बाड़मेर में आंधी ने मचाया कोहराम, रामकथा का पंडाल गिरा, करेंट फैला, 14 श्रद्धालुओं की मौत
बाड़मेर, 23 जून; बाड़मेर में रविवार को आंधी तूफान ने कोहराम मचाया। इसके कारण जिले के जसोल गांव में चल रही रामकथा का पांडाल गिर गया। पांडाल में लोहे के इस्तेमाल के चलते इसमें करंट फैल गया। पांडाल के नीचे दबने और करंट लगने से 14 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। 45 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं।

रिलीजन वर्ल्ड ने रामकथा कर रहे मुरलीधर जी महाराज के सहयोगी विकास महेश्वरी से बातचीत की। उनकी जानकारी के अनुसार, “हादसा बाड़मेर जिले के जसोल गांव में हुआ। गांव के स्कूल परिसर में रामकथा का आयोजन किया गया था, जिसमें बड़ी तादाद में लोग शामिल हुए थे। पंडाल में करीब एक हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं के होने की बात कही जा रही है। शाम 4 बजकर 20 मिनट बजे तेज आंधी-तूफान आया, जिससे पंडाल गिर गया। इससे बड़ी संख्या में श्रद्धालु दब गए। आंधी-तूफान के साथ ही बारिश भी शुरू हो गई. पंडाल में बिजली उपकरण लगे होने के कारण उसमें करंट फैल गया।”
यह भी पढ़ें – बाड़मेर में रामकथा के दौरान आई आंधी-तूफान, पंडाल गिरा, कई की मौत

हादसे में पांडाल में दबने और करंट लगने से 14 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। 45 से ज्यादा श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. विकास जी ने बताया सूचना प्राप्त होते ही प्रशासन तुरंत हरकत में आया और राहत कार्य शुरू कराया. घायलों को बालोतरा के विभिन्न स्थानीय अस्पतालों ले जाया गया है।
पीएम मोदी और सीएम गहलोत ने जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाड़मेर हुए हादसे पर दुख प्रकट किया है. उन्होंने ट्वीट किया, ‘राजस्थान के बाड़मेर में पंडाल गिरने की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है. मेरी संवेदनाएं प्रभावित परिवारों के साथ है. मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं.’

Editorial Review Note
Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.