RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

श्रीराम मंदिर अयोध्या: श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का लोगो जारी

श्रीराम मंदिर अयोध्या: श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का लोगो जारी

श्रीराम मंदिर अयोध्या:  श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का लोगो जारी
Visual Archive

श्रीराम मंदिर अयोध्या: श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का लोगो जारी

अयोध्या, 8 अप्रैल; राम मंदिर निर्माण के लिए गठित श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट कोरोना संकट के बावजूद अपने दायित्वों की राह प्रशस्त कर रहा है।



इसी क्रम में जहां बीते गुरुवार को तीर्थ क्षेत्र ने अपना बैंक खाता सार्वजनिक किया, वहीं मंगलवार को ट्रस्ट का लोगो सामने आया। किसी अन्य संगठन-संस्था के लोगो की तरह यह लोगो भी तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मूल्यों और आदर्शों का परिचायक है।

लोगो के केंद्र में जहां भगवान राम का सौम्य छवि से युक्त चित्र श्रद्धालुओं को अभय प्रदान करने वाला है, वहीं वलयाकार ऊपरी परिधि पर अंकित श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र लोगो की पहचान पूरी करता है।

लोगो में अंकित तीर्थ क्षेत्र के नाम से पूर्व और नाम के समापन पर श्रद्धावनत हनुमान जी का चित्र संयोजित है, जो यह बताता है कि तीर्थ क्षेत्र नख से शिख तक हनुमान जी के आदर्श के अनुरूप और उन्हें ही अपना मार्गदर्शक मानते हुए अपनी भूमिका को अंजाम देगा।

आधार पीठ के रूप में भगवान राम की महत्ता से संबंधित वाल्मीकीय रामायण की यह प्रतिनिधि अर्धावली अंकित है, रामो विग्रहवान धर्म:। इस पंक्ति से भगवान राम के अप्रतिम वैशिष्ट्य का मर्म परिलक्षित है और वाल्मीकीय रामायण के अरण्य कांड का यह पूरा श्लोक इस प्रकार है, रामो विग्रहवान धर्म:/ साधु: सत्य पराक्रम:/ राजा सर्वस्य लोकस्य/ देवानामिव वासव:

यह श्लोक तब का है, जब रावण राम को दोषी ठहराते हुए मारीच से सीता के अपहरण में सहायता चाहता है। सहायता देने से पूर्व मारीच रावण को भला-बुरा कहता है और इस श्लोक में मारीच राम का वैशिष्टय बयां करता है।



यह सच्चाई श्लोक की शाब्दिक व्याख्या से स्वत: परिभाषित है। इसके अनुसार श्री राम धर्म के मूर्तिमान स्वरूप हैं। वे साधु और सत्य पराक्रमी हैं। जैसे इंद्र समस्त देवताओं के अधिपति हैं, उसी तरह श्री राम भी संपूर्ण जगत के राजा हैं।

You can send your stories/happenings here : info@religionworld.in

RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Shweta April 8, 2020 2 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Hinduism

चातुर्मास में साधु-संत यात्रा क्यों रोक देते हैं? 

चातुर्मास में साधु-संत यात्रा क्यों रोक देते हैं? चातुर्मास — यह शब्द सुनते ही मन में एक पवित्र ठहराव, तप और आत्मचिंतन की छवि बनती है। यह वह…

Read now
Hinduism

नवाब ने हनुमान जी की पूजा क्यों की?

नवाब ने हनुमान जी की पूजा क्यों की? बहुत समय पहले की बात है। उत्तर भारत के प्रसिद्ध शहर लखनऊ में एक मुस्लिम नवाब का शासन था। वह…

Read now
Hinduism

इगास-बग्वाल: जानिये पहाड़ों में क्यूँ मनाई जाती है 11 दिन बाद दीपावली

उत्तराखंड में कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी से ही दीप पर्व शुरू हो जाता है, जो कि कार्तिक शुक्ल एकादशी यानी हरिबोधनी एकादशी तक चलता है. इस दिन देवताओं ने…

Read now