RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

अब नए भगवान भी आये जीएसटी की चपेट में

अब नए भगवान भी आये जीएसटी की चपेट में

अब नए भगवान भी आये जीएसटी की चपेट में
Visual Archive

अब नए भगवान भी आये जीएसटी की चपेट में

अब नए भगवान भी आये जीएसटी की चपेट में

राजस्थान, 3 अगस्त; जीएसटी की मार आम आदमी के साथ भगवान तक पहुँच चुकी है. जी हां, अब देवी देवताओं की मूर्तियों पर भी 28 फ़ीसदी टैक्स लगा दिया गया है. राजस्थान का मूर्ति उद्योग दुनियाभर में मशहूर है. देवी-देवताओं की मूर्तियां यहां से देशभर में जाती है. लेकिन पहले से ही मंदी की मार झेल रहे मूर्ति उद्योग पर पहली बार टैक्स लगा है. इनका आरोप है कि मुगलों ने भी मूर्ति उद्योग पर टैक्स नहीं लगाया था, लेकिन हिंदूवादी सरकार ने सीधे 28 फीसदी टैक्स मूर्तियों पर लगा दिया है.

अयोध्या में संतों की बैठक में मौजूद जगत गुरु राम दिनेशाचार्य ने कहा कि देव प्रतिमाओं को जीएसटी के दायरे में लाना अनुचित है. इस पर केंद्र सरकार फिर से विचार करना चाहिए.

यह भी पढ़ें- Exclusive Report : जीएसटी के “प्रसाद” से धर्मस्थलों को परेशानी

बैठक की अध्यक्षता कर रहे राम कथा कुंज के महंत डॉक्टर रामानंद दास ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा देवी देवताओं की प्रतिमाओं को टैक्स के दायरे में लाना साधु-संतों की समस्या पर है. देवी-देवताओं की प्रतिमाओं की स्थापना मंदिरों में होती है. उनसे कोई व्यवसाय नहीं होता. इसलिए इन पर टैक्स नहीं लगाया जाना चाहिए. वही बैठक में मौजूद अन्य संतों ने भी देवी देवताओं की प्रतिमाओं पर जीएसटी लगाने को लेकर आपत्ति जाहिर की है.

इस सन्दर्भ में संतों का खासा रोष देखने को मिल रहा है. रिलिजन वर्ल्ड से बातचीत के दौरान दिनेश गिरी जी महाराज ने खासा रोष व्यक्त किया. उन्होंने कहा, ” मूर्तियों के ऊपर जीएसटी लगाना कतई सही नहीं है, ये गलत निर्णय है इसका विरोध करते है. करोड़ो लोगों की आस्था का जहा विषय है उस पर सरकार कर लगा कर भावनाओ को ठेस पहुचाने का कार्य कर रही है.”

यह भी पढ़ें-लंगर, प्रसाद पर मिले जीएसटी से छूट : मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह

वहीं श्री आदि गौड़ ब्राह्मण मूर्ति कलाकार संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यनारायण पांडे ने कहा कि संगमरमर से निर्मित देव प्रतिमाओं को जीएसटी के दायरे में लाना अनुचित है। हम केंद्र सरकार से मांग करते हैं कि देश के लोगों की आस्था और विश्वास को ध्यान में रखते हुए कि सरकार अपने निर्णय पर पुनर्विचार करें.

——————————–
रिलीजन वर्ल्ड देश की एकमात्र सभी धर्मों की पूरी जानकारी देने वाली वेबसाइट है। रिलीजन वर्ल्ड सदैव सभी धर्मों की सूचनाओं को निष्पक्षता से पेश करेगा। आप सभी तरह की सूचना, खबर, जानकारी, राय, सुझाव हमें इस ईमेल पर भेज सकते हैं – religionworldin@gmail.com – या इस नंबर पर वाट्सएप कर सकते हैं – 9717000666 – आप हमें ट्विटर , फेसबुक और यूट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकते हैं।
Twitter, Facebook and Youtube.

RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Shweta August 3, 2017 3 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Hinduism

एकादशी पर तुलसी को जल देना चाहिए या नहीं? जानिए सही नियम, पूजा विधि और धार्मिक मान्यता

सनातन धर्म में एकादशी का व्रत भगवान विष्णु को समर्पित माना जाता है। हर महीने आने वाली दोनों एकादशियां भक्तों के लिए विशेष महत्व रखती हैं। इस दिन…

Read now
Hinduism

तिरुपति लड्डू ने बनाया नया रिकॉर्ड: मई 2026 में बिके 1.21 करोड़ लड्डू, जानें क्या है इसकी लोकप्रियता का राज

दुनियाभर में प्रसिद्ध तिरुमला श्री वेंकटेश्वर मंदिर का प्रसाद “तिरुपति लड्डू” एक बार फिर सुर्खियों में है। आंध्र प्रदेश के तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (TTD) ने मई महीने में…

Read now
Hinduism

भोजशाला मंदिर क्या है? जानिए किस देवी को समर्पित है वाग्देवी भोजशाला, जिस पर हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

मध्य प्रदेश के धार जिले में स्थित भोजशाला एक बार फिर चर्चा का केंद्र बन गई है। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने हाल ही में भोजशाला परिसर से जुड़े…

Read now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *