RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

अयोध्या: राम मंदिर के लिए 15 जनवरी से जुटाया जाएगा चंदा

अयोध्या: राम मंदिर के लिए 15 जनवरी से जुटाया जाएगा चंदा

अयोध्या: राम मंदिर के लिए 15 जनवरी से जुटाया जाएगा चंदा
Visual Archive

अयोध्या: राम मंदिर के लिए 15 जनवरी से जुटाया जाएगा चंदा

नई दिल्ली, 17 दिसंबर; विश्व हिंदू परिषद राम मंदिर निर्माण में लोगों का सहयोग लेने के लिए नए साल में 15 जनवरी से चंदा जुटाने के लिए एक अभियान चलाएगी. बता दें कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य जारी है. ऐसे में मंदिर के निर्माण में राम भक्तों के सहयोग के लिए चंदा जुटाने का कार्यक्रम 15 जनवरी से शुरू होगा.



इसकी शुरुआत मकर संक्रांति (15 जनवरी) से होगी और माघ-पूर्णिमा तक जारी रहेग. विश्व हिंदू परिषद के उपाध्यक्ष और श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने इस बात की घोषणा बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी. चंपत राय ने कहा कि देशभर से प्रत्येक राम भक्त का अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर बनने वाले भव्य मंदिर के लिए सहयोग लिया जाएगा. इसके लिए विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता घर-घर जाएंगे. इस मौके पर चंपत राय ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निधि समर्पण अभियान की शुरूआत की.

राष्ट्र मंदिर का रूप लेगा राम मंदिर

इस मौके पर चंपत राय ने कहा कि आने वाली मकर संक्रांति (15 जनवरी) से माघ-पूर्णिमा तक चलने वाले इस अभियान में विहिप कार्यकर्ता देश के चार लाख गांवों के 11 करोड़ परिवार से संपर्क कर और उन्हें श्री राम जन्मभूमि से सीधे जोड़कर रामत्व का प्रसार करेंगे. उन्होंने कहा कि राम मंदिर वास्तव में एक राष्ट्र मंदिर का रूप लेगा क्योंकि इसका निर्माण देश की हर जाति, मत, पंथ, संप्रदाय के लोगों के सहयोग के साथ होगा.

यह भी पढ़ें-“आपके द्वार पहुंचा हरिद्वार” : गायत्री परिवार की कुंभ 2021 को लेकर अनूठी पहल

चंदा के लिए कूपन दिए जायेंगे

अयोध्या: राम  मंदिर के लिए 15 जनवरी से जुटाया जाएगा चंदा

बता दें कि यह अभियान देश के अधिकतर ग्रामों और शहरों में चलेगा. इसमें रामभक्तों द्वारा मंदिर निर्माण हेतु स्वैच्छिक रूप से दिया गया आर्थिक सहयोग स्वीकार किया जाएगा. चंदा देने के लिए 10, 100 और 1000 रुपये के कूपन उपलब्ध रहेंगे. इसके साथ ही करोड़ों घरों में भगवान के दिव्य मंदिर की तस्वीर भी पहुंचाई जाएगी.

पीएम से भी लिया जायेगा चंदा

विश्व हिन्दू परिषद की तरफ से बताया गया है कि, इस अभियान के तहत पीएम, राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति से भी चंदा लिया जाएगा. वहीं मंदिर निर्माण पूरा होने को लेकर विहिप ने बताया कि, 3 वर्ष में मंदिर तैयार करने का लक्ष्य है.



मंदिर निर्माण हेतु इंजीनियर कर रहे हैं परामर्श

मंदिर निर्माण को लेकर मुंबई, दिल्ली, चेन्नई और गुवाहाटी के आईआईटी, सीबीआरआई, एल एंड टी, टाटा के विशेषज्ञ इंजीनियर मंदिर की मजबूत नींव की ड्राइंग पर परामर्श कर रहे हैं. पूरा मंदिर पत्थरों का है। प्रत्येक मंजिल की ऊंचाई 20 फीट, लंबाई 360 फीट और चौड़ाई 235 फीट है.

[video_ads]
[video_ads2]

You can send your stories/happenings here:info@religionworld.in

RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Shweta December 17, 2020 3 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Hinduism

मकर संक्रांति क्या है? महत्व, इतिहास और परंपराएं

भूमिका भारत पर्वों की भूमि है, जहाँ हर त्योहार के पीछे कोई न कोई आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और वैज्ञानिक कारण छिपा होता है। मकर संक्रांति ऐसा ही एक पावन…

Read now
Hinduism

क्या आपने देखा है अयोध्या का 56 घाट दीपोत्सव? जानिए, कब होगा?

क्या आपने देखा है अयोध्या का 56 घाट दीपोत्सव? जानिए, कब होगा? अयोध्या, जिसे भगवान राम की नगरी कहा जाता है, हर साल अपने दीपोत्सव (Deepotsav) के लिए…

Read now
Hinduism

कांवड़ यात्रा सावन में ही क्यों होती है? Video

कांवड़ यात्रा सावन में ही क्यों होती है? Video भारत में कांवड़ यात्रा एक अनोखी धार्मिक परंपरा है, जो सावन के महीने में लाखों शिवभक्तों को भगवान शिव…

Read now