RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

मार्च में लाल किले पर बीजेपी करेगी राष्ट्र रक्षा यज्ञ का आयोजन

मार्च में लाल किले पर बीजेपी करेगी राष्ट्र रक्षा यज्ञ का आयोजन

मार्च में लाल किले पर बीजेपी करेगी राष्ट्र रक्षा यज्ञ का आयोजन
Visual Archive

मार्च में लाल किले पर बीजेपी करेगी राष्ट्र रक्षा यज्ञ का आयोजन

2019 के आम चुनावों के लिए प्रचार की शुुरुआत बीजेपी यज्ञ से करना चाहती है. पार्टी के शीर्ष नेताओं ने तय किया है कि इस दौरान हफ्ते भर लंबा महायज्ञ किया जाए. इस यज्ञ का नाम ‘राष्ट्र रक्षा यज्ञ’ होगा. यानी बीजेपी 2019 के लिए ‘राष्ट्रवाद’ को ही प्रमुख मुद्दा बनाने जा रही है.

नयी दिल्ली, 10 जनवरी; बीजेपी 2019 के लोकसभा चुनावों के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है. इसके लिए पार्टी ने अपनी जड़ों की ओर लौटने का फैसला किया है. बीजेपी अब इन चुनावों के लिए केवल लोगों के बीच ही नहीं जाएगी, बल्कि दैवीय मदद का भी आह्वान करेगी.

2019 के आम चुनावों के लिए प्रचार की शुुरुआत बीजेपी यज्ञ से करना चाहती है. पार्टी के शीर्ष नेताओं ने तय किया है कि इस दौरान हफ्ते भर लंबा महायज्ञ किया जाए. इस यज्ञ का नाम ‘राष्ट्र रक्षा यज्ञ’ होगा. यानी बीजेपी 2019 के लिए ‘राष्ट्रवाद’ को ही प्रमुख मुद्दा बनाने जा रही है.

यह भी पढ़ें-मैं अयोध्या हूँ …कोई मुझसे पूछे की मैं क्या चाहती हूँ…

सूत्रों का कहना है कि यज्ञ पूरे हफ्ते चल सकता है. बीजेपी के वरिष्ठ नेता महेश गिरि का कहना है कि यज्ञ 8 मार्च से शुरू हो सकता है और यह 15 मार्च तक चलेगा. कहा जा रहा है कि मोदी इस यज्ञ में पहली आहुति देंगे. गौरतलब है कि यही वह समय है जब लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार शुरू होगा. बीजेपी चाहती है कि यज्ञ से बने माहौल का चुनावी फायदा उठाया जाए.

पार्टी अध्यक्ष अमित शाह भी यज्ञ में सातों दिन मौजूद रहेंगे. अमित शाह पार्टी की चुनाव रणनीति बनाने का अहम हिस्सा माने जाते हैं और जिन राज्यों में चुनाव होते हैं, वहां कई दिनों तक कैंप भी करते हैं. उनके अलावा, यज्ञ में केंद्रीय मंत्री, बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, सांसद और राज्य मंत्री भी मौजूद रहेंगे.

यह भी पढ़ें-जानिए, कौन है बगलामुखी मां, क्या है उनकी महाविद्या का रहस्य

कुछ सूत्रों का कहना है कि बीजेपी इस यज्ञ में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को भी बुलाने की योजना बना रही है. इस यज्ञ का आयोजन स्थल दिल्ली के लाल किले के प्रांगण को बनाने पर विचार हो रहा है. बताया जा रहा है कि इस स्थल का चुनाव काफी विमर्श के बाद किया गया है.

इस साल नरेंद्र मोदी लाल किले से पांचवीं बार अपना भाषण देंगे. लाल किले के प्रांगण में होने वाले इस यज्ञ में 108 हवन कुंड बनाए जाएंगे. इन यज्ञों को पार्टी के ही कार्यकर्ता डिजाइनर तैयार करेंगे, लेकिन इसमें हॉलीवुड या बॉलीवुड के भी किसी नामी डिजाइनर की मदद भी ली जा सकती है.

सूत्र बताते हैं कि यज्ञ में देवी ‘बगलामुखी’ का आह्वान किया जाएगा. माना जाता है कि यह देवी अपने भक्तों को वाक्युद्ध में विजयी होने का आशीर्वाद देती है. इस यज्ञ में रोज 50 हजार लोग शामिल होंगे. रोज शाम को कई राज्यों के सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे. यहां कम से कम 15-20 हजार लोगों के बैठने का इंतजाम होगा.

=============================================================

रिलीजन वर्ल्ड देश की एकमात्र सभी धर्मों की पूरी जानकारी देने वाली वेबसाइट है। रिलीजन वर्ल्ड सदैव सभी धर्मों की सूचनाओं को निष्पक्षता से पेश करेगा। आप सभी तरह की सूचना, खबर, जानकारी, राय, सुझाव हमें इस ईमेल पर भेज सकते हैं – religionworldin@gmail.com– या इस नंबर पर वाट्सएप कर सकते हैं – 9717000666 – आप हमें ट्विटर , फेसबुक और यूट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकते हैं।
Twitter, Facebook and Youtube.

RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Shweta January 10, 2018 3 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Hinduism

“राम मन्दिर मनुष्यों द्वारा बनाया हुआ मनुष्यता का मन्दिर होगा” – श्री पुंडरीक गोस्वामी

अयोध्या। ऐसा मनोरम दिवस जिसका महोत्सव सम्पूर्ण विश्व में मनाया गया। श्रीकृष्ण चैतन्य महाप्रभु जी की परम्परा का प्रतिनिधित्व करते हुए श्रीगौड़ीय सम्प्रदाय के आचार्य प्रवर श्री पुंडरीक…

Read now
Hinduism

राम मंदिर शिलान्यास में केवल एक मुख्यमंत्री को न्योता, ट्रस्ट ने लिया फैसला – अतिथियों की लिस्ट तैयार

राम मंदिर शिलान्यास में केवल एक मुख्यमंत्री को न्योता, ट्रस्ट ने लिया फैसला – अतिथियों की लिस्ट तैयार कार्यक्रम की मेज़बानी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे…

Read now
Hinduism

राम मंदिर के 5 अगस्त के भूमि पूजन में आमंत्रित किए जाएंगे सभी राज्यों के मुख्यमंत्री

राम मंदिर के 5 अगस्त के शिलान्यास में बुलाए जाएंगे सभी राज्यों के मुख्यमंत्री 5 अगस्त को प्रधानमंत्री करेंगे भूमि पूजन पीएम मोदी मंदिर में भगवान राम और…

Read now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *