RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

विज्ञान के ज़रिये शुभ अशुभ का ज्ञान देता ज्योतिष शास्त्र

विज्ञान के ज़रिये शुभ अशुभ का ज्ञान देता ज्योतिष शास्त्र

विज्ञान के ज़रिये शुभ अशुभ का ज्ञान देता ज्योतिष शास्त्र
Visual Archive

विज्ञान के ज़रिये शुभ अशुभ का ज्ञान देता ज्योतिष शास्त्र

ज्योतिष शास्त्र पर अक्सर परिचर्चाएं होती रहती हैं. कोई उसे विज्ञान का दर्जा देता है तो कोई इसे कोरी कल्पना या एक प्रकार की कला का नाम देता है. लेकिन प्रश्न अब भी यही है कि ज्योतिष शास्त्र को विज्ञान का नाम दिया जाना चाहिए या नहीं. चलिए हम इस बात पर थोड़ा प्रकाश डालने का प्रयास करते हैं.

भारतीय ज्योतिष शास्त्र
प्राचीन विद्याओं की जननी यानि ज्योतिष का उद्भव व विकास आज से कई हजारों वर्ष पूर्व ही हो चुका था, ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि कई भारतीय मानक ग्रंथों में इसकी पुष्टि की जा चुकी है. इसकी उपयोगिता इतनी प्रखर है, कि आज भी यह अपने पुराने रूप में स्थित है और भविष्य में होने वाले कई घटना चक्रों की जानकारी देता है. रावण संहिता इसका एक महत्वपूर्ण उदहारण है. ज्योतिष शास्त्र के द्वारा न केवल ब्राह्माण्ड में घटने वाली घटनाओं का सटीक पता चल सकता है बल्कि जीवन में कब कहां और कैसी घटना घटित होने वाली है, उसका भी सही पता लगाने की शक्ति  शास्त्र में ही हैं. इसको कालाश्रितं ज्ञानं भी कहा जाता है. अर्थात् जो हमारे शुभाशुभ समय का ज्ञान कराएं वही ज्योतिष शास्त्र है.

शास्त्र की प्रमाणिकता
शास्त्र अपनी प्रमाणिकता के कारण पूर्व काल में ही तीन भागों में विभक्त हुआ था. जिसे हम सिद्धान्त, संहिता एवं होरा शास्त्र कहते हैं.

सिद्धान्त में ज्योतिषीय गणना को शामिल किया गया जिससे ग्रह नक्षत्रों की गति, पंचाग निर्माण आदि सहित काल के सूक्ष्म इकाइयों का सृजन किया गया है.
संहिता खण्ड में ब्रह्माण्ड में घटित होने वाले घटना क्रम का उल्लेख किया है. जिसमें मेदिनी खण्ड, वर्षाखण्ड तथा शकुन एवं लक्षण विज्ञान का वर्णन किया गया है.
होरा शास्त्र व्यक्ति के जीवन से मृत्यु तक होने वाली शुभाशुभ घटनाओं का वर्णन करता है. जिसे फलित ज्योतिष के नाम से भी जाना जाता है.
इस प्रकार ज्योतिष शास्त्र का क्रमिक विकास होता चला गया है. और आज भी हम इसके उपयोग से लाभान्वित हो रहे हैं. ज्योतिष के पूर्व के प्रवर्तकों में पराशर, नारद, जैमिनी, वराहमिहिर आदि अनेकानेक नामचीन ऋषि है जिन्होंने इस शास्त्र को अधिक सारगर्भित व उपयोगी बनाने में अपना योगदान दिया है.

ज्योतिषाचार्य प्रदीप भट्टाचार्य

लेखक एक ज्योतिषाचार्य हैं आप उनसे इस मेल आईडी पर संपर्क कर सकते हैं: bhattacharyya.alok0@gmail.com

कैलाश मानसरोवर यात्रा की दूरी 10 किलोमीटर हुई कम

http://3.110.171.229/swami-ramdev-said-that-today-is-historical-day-for-india/

RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Religion World May 12, 2017 2 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Astrology

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में “शमी के पौधे” का महत्व

वैदिक ज्योतिष शास्त्र हिंदू धर्म ग्रंथों में प्रकृति को देवता कहा गया है। जल, अग्नि, वायु, धरती और आकाश, इन पंचतत्वों से बने शरीर को स्वस्थ बनाए रखने…

Read now
Astrology

जल और ज्योतिष शास्त्र का सम्बंध

जल और ज्योतिष शास्त्र का सम्बंध वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जल का किस ग्रह से है गहरा संबंध, प्रयोग के नियम भी जान लें। सभी बारह राशियों…

Read now
Astrology

गर्भाधान संस्कार : कैसे पाएं सुंदर, स्वस्थ, तेजस्वी, गुणवान, बुद्धिमान, प्रतिभाशाली और दीर्घायु संतान

गर्भाधान संस्कार : कैसे पाएं सुंदर, स्वस्थ, तेजस्वी, गुणवान, बुद्धिमान, प्रतिभाशाली और दीर्घायु संतान शुभ मुहूर्त में गर्भाधान संस्कार करने से सुंदर, स्वस्थ, तेजस्वी, गुणवान, बुद्धिमान, प्रतिभाशाली और…

Read now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *