अयोध्या, 4 अगस्त: अयोध्या राम मंदिर के भूमि पूजन के लिए तैयार है. अयोध्या में जहां रामलला के भव्य मंदिर की आधारशिला रखने खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आ रहे हैं, वहीं सीएम योगी खुद तैयारियों पर नजर रखे हुए हैं. गौरी गणेश के पूजन के साथ ही अनुष्ठान की शुरुआत भी हो चुकी है.
अयोध्या में दीपावली जैसा नजारा है. हर तरफ राम नाम के संकीर्तन की ध्वनि गूंज रही है. मंदिर को लेकर तैयारियों के संबंध में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के चंपत राय ने बताया कि देशभर के 135 संतों को आमंत्रित किया गया है. इस कार्यक्रम में देश के हर हिस्से के लोगों की भागीदारी होगी. उन्होंने कहा कि अशोक सिंघल के भतीजे सलिल सिंघल राम मंदिर भूमि पूजन के अनुष्ठान में मुख्य यजमान होंगे.
यह भी पढ़ें-36 आध्यात्मिक परम्पराओं के 135 संतों को न्योता : श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र
चंपत राय के मुताबिक राम मंदिर भूमि पूजन के कार्यक्रम में मुख्य मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत, ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के साथ राज्यपाल आनंदीबेन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होंगे. चातुर्मास में मंदिर के शिलान्यास और रामलला की हरे रंग की पोशाक को लेकर विवादों पर भी चंपत राय ने खुलकर बोला.
उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण के लिए मुहूर्त पंडितों ने निकाला और पोशाक का रंग हरा इस्लाम नहीं, हरियाली और समृद्धि का प्रतीक है. इसे लेकर किसी तरह का विवाद नहीं होना चाहिए. चंपत राय ने कहा कि मंदिर निर्माण के लिए समाज के हर तबके से सहयोग मिल रहा है.
बता दें कि राम मंदिर के लिए 5 अगस्त को भूमि पूजन होना है. पीएम मोदी मंदिर निर्माण के लिए शिलापट्ट का भी अनावरण करेंगे. ट्रस्ट की ओर से बाबरी मस्जिद के पक्षकार रहे इकबाल अंसारी को भी निमंत्रण भेजा गया है.
[video_ads]
[video_ads2]
You can send your stories/happenings here:info@religionworld.in
Editorial Review Note
Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.