RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

10 करोड़ की लागत से बनाया बाहुबली के माहिष्मती महल जैसा दुर्गा पूजा पंडाल

10 करोड़ की लागत से बनाया बाहुबली के माहिष्मती महल जैसा दुर्गा पूजा पंडाल

10 करोड़ की लागत से बनाया बाहुबली के माहिष्मती महल जैसा दुर्गा पूजा पंडाल
Visual Archive

10 करोड़ की लागत से बनाया बाहुबली के माहिष्मती महल जैसा दुर्गा पूजा पंडाल

10 करोड़ की लागत से बनाया बाहुबली के माहिष्मती महल जैसा दुर्गा पूजा पंडाल

कोलकाता, 26 सितम्बर; नवरात्रि पर देशभर में मां दुर्गा की पूजा के लिए बड़े-बड़े पंडाल बनाए गए हैं. पश्चिम बंगाल की दुर्गा पूजा पर इस साल भी भव्य पंडाल बनाए गए हैं. पश्चिम बंगाल में बड़ी संख्या में पंडाल बनाए गए हैं लेकिन कोलकाता में बाहुबली फिल्म के माहिष्मती राज्य जैसा पूजा पंडाल चर्चा में है. इस पंडाल को बनाने में 10 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं.

सबसे महंगा पंडाल कोलकाता में श्रीभूमि स्पोर्टिंग क्लब ने बाहुबली फिल्म में दिखाए गए माहिष्मती के महल की तर्ज पर ये पंडाल बनाया है. 10 करोड़ के खर्च से बने इस पंडाल की ऊंचाई 110 फीट है. पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने इसे देश का सबसे महंगा पंडाल होने का सर्टिफिकेट दिया है.

सुरक्षा में तैनात 300 जवान

इस पंडाल को 150 कलाकारों ने बनाया है. इसके तैयार होने में तीन महीने का समय लगा है. 110 फीट ऊंचे इस पंडाल की सुरक्षा के लिए 300 जवान तैनात हैं.

स्वर्ण आभूषणों से सुस्सज्जित होगी माँ दुर्गा

इस पंडाल में देवी सोने के आभूषणों से सजी होंगी. पंडाल का प्रवेश द्वार विशाल मेहराब की तरह होगा, जहां सूंड उठाए हाथी ऐसे ही दिखेंगे, जैसे बाहुबली फिल्म में दिखे थे.

प्रवेशद्वार पर आठ दरबान

प्रवेश द्वार के भीतर ही पंडाल में 8 दरबान खड़े हुए हैं. महल के अंदर प्रवेश करने पर एक बड़ा सा झूमर और मां दुर्गा की सोने-चांदी और हीरे-जवाहरात से सजी प्रतिमा है. पंडाल की भव्यता देखती ही बन रही है.

बाहुबली की पब्लिसिटी को देखते हुए किया फैसला

पंडाल को बनाने वाले क्लब के सचिव डीके गोस्वामी ने बताया कि दुनियाभर में फिल्म बाहुबली को मिली पब्लिसिटी को देखते हुए माहिष्मति की थीम पर पंडाल बनाया है. यह पंडाल शुक्रवार से भक्तों के लिए खुलेगा.
————–

रिलीजन वर्ल्ड देश की एकमात्र सभी धर्मों की पूरी जानकारी देने वाली वेबसाइट है। रिलीजन वर्ल्ड सदैव सभी धर्मों की सूचनाओं को निष्पक्षता से पेश करेगा। आप सभी तरह की सूचना, खबर, जानकारी, राय, सुझाव हमें इस ईमेल पर भेज सकते हैं – religionworldin@gmail.com – या इस नंबर पर वाट्सएप कर सकते हैं – 9717000666 – आप हमें ट्विटर , फेसबुक और यूट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकते हैं।
Twitter, Facebook and Youtube.

 

RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Shweta September 26, 2017 2 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Hinduism

एकादशी पर तुलसी को जल देना चाहिए या नहीं? जानिए सही नियम, पूजा विधि और धार्मिक मान्यता

सनातन धर्म में एकादशी का व्रत भगवान विष्णु को समर्पित माना जाता है। हर महीने आने वाली दोनों एकादशियां भक्तों के लिए विशेष महत्व रखती हैं। इस दिन…

Read now
Hinduism

तिरुपति लड्डू ने बनाया नया रिकॉर्ड: मई 2026 में बिके 1.21 करोड़ लड्डू, जानें क्या है इसकी लोकप्रियता का राज

दुनियाभर में प्रसिद्ध तिरुमला श्री वेंकटेश्वर मंदिर का प्रसाद “तिरुपति लड्डू” एक बार फिर सुर्खियों में है। आंध्र प्रदेश के तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (TTD) ने मई महीने में…

Read now
Hinduism

भोजशाला मंदिर क्या है? जानिए किस देवी को समर्पित है वाग्देवी भोजशाला, जिस पर हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

मध्य प्रदेश के धार जिले में स्थित भोजशाला एक बार फिर चर्चा का केंद्र बन गई है। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने हाल ही में भोजशाला परिसर से जुड़े…

Read now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *