RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

क्या है भाईदूज की कथा और उसका महत्व?

क्या है भाईदूज की कथा और उसका महत्व?

क्या है भाईदूज की कथा और उसका महत्व?
Visual Archive

क्या है भाईदूज की कथा और उसका महत्व?

भाई दूज का महत्त्व 

हिन्दू धर्म में भाई-बहन के स्नेह-प्रतीक दो त्योहार मनाये जाते हैं – एक रक्षाबंधन जो श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है. इसमें भाई बहन की रक्षा करने की प्रतिज्ञा करता है. दूसरा त्योहार, ‘भाई दूज’ का होता है. इसमें बहनें भाई की लम्बी आयु की प्रार्थना करती हैं. भाई दूज का त्योहार कार्तिक मास की द्वितीया को मनाया जाता है.

भैया दूज को भ्रातृ द्वितीया भी कहते हैं. इस पर्व का प्रमुख लक्ष्य भाई तथा बहन के पावन संबंध व प्रेमभाव की स्थापना करना है. इस दिन बहनें बेरी पूजन भी करती हैं. इस दिन बहनें भाइयों के स्वस्थ तथा दीर्घायु होने की मंगल कामना करके तिलक लगाती हैं. इस दिन बहनें भाइयों को तेल मलकर गंगा यमुना में स्नान भी कराती हैं. यदि गंगा यमुना में नहीं नहाया जा सके तो भाई को बहन के घर नहाना चाहिए.

यदि बहन अपने हाथ से भाई को जीमाए तो भाई की उम्र बढ़ती है और जीवन के कष्ट दूर होते हैं. इस दिन चाहिए कि बहनें भाइयों को चावल खिलाएं. इस दिन बहन के घर भोजन करने का विशेष महत्व है. बहन चचेरी अथवा ममेरी कोई भी हो सकती है. यदि कोई बहन न हो तो गाय, नदी आदि स्त्रीत्व पदार्थ का ध्यान करके अथवा उसके समीप बैठ कर भोजन कर लेना भी शुभ माना जाता है.

इस दिन गोधन कूटने की प्रथा भी है. गोबर की मानव मूर्ति बना कर छाती पर ईंट रखकर स्त्रियां उसे मूसलों से तोड़ती हैं. स्त्रियां घर-घर जाकर चना, गूम तथा भटकैया चराव कर जिव्हा को भटकैया के कांटे से दागती भी हैं. दोपहर पर्यन्त यह सब करके बहन भाई पूजा विधान से इस पर्व को प्रसन्नता से मनाते हैं. इस दिन यमराज तथा यमुना जी के पूजन का विशेष महत्व है.

भैया दूज की कथा 

भगवान सूर्य नारायण की पत्नी का नाम छाया था. उनकी कोख से यमराज तथा यमुना का जन्म हुआ था. यमुना यमराज से बड़ा स्नेह करती थी. वह उससे बराबर निवेदन करती कि इष्ट मित्रों सहित उसके घर आकर भोजन करो. अपने कार्य में व्यस्त यमराज बात को टालता रहा. कार्तिक शुक्ला का दिन आया. यमुना ने उस दिन फिर यमराज को भोजन के लिए निमंत्रण देकर, उसे अपने घर आने के लिए वचनबद्ध कर लिया.

bhaidooj katha

यमराज ने सोचा कि मैं तो प्राणों को हरने वाला हूं. मुझे कोई भी अपने घर नहीं बुलाना चाहता. बहन जिस सद्भावना से मुझे बुला रही है, उसका पालन करना मेरा धर्म है. बहन के घर आते समय यमराज ने नरक निवास करने वाले जीवों को मुक्त कर दिया. यमराज को अपने घर आया देखकर यमुना की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. उसने स्नान कर पूजन करके व्यंजन परोसकर भोजन कराया. यमुना द्वारा किए गए आतिथ्य से यमराज ने प्रसन्न होकर बहन को वर मांगने का आदेश दिया.

यमुना ने कहा कि भद्र! आप प्रति वर्ष इसी दिन मेरे घर आया करो. मेरी तरह जो बहन इस दिन अपने भाई को आदर सत्कार करके टीका करे, उसे तुम्हारा भय न रहे. यमराज ने तथास्तु कहकर यमुना को अमूल्य वस्त्राभूषण देकर यमलोक की राह की. इसी दिन से पर्व की परम्परा बनी. ऐसी मान्यता है कि जो आतिथ्य स्वीकार करते हैं, उन्हें यम का भय नहीं रहता. इसीलिए भैयादूज को यमराज तथा यमुना का पूजन किया जाता है।

@religionworldin

[video_ads]

[video_ads2]

RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Religion World November 16, 2020 3 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Hinduism

नवरात्रि के चौथे दिन की देवी: माँ कुष्मांडा के रूप और महत्व को जानें

मां कुष्मांडा : नवरात्रि के चौथे दिन की देवी नवरात्रि के चौथे दिन मां दुर्गा के चतुर्थ स्वरूप मां कुष्मांडा की पूजा की जाती है। उन्हें सृष्टि की…

Read now
Hinduism

भाई दूज 2020 : जानिए भाई दूज का शुभ मुहूर्त और क्यों मनाया जाता है भाई दूज

भाई दूज हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि के दिन मनाया जाता है. भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक यह पर्व दीपावली के दो दिन…

Read now
Hinduism

क्या है भाईदूज का महत्त्व और उसके पीछे की कथा ?

क्या है भाई दूज का महत्त्व और उसके पीछे की कथा ? हिन्दू धर्म में भाई-बहन के स्नेह-प्रतीक दो त्योहार मनाये जाते हैं – एक रक्षाबंधन जो श्रावण…

Read now