RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

आयुष क्वाथ काढ़ा: जानिए कैसे काम करता है यह काढ़ा

आयुष क्वाथ काढ़ा: जानिए कैसे काम करता है यह काढ़ा

आयुष क्वाथ काढ़ा: जानिए कैसे काम करता है यह काढ़ा
Visual Archive

आयुष क्वाथ काढ़ा: जानिए कैसे काम करता है यह काढ़ा

इस साल कोरोना वायरस की वजह से मानसून में हालात और भी खराब हो रही है। इन सभी बीमारियों से बचाव के लिए इम्यूनिटी को बढ़ाना और मज़बूत बनाना बेहद ज़रूरी है। ऐसे में सबसे अच्छा है कि आप हर्बल काढ़े को अपनी जीवनशैली में अपनाएं।



आयुष मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा अनुशंसित एक ऐसा हर्बल सूत्र है आयुष क्वाथ पाउडर। यह तुलसी, दलचीनी, सुन्ती और कृष्णा मारीच जैसे वानस्पतिक जड़ी-बूटियों से समृद्ध एक सूत्र है।
आजकल इम्यूनिटी का बढ़ना एक बड़ी चिंता का विषय है और लोग इसके लिए आयुर्वेदिक का सहारा लेना चाह रहे हैं। आयुष क्वाथ पाउडर, तुलसी, अदरक, दालचीनी और कृष्ण मिराच जैसी औषधियों से मिलकर बना है, जो इम्यूनिटी को मज़बूत कर वायरल संक्रमण से लड़ने में आपकी मदद करेगा।

कैसे काम करता है आयुष क्वाथ पाउडरआयुष क्वाथ काढ़ा: जानिए कैसे काम करता है यह काढ़ा

इम्यूनिटी बढ़ाता है

वायरस या किसी भी बीमारी से लड़ने के लिए मज़बूत इम्यूनिटी का होना ज़रूरी है। आयुष क्वाथ पाउडर में तुलसी, सुनठी, दालचीनी और कृष्ण मारिच मौजूद होती है, जिसमें इम्यूनिटी बढ़ाने के सभी गुण शामिल हैं। यह आंतरिक रूप से प्रतिरक्षा को बढ़ाता है और बच्चों और बड़े लोगों को संक्रमण होने से रोकता है।

वायरल संक्रमण से लड़ता है
वायरस की भूमिका प्रतिरक्षा के स्तर को नीचे लाने और संक्रमण को फैलाना होती है। इसलिए आयुष मंत्रालय के विशेषज्ञों ने वायरल संक्रमण से बचाव और लड़ने के लिए इस हर्बल काढ़े का दिन में एक या दो बार सेवन की सलाह दी है, जिससे प्रतिरक्षा स्तर को बढ़ाने में मदद मिल सकती है।

सांस की बीमारी से बचाव

जिन लोगों की इम्यूनिटी कमज़ोर होती है, वो आसानी से संक्रमण का शिकार हो जाते हैं। इस हर्बल काढ़े में वायरस से बचाव के लिए एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल और इम्यूनिटी बढ़ाने के गुण हैं। यह ऊपरी श्वसन पथ को सर्दी, खांसी जैसी बीमारियों से बचाता है और साथ ही कंजेशन को भी साफ करता है।

अन्य लाभ

आयुष क्वाथ पाउडर अद्वितीय लाभ के साथ आता है, जैसे यह आपको सर्दी, खांसी, एलर्जी, टाइफॉइड और वायरल बुखार जैसी मानसून में होने वाले रोगों से बचाता है। साथ ही आपको फिट और स्वस्थ रहने में मदद करता है। ये मलेरिया, चिकंगुनिया और डेंगू जैसी जानलेवा बीमारियों से भी बचाता है। ये डायबिटीज़ और लो ब्लड शुगर के मरीज़ों के लिए भी फायदेमंद है।



बनाने की विधि
150 एमएल पानी को उबालें और उसमें आधा बड़ा चम्मच यानी 3 ग्राम आयुष क्वाथ पाउडर मिला लें। इसमें गुड़/ किश्मिश/ नींबू का रस भी मिलाया जा सकता है। इसे अच्छे से मिलाएं और चाय की तरह दिन में 2-3 बार पी लें।

[video_ads]
[video_ads2]
You can send your stories/happenings here:info@religionworld.in

RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Shweta August 20, 2020 3 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Ayurveda

कोरोनाकाल में लाभ पहुंचा सकता है जलनेति का अभ्यास

योग में कई ऐसी क्रियाएं हैं, जिनके अभ्यास से आपकी शारीरिक और मानसिक समस्याएं हल की जा सकती हैं. जलनेति ऐसी ही एक योगिक क्रिया है. इसे श्वसन…

Read now
Ayurveda

आयुर्वेद: शिरीषादि कसाय से कोरोना मरीजों के इलाज की तैयारी

शीरिषादि कसाय का ट्रायल शुरू करने से पहले बुलाई गई है टीम की अहम बैठक वाराणसी, 19 जुलाई; आयुष मंत्रालय बीएचयू को कोरोना मरीजों पर शिरीषादि कसाय (काढ़ा) के…

Read now
Ayurveda

पतंजलि ने खोज निकाली विश्वव्यापी महामारी कोरोना की आयुर्वेदिक दवा

पतंजलि ने खोज निकाली विश्वव्यापी महामारी कोरोना की आयुर्वेदिक दवा कोरोना के उपचार के लिए विश्व में आयुर्वेदिक औषधियों का पहला सफल क्लिनिकल ट्रायल तथा क्लिनिकल केस स्टडी…

Read now