खुद से है प्यार, तो योग करिए लगातार…

मन में उठ रहे सवालों को करें शांत योग से
रोजमर्रा के जीवन मे हम छोटी-छोटी समस्या को इग्नोर कर देते हैं जो बाद में बड़ी समस्या बन जाती है, और मन में घबराहट का कारण बनती है। एक बात याद रखें कि समस्या सिर्फ़ आपके साथ ही नही हैं, दुनिया मे हर इंसान के साथ घटती है। पर वो प्राब्लम को झेलता है – प्राब्लम को जीतता है, और जीवन को खुशहाल बनाता हैं। जैसे-जैसे ज़िम्मेदारियां बढ़ती है, मन मे घबराहट पैदा होने लगती हैं। क्या, क्यूँ, कैसे, ये सब दिमाग़ मे चलते रहता है। मन शांत ही नही रहता। आप हमेशा सोचते रहते है की मन को शांत कैसे करे, मन काबू मे कैसे करे, अपने आप को कंट्रोल कैसे करे, वैसे तो इसका उत्तर भी खुद के पास ही होता है। क्यूंकि आपको तो इतना तो पता होगा कि किस प्राब्लम के वजह से आपका मन शांत नही रह रहा हैं। अगर आप इस प्राब्लम से छुटकारा चाहते है तो आप को अपने प्राब्लम से जितना होगा। हम आपको यहां कुछ महत्वपूर्ण टिप्स बताने जा रहे है जिससे आप अपने मन पर काबू पा सकते हैं।
# रोजाना योग करें
हमें अपने मन, शरीर और मस्तिष्क को सदैव स्वस्थ रखने की जरूरत होती है। इसके लिए योग से बेहतरीन विधि, प्रक्रिया कोई नहीं है। योग सीखना और खुद से करना आसान है। योग हर स्तर पर आपके जीवन में संतुलन लाता है। इसके करने से आपमें अनुशासन आता है। पर ये भी जरूरी है कि आप इसके साथ साथ नीचे दिए गए उपाय भी भी करें..
# अपने आप से प्यार करे
मन में शांति लाने के लिए सबसे पहले आपको अपने आप से खुश रहना होगा, खुद से प्यार करना होगा, जब तक आपने द्वारा किए गये काम से खुश नहीं हैं तब तक आप अपने दिमाग को शांति नहीं दे सकते हैं।
# अच्छी नींद लें
कम सोना शरीर के लिए काफ़ी नुकसान दायक है, इससे हमारे दिमाग़ पे बहुत ज़्यादा असर पड़ता है जिससे हम पूरे दिन सोया-सोया महसूस करते हैं और हमारा दिमाग़ किसी भी कार्य पे अच्छे और जल्दी से नही लगता है। पूरा दिन मन चिड़चिड़ा रहता हैं व आँखो मे भी समस्या बनी रहती है। तो नींद पूरी ले लगभग 7 से 8 घंटे सोना शरीर के लिए काफ़ी लाभदायक है। इससे आँखो मे भी प्रॉब्लम्स नही आती और आँखे कराब भी नही होती हैं। जीतने फ्रेश आप रहेंगे उतना ज़्यादा आपका मन शांत रहेगा।
# पसंदीदा काम करें
अपना पसंदीदा खेल खेले, आपको जिस चीज़ मे ज़्यादा अच्छा लगता हो उसे करे। मन को शांति मिलेगा। और गाने हमारे दुख मे मरहम की तरह काम करती है इसलिए अपने पसंद के गाने सुने।
# ध्यान करें :
किसी एक विशिष्ट सोच, स्थान, शब्दों, रंग अथवा पदार्थ पर ध्यान केन्द्रित करते हुए अपने दिमाग को मस्तिष्क को शुद्घ करने की प्रक्रिया है। चिंतन करने के लिए, सर्वप्रथम आरामदायक स्थिति में बैंठे (घुटने के बल अथवा लेटने की मुद्रा में) और फिर किसी एक विशेष चीज पर ध्यान केन्द्रित करें (अथवा प्रार्थना करें)। आपके मस्तिष्क को पूर्ण रूप से साफ व शांत करने के लिए इसमें दस मिनट से ऊपर का समय लग सकता है किन्तु इतना समय लगना सामान्य है।
# अपनों के साथ रहें
कई बुद्धजिवियों का कहना हैं की अपने परिवार, आपको पसंद करने वाले दोस्तो के साथ समय बिताने से दिमाग़ का दरवाजा खुलता हैं। और आप हमेशा शांति मसूस करेंगे। आप अपने अंदर की बात उनके साथ सेयर करे फिर देखे आपको ख़ुसी मिलती है या नही, आपके दुख बेशक कम हो जाएँगे।
Editorial Review Note
Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.
Leave a Reply