RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

ब्रह्माकुमारीज में दिए जलाकर नौ संकल्पों के साथ करोना से लड़ने का आह्वान

ब्रह्माकुमारीज में दिए जलाकर नौ संकल्पों के साथ करोना से लड़ने का आह्वान

ब्रह्माकुमारीज में दिए जलाकर नौ संकल्पों के साथ करोना से लड़ने का आह्वान
Visual Archive

ब्रह्माकुमारीज में दिए जलाकर नौ संकल्पों के साथ करोना से लड़ने का आह्वान

ब्रह्माकुमारीज में दिए जलाकर नौ संकल्पों के साथ करोना से लड़ने का आह्वान

आबू रोड, 6 अप्रैल, निसं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश के साथ ब्रह्माकुमारीज संस्थान के अन्तर्राष्ट्रीय मुख्यालय शांतिवन में दिये जलाकर लोगों ने नौ मिनट तक नौ संकल्प कर खुद के साथ पूरे देश की रक्षा का संकल्प लिया। इस अवसर पर संस्थान के अन्दर सभी ने अपने अपने घरों तथा कमरों में रहकर जैसे ही नौ बजे लोगों ने दिये जलाये। इस दौरान पूरे परिसर की लाईटे बंद कर दी गयी थी। घोर अंधेरे में टिमटिमाते दीपकों की रोशनी एक सकारात्मक वातावरण का निर्माण कर रही थी।

दीप जलाने के पश्चात ब्रह्माकुमारीज संस्थान के महासचिव बीके निर्वेर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा इस संकल्प से समस्त मानव जाति एकता के सूत्र में पिरो गयी है। इस एकता के द्वारा ही कमजोर संकल्पों से लडऩे में मददगार बनेगी। इस दौरान कार्यक्रम प्रबन्धिका बीके मुन्नी ने कहा कि हम सब ये संकल्प लेते है कि जब तक करोना नहीं भाग जाता तब तक हम एकता के साथ इससे निबटने में लगे रहेंगे।

दीप जलाने के दौरान बीके ब्रह्माकुमारीज संस्थान के अतिरिक्त महासचिव बीके बृजमोहन, मीडिया प्रभाग के अध्यक्ष बीके करुणा, ब्रह्माकुमारीज संस्था के कार्यकारी सचिव बीके मृत्युंजय, शांतिवन प्रबन्धक बीके भूपाल, बीके भरत समेत कई लोगों ने सोशल डिस्टेन्सिंग के साथ दिया जलाया।

RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Religion World April 6, 2020 2 min read
Share: