रहेगा, परिवार में खुशहाली बनी रहेगी या नहीं और न जाने क्या क्या? आपके इन सभी सवालों के जवाब के साथ

इस वार्षिक राशिफल में आप जानेंगे –

  • फाइनेंस के मामले में यह वर्ष आपको किस दिशा में ले जायेगा
  • करियर और व्यापार के मामले में यह वर्ष आपके लिए क्या नया लाने वाला है
  • इस साल कौन कौन सी खुशिया देंगी आपके पारिवारिक जीवन में दस्तक
  • क्या इस वर्ष किसी से जुड़ेगी आपके दिल की डोर
  • स्वास्थय की दृष्टि से कैसा रहेगा यह नया साल आपके लिए

तो आइये जानते हैं साल 2020 का राशिफल किस तरह के संकेत ला रहा है आप सबके लिए

मीन राशि का वार्षिक राशिफल वर्ष 2020 के लिए —

मीन राशि का स्वामी गुरु है। इसे राशि चक्र में बारहवां स्थान प्राप्त है। राशि के जातक किसी भी प्रकार के लालच में फंसना पसंद नहीं करते हैं। तर्क वितर्क की स्थिति में निर्णय लेने में असुविधा महसूस करते हैं। इनकी कार्यक्षमता अच्छी होने के कारण परिश्रमपूर्वक अपना काम निकलवा लेते हैं। कानूनी कार्यों में कई कठिनाइयां रहती हैं। खर्च की अधिकता रहने से कभी-कभी आर्थिक कष्ट झेलना पड़ता है। इन्हें परिवार का सहयोग समय पर नहीं मिल पाता स्वभाव में विनम्रता बनी रहती है। ईमानदारी से कार्य करना पसंद करते हैं। इस राशि वाले दिखावे से परहेज करते हैं। मंगलवार के दिन लेनदेन करना अशुभ होता है।

2020 में भाग्य के स्वामी मंगल स्वराशिगत होकर भाग्य स्थान में ही विराजमान हैं। ये भी आपके भाग्योदय के लिए शुभ संकेत दे रहे हैं। सुखेश और सप्तमेश कारक ग्रह बुध आपकी पत्रिका में धनु राशि व सूर्य के साथ बुधादित्य योग बनाए हुए हैं। जिससे पता चलता है कि आपके जीवनसाथी के करियर के लिये भी यह साल शुभ परिणाम देने वाला है। बृहस्पति के साथ बुध का विराजमान होना, अविवाहित जातकों के लिये विवाह का योग बना रहा है। प्रेम प्रसंगों का ग्रह शुक्र लाभ स्थान में विराजमान है। यह भी आपकी रोमांटिक लाइफ खुशनुमा रहने का संकेत दे रहा है। अविवाहित सिंगल जातक अपनी लव लाइफ की शुरुआत इस वर्ष कर सकते हैं। इस वर्ष आप किसी हिल स्टेशन या विदेश की यात्रा बतौर पर्यटक कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें-वार्षिक राशिफल 2020(कुम्भ-Aquarius): इस साल क्या ख़ास है आपके राशिफल में

वर्ष 2020 की शुरुआत में ही 24 जनवरी को शनि का परिवर्तन आपकी राशि में यानी की कर्मभाव से आय के स्थान में हो रहा है। आय स्थान में शनि के जाने से धन की वर्षा होगी। खर्चे भी बढ़ेगें। लेकिन शारीरिक रूप से स्वास्थ्य में हानि की संभावना भी दिखायी दे रही है।29 सितंबर को शनि मार्गी हो जांएगें। शनि के मार्गी होने पर पुन: आपके कार्यों में तेजी आनी शुरु हो जाएगी व पिछले समय से जो चीजें आपकी रूक गई थी वह तेजी से आगे बढ़ती हुई दिखाई देंगी। जैसे ही 20 नवंबर को गुरु दोबारा शनि की राशि मकर  में आ जाएंगें वैसे ही आपकी योजनाएं सफल होनी शुरु हो जाएंगी।

राहू भी इस वर्ष की शुरुआत में सुख स्थान में विराजमान रहेगा जो कि मित्र व मां का घर भी कहा जाता है यहां पर राहू का होना आपको थोड़ा भ्रमित भी कर सकता है। यहां आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है। विशेषकर तब जब आप नया वाहन, नया घर अपने मित्र या किसी से ले रहे हैं। इसके साथ ही केतु भी दशम स्थान में विराजमान हैं जो कि यहां खूब मेहनत करवाते हैं लेकिन मेहनत से लाभ व सफलता भी दिलाते हैं।

फाइनेंस की दृष्टि से 

वर्ष 2020 आर्थिक रूप से आपके लिए लाभकारी है। इस वर्ष अगर आप किसी दीर्घावधि चीज़ों में निवेश करते हैं। अगर आपका धन कहीं रुका हुआ है तो इस वर्ष वह आपके पास आ सकता है। विदेशी व्यापार से आपको अच्छा मुनाफा मिल सकता है।

करियर और व्यापार की दृष्टि से 

मीन राशि के जातकों को साल 2020 में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। नौकरी-पेशा के लिहाज से नया वर्ष आपके लिए अच्छा बीतेगा। मार्च के अंत से और जून तक आपको अपने कार्यक्षेत्र से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। कार्य-व्यवसाय के सिलसिले से घर से दूर भी जाना पड़ सकता है।

आपका पारिवारिक जीवन

वर्ष की शुरुआत में घर-परिवार में घर में किसी मांगलिक कार्य की रूपरेखा बन सकती है।साल की शुरुआत में किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी, जिससे मिलकर आपकी यादें ताजा हो सकती हैं। इस समय संतान सुख प्राप्त होगा। मार्च में आप अपने परिवार की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। अप्रैल में परिजनों के साथ किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाना हो सकता है। माता जी के साथ किसी प्रकार के मतभेद हैं तो वे साल के मध्य में दूर होंगे। सितंबर माह में परिवार में तालमेल दिखाई बना रहेगा। साल के अंत में माता-पिता के सहयोग से कोई पुराना मसला संपन्न होगा।

प्रेम और विवाह के लिए 

वर्ष 2020 में आपके प्रेम जीवन में सुधार देखने को मिलेंगे।अगर लव पार्टनर आपसे किसी बात पर नाराज हो गया है तो उसकी नाराजगी साल के पहले माह में दूर हो सकती है। प्रियतम के साथ रोमांस करने का भरपूर मौका मिलेगा। साथ ही उनसे किसी बात को लेकर झगड़ा भी हो सकता है।बात आगे न बढ़ें, इसका अवश्य ही ध्यान रखें। साल के अंत में व्यस्तता के कारण अपने साथी को पर्याप्त समय नहीं दे पाएंगे।

स्वास्थ्य  की दृष्टि से 

वर्ष 2020 स्वास्थ्य जीवन के लिए मुधर रहेगा। इस वर्ष सेहत से जुड़ी कोई बड़ी समस्या नहीं आएगी। लेकिन खांसी जुकाम जैसी परेशानियां रह सकती हैं। मई से सितंबर तक आपका मन हल्का रहेगा।

 

उपाय: बृहस्पति देव का मंत्र जाप करें और विष्णु भगवान को रोजाना पीली मिठाई (बेसन के लड्डू या बर्फी) चढ़ाएं।

RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Shweta December 31, 2019 6 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Astrology

वार्षिक राशिफल 2020: जानिए इस साल क्या ख़ास है आपके राशिफल में

जैसे जैसे नए साल के लिए दिनों की उल्टी गिनती जैसे ही शुरु होने लगती है वैसे ही हम सभी में नई उम्मीदों का जन्म भी होने लगता…

Read now
Astrology

वार्षिक राशिफल 2020(धनु-Sagittarius): इस साल क्या ख़ास है आपके राशिफल में

नव वर्ष हमेशा नयी उमंग और नया विश्वास लेकर आता है. जैसे जैसे नए साल के लिए दिनों की उल्टी गिनती जैसे ही शुरु होने लगती है वैसे…

Read now
Astrology

वार्षिक राशिफल 2020(वृश्चिक-Scorpio): इस साल क्या ख़ास है आपके राशिफल में

नव वर्ष हमेशा नयी उमंग और नया विश्वास लेकर आता है. जैसे जैसे नए साल के लिए दिनों की उल्टी गिनती जैसे ही शुरु होने लगती है वैसे…

Read now