RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

ब्रह्मा बाबा के 52वीं पुण्यतिथि पर Online कार्यक्रम में जुड़े दुनिया भर से लोग

ब्रह्मा बाबा के 52वीं पुण्यतिथि पर Online कार्यक्रम में जुड़े दुनिया भर से लोग

ब्रह्मा बाबा के 52वीं पुण्यतिथि पर Online कार्यक्रम में जुड़े दुनिया भर से लोग
Visual Archive

ब्रह्मा बाबा के 52वीं पुण्यतिथि पर Online कार्यक्रम में जुड़े दुनिया भर से लोग

ब्रह्मा बाबा की 52वीं पुण्यतिथि

आबू रोड, 19 जनवरी, निसं। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के साकार संस्थापक प्रजापिता ब्रह्मा बाबा की 52वीं पुण्य तिथि पर श्रद्धापूर्वक मनायी गयी। इस अवसर पर संस्थान में आयोजित ऑनलाईन कार्यक्रम में दुनिया भर के लोग शरीक हुए।

इस अवसर पर ऑनलाईन कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए ब्रह्माकुमारीज संस्थान की अतिरिक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी रतनमोहिनी ने कहा कि बाबा ने अध्यात्म के जरिए मानव की तमाम समस्याओं के समाधान के तरीके बताये।

ब्रह्मा बाबा की 52वीं पुण्यतिथि

यदि मनुष्य सही रूप में आध्यात्मिकता द्वारा आन्तरिक विकास कर लें तो उसकी समस्त समस्यायें समाप्त हो जायेगी।

अध्यात्म के मार्ग आसुरी प्रवृत्तियों से मिलती है सुरक्षा की शक्ति – दादी रतनमोहिनी

उन्होंने कहा कि  उनके बताये मार्ग पर आज लाखों लोग चल रहे है। जिस भी क्षेत्र में कार्य कर रहे है वे ज्यादातर मार्ग दर्शक की भूमिका में है अर्थात लोगों में मूल्यों का संचार कर रहे हैं।

बाबा ने जो अध्यात्म की लौ जगाई थी वह आज मशाल की तरह पूरी दुनिया को रोशन कर रही है। जिसमें समूची मानव जाति अपने आप को प्रकाशवान कर रही है। इसलिए तमाम मौजूदा समस्याओं के समाधान के लिए यदि इस मार्ग को अपनाया जाये तो अधिकतर समस्याओं का समाधान हो जायेगा।

ब्रह्मा बाबा की 52वीं पुण्यतिथि

इस अवसर पर ब्रह्माकुमारीज संस्थान के महासचिव बीके निर्वेर ने लोगों से आह्वान किया कि वे इस मौके पर संकल्प लें कि इस हम अपने जीवन को श्रेष्ठ बनाने का प्रयास करेंगे। क्योंकि मनुष्य को महान बनाने का दूसरा कोई रास्ता नहीं है।

जब मनुष्य के जीवन में मानवीय मूल्य हो तो ही वह महान बनता है। जबकि आसुरी स्वभाव के कारण वह दानव तुल्य हो जाता है। वर्तमान समय इस बात की तस्दीक कर रहा है। इसलिए बाबा के संकल्पों को पूरा करना अर्थात अपने जीवन में मूल्यों को धारण करना।

कार्यक्रम में संस्थान के अतिरिक्त महासचिव बीके बृजमोहन ने कहा कि बाबा ने हमें कहने से ज्यादा करके दिखाया। उनके श्रेष्ठ कदमों के कारण ही आज हम यहॉं अपने जीवन को श्रेष्ठ और महान बनाने के बारे में सोच पा रहे हैं। बाबा के जीवन के प्रत्येक कदम प्रेरणादायी थे।

इसलिए हमें उसे जीवन में अपनाने का संकल्प लेना चाहिए। इस अवसर पर कार्यक्रम प्रबन्धिका बीके मुन्नी, संस्थान के कार्यकारी सचिव बीके मृत्युंजय ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए बाबा के पदचिन्हों पर चलने का आह्वान किया।

दिनभर चलती रही ध्यान साधना: ब्रह्मा बाबा की पुण्य तिथि पर दिनभर ध्यान साधना का दौर चलता रहा। इसमें संस्थान से जुड़े लोग बाबा के कमरे, उनकी समाधि स्थल तथा अन्य स्थानों पर बाबा की यादों में खोये रहे।

यह भी पढ़ें-ब्रह्माकुमारीज :विश्व शांति दिवस के रूप में मनेगी ब्रह्मा बाबा की 52वीं पुण्यतिथि|

यह भी पढ़ें-वृन्दावन कुंभ मेला 2021 : पढ़िए वृन्दावन कुंभ से जुड़ी ख़ास खबरें

Source : Press Release

[video_ads]

[video_ads2]

RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Religion World January 19, 2021 3 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Hinduism

ईश्वर को बिना देखे लोग उन पर इतना भरोसा क्यों करते हैं?

ईश्वर को बिना देखे लोग उन पर इतना भरोसा क्यों करते हैं? मनुष्य का ईश्वर पर विश्वास उतना ही पुराना है जितनी कि मानव सभ्यता। यह विश्वास किसी…

Read now
Hinduism

पंचतत्व में विलीन हुईं राजयोगिनी दादी हृदयमोहिनी

पंचतत्व में विलीन हुईं राजयोगिनी दादी हृदयमोहिनी 13 मार्च, आबू रोड (राजस्थान)। राजयोगिनी दादी हृदयमोहिनी शनिवार को पंचतत्व में विलीन हो गईं। अंतिम संस्कार सुबह 10 बजे ब्रह्माकुमारीका…

Read now
Hinduism

ब्रह्माकुमारीज :विश्व शांति दिवस के रूप में मनेगी ब्रह्मा बाबा की 52वीं पुण्यतिथि|

ऑनलाईन ब्रह्मा बाबा की 52वीं पुण्य तिथि आबू रोड, 17 जनवरी, निसं। विश्वव्यापी आध्यात्मिक संगठन प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के साकार संस्थापक प्रजापिता  ब्रह्मा बाबा की 52वीं…

Read now