अयोध्या सजी, धजी और निखरी : दीवारों पर सजे रामायण के प्रसंग
राम की नगरी अयोध्या में कूची पकड़े कलाकारों ने एक नई दुनिया रच दी है। भगवान राम के जीवन और रामायण के प्रसंगों पर 10 राज्यों के 150 कलाकारों ने 12-14 अक्टूबर तक दिन रात अयोध्या की दीवारों को रंग दिया है। स्केच, चित्रकारी और रंगों के संयोजन से अयोध्या की दीवारों पर राम सजीव रूप में दिखने लगे हैं।


अयोध्या नगर निगम, युवा फांउडेशन, आरोह्म फाउंडेशन और आईआईपी फाउंडेशन के साझा प्रयासों से इस Ayodhya Art Fest का आयोजन हुआ। रामायण के सभी कांडों के प्रमुख प्रसंगों को शहर की दीवारों पर उकेरा गया। अयोध्या के रामजन्मभूमि कार्यशाला, बिड़ला धर्मशाला, हनुमान गढ़ी, कनक भवन, सरयू घाट, नयाघाट, रामघाट और फोरलेन हाइवे पर इस चित्रकारी का काम किया गया।


आयोजक शांतनु गुप्ता के अयोध्या आर्ट फेस्टिवल को इस प्राचीन नगरी के वैभव को फिर से रंग देने के लिए गढ़ा। शहर के एक दौरे में ये विचार उन्हें आया।




कार्यक्रम के समापन में अयोध्या के कई संत और परमार्थ निकेतन के स्वामी चिदानंद सरस्वती और कई गणमान्य हस्तिया शामिल हुई।


Editorial Review Note
Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.
Leave a Reply