RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

मधुमेह प्रबन्धन के लिए ब्रह्माकुमारीज ने किया डायमंड प्रोजेक्ट का शुभारम्भ

मधुमेह प्रबन्धन के लिए ब्रह्माकुमारीज ने किया डायमंड प्रोजेक्ट का शुभारम्भ

मधुमेह प्रबन्धन के लिए ब्रह्माकुमारीज ने किया डायमंड प्रोजेक्ट का शुभारम्भ
Visual Archive

मधुमेह प्रबन्धन के लिए ब्रह्माकुमारीज ने किया डायमंड प्रोजेक्ट का शुभारम्भ

मधुमेह प्रबन्धन के लिए ब्रह्माकुमारीज ने किया डायमंड प्रोजेक्ट का शुभारम्भ

आबू रोड, 3 मई; ग्लोबल हास्पिटल माउण्ट आबू के सुप्रसिद्ध डायबेटेलोजिस्ट डॉ श्रीमंत साहू ने कहा कि हॉलिस्टिक लाइफ स्टाइल से मधुमेह पर नियंत्रण पाया जा सकता है. परन्तु इसके लिए थोड़ा सचेत रहते हुए एक संतुलित दिनचर्या अपनाने की जरूरत होगी. वे ब्रह्माकुमारीज संस्था के ग्लोबल आडिटोरियम में मधुमेह रोगियों के लिए आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे.

उन्होंने कहा कि जब बीमारी हमारे अन्दर दस्तक देती है तो हम उसे गम्भीरता से नहीं लेते है. छोटी छोटी आदतें ऐसी होती है जिससे बड़ी बड़ी बीमारियां घर कर जाती है. जब तक हम जागरूक होते है तब तक देर हो जाती है. मधुमेह भी एक ऐसी ही बीमारी है जो धीरे से अपना प्रभाव बढ़ाना प्रारम्भ करती है. उन्होंने कहा कि जीवन पद्धति, मेडिकेशन तथा राजयोग मेडिटेशन से सहज ही इसपर नियंत्रण हो सकता है.

यह भी पढ़ें – ब्रह्माकुमारी राष्ट्रीय कार्यकारिणी : हेल्दी, वेल्दी, हैप्पी राजस्थान अभियान से देंगे खुशहाली और शांति का संदेश

सिरोही के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ सुशील परमार ने कहा आज तेजी से मधुमेह रोग फैल रहा है. यदि ऐसा ही रहा तो आने वाले समय में हर तीसरा व्यक्ति मधुमेह का रोगी होगा. गलत जीवन शैली और भागमभाग की जिन्दगी ने इसे बड़ी तेजी से आमंतित्रत किया है. इसलिए इस तरह के कैम्प से लोगों में जागरूकता आयेगी और वे इसके प्रति सचेत होकर अपना स्वस्थ जीवन प्रणाली जी सकते हैं. ब्रह्माकुमारीज संस्था के महासचिव बीके निर्वेर ने कहा कि पहले के समय में लोगों का खानपान, दिनचर्या सब संतुलित होती थी. जिससे लोगों में मधुमेह की बीमारी का स्तर पर काफी कम था. परन्तु आज की जीवनशैली ही इस बीमारी को आमंत्रित करने की मुख्य वजह है. इसलिए इसके लिए सबको मिलकर प्रयास करने की जरूरत है.

कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारीज संस्था के सूचना निदेशक बीके करूणा, कार्यकारी सचिव बीके मृत्युंजय, मेडिकल प्रभाग के सचिव डॉ बनारसी लाल, ग्लोबल हास्पिटल के चिकित्सा निदेशक डॉ प्रताप मिडढा, दिल्ली हरीनगर की प्रभारी बीके शुक्ला समेत कई लोगों ने अपने अपने विचार व्यक्त किये।

यह भी पढ़ें – ब्रह्माकुमारीज के कोलकाता स्पिरिचुअल म्यूजियम का गोल्डन जुबली समारोह धूमधाम से मना

ये होगी दिनचर्या:

मधुमेह रोगियों के लिए प्रात: काल उठना, राजयोग मेडिटेशन के बाद शारीरिक व्यायाम, ध्यान योग सत्र के साथ संतुलित अल्पाहार तथा मेडिसीन आदि की जानकारी देने के साथ सेवन है. यह कार्यक्रम तीन दिन चलेगा जिससे मधुमेह के बारे में पूर्ण जानकारी दी जा सके।

RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Shweta May 3, 2018 3 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Hinduism

ब्रह्माकुमारीज ने शुरू किया सिरोही जिले का सबसे बड़ा कोविड सेन्टर

शुरू हुआ संभाग का सबसे बड़ा ब्रह्माकुमारीज का मानसरोवर कोविड सेन्टर आबू रोड, 22 अप्रैल, निसं। सिरोही जिले में तेजी से बढ़ते करोना मरीजों की संख्या को देखते…

Read now
Hinduism

किस आध्यात्मिक सेंटर में कोरोना का 95% रिकवरी रेट ?

राजयोग, ध्यान, व्यायाम और दवाईयों से 95% रिकवरी रेट आबू रोड, राजस्थान। वर्तमान समय कोरोना से पूरे विश्व के लोग प्रभावित है। भारत में भी विकराल रुप धारण…

Read now
Hinduism

विश्व वसुधैव कुटुम्बकम के रूप में मनेगी दादी प्रकाशमणि की 13वीं पुण्य तिथि

दादी प्रकाशमणि की 13वीं पुण्य तिथि आबू रोड, 24 अगस्त, निसं। ब्रह्माकुमारीज संस्थान की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि की 13वीं पुण्य तिथि 25 अगस्त को विश्व…

Read now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *