अयोध्या, 31 जुलाई; प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रारी राम मंदिर भूमि पूजन के लिए 5 अगस्त को अयोध्या आएंगे. प्रधानमंत्री मोदी को इस बार अयोध्या नगरी में चारो ओर त्रेता युग के जैसी तस्वीर देखने को मिलेगी। मोदी के आगमन की ख़ुशी और मंदिर निर्माण के लिए अयोध्या को नई-नवेली दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है।
साकेत कॉलेज से रामजन्मभूमि और हनुमानगढ़ी जाने वाले मार्ग के दोनों तरफ सभी भवनों की दीवारों पर त्रेता युग की झलक दिखलाते हुए रामायण कालीन प्रसंगों की आकृतियों को उकेरा जा रहा है। कहीं भगवान राम, सीता, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्नन, हनुमान जी और ऐसे ही त्रेता युग से जुड़ी तस्वीरों को आकृति प्रदान की जा रही है। इसके लिए कलाकारों की फौज जुटी हुई है।
इतना ही नहीं अयोध्या के प्रमुख मार्ग जिससे प्रधानमंत्री का काफिला गुजरेगा उसके दोनों तरफ स्थित भवनों को भी पीले रंग से रंगा जा रहा है। एक ही रंग में सराबोर सभी मकान रामजन्मभूमि और हनुमानगढ़ी की ओर जाने वाले मार्ग की शोभा और बढ़ा रहे हैं। इस मार्ग के डिवाइडर की रंगाई-पुताई चल रही है।

डिवाइडर पर स्थित बिजली के खंभों को भी पीले रंग से रंगा जा रहा है। प्रधानमंत्री के गुजरने वाले मार्ग के दोनों तरफ युद्ध स्तर पर सफाई अभियान चल रहा है। सूखे पेड़ हटाए जा रहे हैं, झाड़ी-झंखाड़ के साथ उगी हुई बड़ी घास हटाई जा रही है।
उधर रामजन्मभूमि परिसर में भी मुख्य समारोह के लिए तैयारियां अंतिम दौर में हैं। भूमि पूजन स्थल पर अतिथियों के बैठने के साथ प्रधानमंत्री की मौजूदगी वाले स्थान पर सभी इंतजाम किए जा रहे हैं। राम की पैड़ी को भी संवारा जा रहा है। सरयू तट पर अलग ही रौनक देखने को मिलेगी। इसके लिए यहां भी अभियान के तौर पर साफ-सफाई का काम चल रहा है।
[video_ads]
[video_ads2]
You can send your stories/happenings here:info@religionworld.in
Editorial Review Note
Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.