RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

पद्मश्री बिछेन्द्री पाल देसंविवि व गायत्री विद्यापीठ के विद्यार्थियों के बीच

पद्मश्री बिछेन्द्री पाल देसंविवि व गायत्री विद्यापीठ के विद्यार्थियों के बीच

पद्मश्री बिछेन्द्री पाल देसंविवि व गायत्री विद्यापीठ के विद्यार्थियों के बीच
Visual Archive

पद्मश्री बिछेन्द्री पाल देसंविवि व गायत्री विद्यापीठ के विद्यार्थियों के बीच

पद्मश्री बिछेन्द्री पाल देसंविवि व गायत्री विद्यापीठ के विद्यार्थियों के बीच

  • हौसले बुलंद हो, तो सफलता अवश्य मिलती है – पद्मश्री बिछेन्द्री पाल
  • देसंविवि व गायत्री विद्यापीठ के विद्यार्थियों को अपने अनुभवों बाँटे

हरिद्वार 5 अक्टूबर। हौसले बुलंद हो, तो सफलता अवश्य मिलती है। इसके लिए पारिवारिक पृष्ठभूमि ज्यादा मायने नहीं रखती। यह कहना है माउंट एवरेस्ट में तिरंगा फहराने वाली प्रथम भारतीय महिला पद्मश्री बिछेन्द्री पाल का।

वे आज देव संस्कृति विश्व विद्यालय व गायत्री विद्यापीठ शांतिकुंज के विद्यार्थियों के बीच पहुँची थी। उन्होंने कहा कि उत्तरकाशी के छोटे से गाँव से लेकर माउंट एवरेस्ट में तिरंगा लहराने के बीच काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पर मैंने अपने हौसले बुलंद रखे। मेरे बड़े सपने के सामने आर्थिक कमजोरी बौने हो गये। टाटा स्टील कंपनी के साथ जुड़ने के बाद सैकड़ों लोगों को बड़े सपने देखना सिखाया और उसे पूरा करने के लिए मेहनत करना। मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता। पद्मश्री सुश्री पॉल नमामि गंगे अभियान के अंतर्गत करीब 1500 किमी की दूरी तय करते हुए गंगा में राफ्टिंग करते हुए उत्तराखण्ड के हरिद्वार से लेकर बिहार के पटना तक जायेंगी। इस बीच लोगों को गंगा को स्वच्छ रखने, पौधारोपण के प्रति जागरुक करेंगी।

नमामि गंगे अभियान, भारत सरकार के वरिष्ठ अधिकारी श्री रोजी अग्रवाल ने गंगा को स्वच्छ रखने के विविध उपायों की जानकारी दी। इस अवसर पर नमामि गंगे टीम ने विद्यार्थियों को गंगा को स्वच्छ रखने हेतु जन जागरण करने के लिए प्रेरित किया। इससे पूर्व विद्यापीठ परिवार ने पद्मश्री सुश्री पॉल को उपवस्त्र ओढ़ाकर व पुष्प वर्षा कर सम्मानित किया।

इस दौरान नमामि गंगे अभियान की चालीस सदस्यीय टीम के अलावा विद्यापीठ की व्यवस्था मंडल की प्रमुख श्रीमती शेफाली पण्ड्या, प्रधानाचार्य श्री सीताराम सिन्हा, शिक्षक-शिक्षिकाएँ सहित समस्त विद्यापीठ परिवार उपस्थित थे।

देसंविवि के प्रतिकुलपति से मिले

पद्मश्री सुश्री बिछेन्द्री पॉल देव संस्कृति विवि के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पण्ड्या से भेंट की। इस दौरान दोनों ने गंगा की अविरलता, स्वच्छता पर चर्चा की। डॉ. चिन्मय पण्ड्या ने बताया कि अखिल विश्व गायत्री परिवार ने सन् 2011 से निर्मल गंगा जन अभियान प्रारंभ किया। इसके अंतर्गत प्रथम तीन चरण का कार्य पूरा हो गया है। गायत्री परिवार व देसंविवि परिवार के लाखों युवा नर-नारी इस अभियान में तन, मन, धन से जुटे हैं। प्रतिकुलपति ने पद्मश्री सुश्री पॉल को युगसाहित्य आदि भेंटकर सम्मानित किया।

RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Religion World October 5, 2018 2 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Hinduism

गायत्री विद्यापीठ को IT Olympiad में 8वाँ स्थान

गायत्री विद्यापीठ का आईटी ओलम्पियाड में 8वाँ स्थान उत्तराखंड का एकमात्र छात्र देवस्य को मिला उत्कृष्टता पुरस्कार, श्रद्धेया शैलदीदी ने दिया आशीर्वाद हरिद्वार 8 दिसम्बर। देश के प्रतिष्ठित चैम्पियनशिप…

Read now
Hinduism

गायत्री विद्यापीठ में कला एवं विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर

गायत्री विद्यापीठ में कला एव विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर हाइड्रोलिक से लेकर एटीएम मशीन भी बनाई बाल वैज्ञानिकों ने हरिद्वार 28 अप्रैल। गायत्री विद्यापीठ शांतिकुंज में…

Read now
Hinduism

Hidden Temples You Must Visit Once in Your Lifetime

India is often called the land of temples — but beyond the well-trodden paths to Kedarnath, Tirupati, and Kashi Vishwanath lies a quieter world. Scattered across mountains, forests,…

Read now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *