ब्रह्माकुमारीज ने आयोजित किया आर्किटेक्ट एवं वास्तुशास्त्रियों का सम्मेलन
- अच्छी राजनीति के लिए गैर राजनीति क्षेत्र से भी लोगों का समावेश जरूरी – वीके सिंह
- आर्किटेक्ट एवं वास्तुशास्त्रियों के सम्मेलन में बोले परिवहन मंत्री वीके सिंह
आबू रोड, 7 सितम्बर, निसं। भारत सरकार के परिवहन केन्द्रीय राज्यमंत्री विजय कुमार सिंह ने कहा कि जब मैं राजनीति में आया तो इस ख्याल से आया कि जब तक राजनीति में गैर राजनीति के लोग नहीं आएंगे तब तक समाज के लोगों को समझना मुश्किल है। इसलिए अच्छी राजनीति के लिए गैर राजनीति के लोगों का आना जरूरी है। वे ब्रह्माकुमारीज संस्था के मनमोहिनीवन स्थित ग्लोबल आडिटोरियम में आर्किटेक्ट तथा वास्तुशात्रियों के सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे।


उन्होंने कहा कि अध्यात्म से सभी समस्याओं का समाधान सम्भव है चाहे वह राजनीति का हो या जीवन के किसी भी क्षेत्र का। इसलिए जब इस परिवेश में प्रवेश करते है तो आध्यात्मिक उर्जा महसूस होने लगती है। यहॉं का वातारण और परिवेश हमेशा लोगों को सशक्त करता है। आज के समय में राजनीति को लोगों के लिए कल्याणकारी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ब्रह्माकुमारीज संस्थान पूरे विश्व में एक अच्छा कार्य कर रहा है। लोागों के जीवन में उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत है।

इस अवसर पर ब्रह्माकुमारीज संस्था की मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी जानकी ने कहा कि जब हमारे अपनत्व का भाव होगा तभी हमारे जीवन में समरसता और भाईचारा आयेगा। इसलिए जीवन में हमेशा मूल्यों को स्थान देना चाहिए। परमात्मा ने हमे इस पृथ्वी पर मानवता की सेवा करने के लिए भेजा है। इसलिए अपने जीवन में कभी भी आसुरी प्रवृत्तियों को स्थान नहीं देना चाहिए। कार्यक्रम में मीडिया प्रभाग के अध्यक्ष बीके करूणा ने कहा कि यहॉं परमात्मा की हम सर्वश्रेष्ठ रचना है। इसलिए एक नयी दुनिया की रचना के लिए अपने जीवन में भी श्रेष्ठ रचना करनी है।

महाराष्ट्र और आन्ध्र प्रदेश जोन की निदेशिका बीके संतोष ने कहा कि हम सभी इस सृष्टि पर आत्मायें सब परमात्मा की संतान है। इसलिए मन और आत्मा को शुद्ध करने के लिए राजयोग का ध्यान जरूरी है। जब हम राजयोग का अभ्यास करते है तो मन में शांति और सुख की अनुभूति होती है।
इस मौके पर सोशल एक्टिविटी ग्रुप के अध्यक्ष बीके भरत ने कहा कि हमारा प्रयास है कि विश्वकर्मा ग्रुप के लोंगों में भी आध्यात्मिकता के लिए इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किये जाये जिससे कि आध्यात्मिक शक्ति से मानवीय मूल्यों का विकास हो। यह कार्यक्रम कई मायनों में लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लायेगा। मुजफ्फरपुर सबजोन प्रभारी बीके रानी, बीके कीर्ति समेत कई लोगों ने अपने विचार व्यक्त किये।
पौधरोपण कर कर दिया पर्यावरण बचाने का संदेश: शांतिवन परिसर में वीके सिंह ने पौधरोपण कर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। इस मौके पर ब्रह्माकुमारीज संस्था के महासचिव बीके निर्वेर, बीके करूणा, बीके भरत समेत कई लोग उपस्थित थे।
बीके निर्वेर से की मुलाकात: ब्रह्माकुमारीज संस्था के महासचिव बीके निर्वेर से मुलाकात संस्थान की गतिविधियों की जानकारी ली। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
Editorial Review Note
Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.