कलकत्ता हाईकोर्ट ने दी मुहर्रम के दिन भी मूर्ति विसर्जन की इजाज़त
कोलकाता, 21 सितम्बर; पश्चिम बंगाल में हर साल दुर्गापूजा के दौरान विसर्जन का विवाद उत्पन्न हो जाता है. लेकिन इस साल विवाद को लेकर कलकत्ता हाईकोर्ट ने ममता सरकार को कड़ी फटकार लगाई है. हाईकोर्ट ने मुहरर्म के दिन सरकार की तरफ से विसर्जन पर लगी रोक हटाते हुए कहा कि हर दिन रात 12 बजे तक विसर्जन किया जाएगा. मुहर्रम के दिन भी विसर्जन होगा. हाईकोर्ट ने कहा कि सरकार पुलिस और सुरक्षा की पूरी व्यवस्था करे.
हाईकोर्ट ने ममता सरकार पर तंज़ करते हुए कहा कि क्या सरकार कैलेंडर रोक सकती है, पाबंदी पहला नहीं आखिरी विकल्प है. इससे पहले, सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने ममता सरकार को फटकार लगाते हुए कहा कि शक्ति का मनमाना इस्तेमाल करने की किसी को भी इजाजत नहीं है.
यह भी पढ़ें – वेश्यालय की मिट्टी से निर्मित होती है देवी प्रतिमा…
बीते बुधवार को भी हाईकोर्ट ने ममता बनर्जी सरकार को कड़ी फटकार लगाई थी. कोर्ट ने सरकार पर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा था, “आप दो समुदायों के बीच दरार पैदा क्यों कर रहे हैं. दुर्गा पूजन और मुहर्रम को लेकर राज्य में कभी ऐसे स्थिति नहीं बनी है, उन्हें साथ रहने दीजिए.”
गौरतलब है कि इसके पहले हाईकोर्ट के दखल के बाद ममता बनर्जी सरकार को मूर्ति विजर्सन की तय समय सीमा के फैसले को बदलना पड़ा था. राज्य सरकार ने विजयदशमी के दिन विसर्जन की समय सीमा जो पहले 6 बजे तक निर्धारित कर दी गयी थी, उसे बढ़ाकर रात 10 बजे तक कर दिया गया था. विसर्जन पर पाबंदी को लेकर कलकत्ता हाईकोर्ट में ममता बनर्जी के खिलाफ याचिका दायर की गई थी.
यह भी पढ़ें – स्वयं को धार प्रदान करने का पुण्य पर्व है, “नवरात्रि”
दरअसल, याचिका मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के 23 अगस्त को किए गए ट्वीट को केंद्र में रखकर किया गया था. जिसमें दशमी के दिन 6 बजे तक ही विसर्जन की इजाजत दी गई थी, क्योंकि अगले दिन मुहर्रम है. लिहाज़ा, विसर्जन पर रोक लगा दी गई थी और विसर्जन 2 तारीख से किए जाने के आदेश दिए गए थे.
इसको लेकर यूथ बार एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया ने याचिका दायर की थी. जिसमें कहा गया कि मुख्यमंत्री के ट्विटर अकाउंट के लाखों फॉलोवर हैं और ये समुदाय विशेष के तुष्टिकरण के लिए बड़े समुदाय के धार्मिक रस्म रिवाज के साथ ठीक नहीं किया जा रहा है. इससे भावनाएं आहत होने के साथ सद्भाव बिगड़ने की भी आशंका है.
—————————-
रिलीजन वर्ल्ड देश की एकमात्र सभी धर्मों की पूरी जानकारी देने वाली वेबसाइट है। रिलीजन वर्ल्ड सदैव सभी धर्मों की सूचनाओं को निष्पक्षता से पेश करेगा। आप सभी तरह की सूचना, खबर, जानकारी, राय, सुझाव हमें इस ईमेल पर भेज सकते हैं – religionworldin@gmail.com – या इस नंबर पर वाट्सएप कर सकते हैं – 9717000666 – आप हमें ट्विटर , फेसबुक और यूट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकते हैं।
Twitter, Facebook and Youtube.
Editorial Review Note
Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.
Leave a Reply