शांतिकुंज में पाँच दिवसीय नारी जागरण शिविर सम्पन्न
शांतिकुंज में पाँच दिवसीय नारी जागरण शिविर सम्पन्न हिमाचल प्रदेश की बहनों ने सीखे प्रतिभा परिष्कार के गुर हरिद्वार, 7 दिसम्बर। गायत्री तीर्थ शांतिकुंज में चल रहे पांच दिवसीय नारी जागरण शिविर का आज समापन हो गया।इस शिविर में हिमाचल प्रदेश के छः जिलों की चयनित बहनें शामिल रहीं। शिविर में बहिनों ने आत्मपरिष्कार एवं रचनात्मक गतिविधियों के संचालन के विभिन्न गुर सीखे, तो वहीं कुरीति उन्मूलन एवं बलिप्रथा को रोकने की दिशा में काम करने हेतु संकल्पित हुईं। अपने संदेश में अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रमुख श्रद्धेय डॉ. प्रणव पण्ड्या ने कहा कि नारियों के जागरण से ही दुनिया का विकास संभवहै। नारियों की प्रतिभा वउत्थान के लिए गायत्री परिवार विविध प्रशिक्षण सत्र चला रहा है।प्रतिभाशाली बहिनें अगले दिनों समाज का नेतृत्व करेंगी।उन्होंने कहा कि अगला समय नारियों का है,इसलिए इन दिनों बहिनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में गायत्री परिवार विशेष अभियानव प्रशिक्षण सत्रों के माध्यम से तैयार करने में जुटा है।संस्था की अधिष्ठात्रीशैलदीदी ने कहा कि अपने लिए कठोरता व दूसरों के प्रति उदारता नारी का स्वाभाविक गुण है।नारी ही परिवार के अन्य सदस्यों को भावनात्मक पोषण देती है। शैलदीदी ने घर परिवार से लेकर समाज के विभिन्न रचनात्मक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने के लिए प्रेरित किया। शिविर के समापन सत्र में श्रीमती मणि दास ने कहा कि नारी अबला नहीं हैं, वह तो पोषण करने वाली सबला है।नारी संवेदना की प्रतिमूर्ति है। उन्होंने कहा किवर्तमान समय ही सबसे बड़ा समय है।भूत को सुधार नहीं सकते और भविष्य को जी नहीं सकते। जो कुछ करना है, वह वर्तमान में ही करें।रचनात्मक कार्यक्रमों में दूसरी बहिनों को भी जोड़ें।श्रीमती दास ने महापुरुषों के जीवन से सीख लेने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर प्रतिभागी बहिनों को युगऋषि के साहित्य एवं प्रमाण पत्रभेंटकर सम्मानित किया गया। पाँच दिन तक चले इस प्रशिक्षण शिविर को श्रीमती अपर्णा पॅवार, डॉ. गायत्री शर्मा, सुशीला अनघोरे, सुश्री दीनाबेन, प्रेरणा वाजपेयी, नीलम मोटलानी, ज्योत्सनामोदी, आरती, स्वाती सोनी आदि बहिनों ने नारी जागरण के विविध पहलुओं पर पॉवर पाइंट प्रेजेण्टेशन के माध्यम से व्यावहारिक व सैद्धांतिक जानकारी दी। शांतिकुंज पूर्वोत्तरजोन की बहिनों ने शिविर के संचालन में विशेष योगदान दिया।
Christianity
Dec 7, 2017•3 min read
Korean Civil Society and Global NGO Advocate Peace in the Korean Peninsula and Globe
Korean Civil Society and Global NGO Advocate Peace in the Korean Peninsula and Globe On November 30th, a forum titled ‘Korea Peace Unification Forum’ to establish peacebuilding measures…
Saints and Service
Dec 4, 2017•2 min read
Art of Living to host a conference on “River Rejuvenation” in Bengaluru
As part of the ongoing efforts to bring about a long-lasting and inclusive solution to the country’s water problems, the Art of Living is hosting a conference on…
Hinduism
Dec 3, 2017•1 min read
Shree Jogi Swami SGVP Holistic Hospital Opening Ceremony – Ahmedabad
Shree Jogi Swami SGVP Holistic Hospital Opening Ceremony – Ahmedabad Opening by Hon’able Prime Minister Shree Narendra Modi & President H.H. Sadguru Shastri Shree Madhavpriyadasji Swami Glimpses of…
Hinduism
Dec 3, 2017•1 min read
हिन्दू महासभा ने तमिलनाडु में “साइक्लोन ओखी” (समुद्री तुफान) से पीड़ितों को दी मदद
हिन्दू महासभा ने तमिलनाडु में “साइक्लोन ओखी (समुद्री तुफान) से पीड़ितों को दी मदद तमिलनाडुु में “साइक्लोन ओखी (समुद्री तुफान) से पीड़ितों को राहत सामग्री बाँटती हिन्दू महासभा…
Hinduism
Dec 2, 2017•4 min read
सत्यसाईं बाबा के अनुयायियों का तीन दिवसीय ’ध्यान साधना आनंद’ शिविर का समापन
श्री सत्य साईं बाबा के अनुयायियों का तीन दिवसीय ’ध्यान साधना आनंद’ शिविर का समापन हरियाली के सन्देश के साथ हुई विदाई विश्व के 35 देशों से आये…
Hinduism
Dec 1, 2017•3 min read
परमार्थ निकेतन में गीता जयंती का जोरदार महोत्सव : नशीले गुटखे के बल पर नहीं बल्कि गीता के गुटके के बल पर जिए जीवन
परमार्थ निकेतन में गीता जयंती का जोरदार महोत्सव : नशीले गुटखे के बल पर नहीं बल्कि गीता के गुटके के बल पर जिए जीवन 35 देशों से आये…
Hinduism
Nov 30, 2017•3 min read
दृष्टिदान ही महादान : 20 चिकित्सकों के दल ने अब तक किये 300 से अधिक मोतियाबिन्द के सफल आपरेशन
दृष्टिदान ही महादान : 20 चिकित्सकों के दल ने अब तक किये 300 से अधिक मोतियाबिन्द के सफल आपरेशन 1100 से अधिक रोगी करा चुके पंजीयन निःस्वार्थ सेवा…
Hinduism
Nov 30, 2017•4 min read
परमार्थ निकेतन पहुंचा श्री सत्यसाईं बाबा के अनुयायियों का दल
परमार्थ निकेतन पहुंचा श्री सत्यसाईं बाबा के अनुयायियों का दल भारत सहित विश्व के अनेक देशों से 350 से अधिक अनुयायियों का दल ध्यान साधना हेतु परमार्थ गंगा…
Hinduism
Nov 28, 2017•4 min read
Grand 97th Birthday Celebrations of Brahmaswarup Pramukh Swami Maharaj in Anand
Grand 97th Birthday Celebrations of Brahmaswarup Pramukh Swami Maharaj in Anand The grand 97th birthday celebration of Brahmswarup Pramukh Swami Maharaj was held in Anand in the presence…
Buddhism
Nov 27, 2017•5 min read
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से हरिजन सेवक संघ एवं ग्लोबल इण्टरफेथ वाश एलायंस से जुड़े विभिन्न धर्मों के धर्मगुरूओं ने की मुलाकात
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से हरिजन सेवक संघ एवं ग्लोबल इण्टरफेथ वाश एलायंस से जुड़े विभिन्न धर्मों के धर्मगुरूओं ने की मुलाकात हरिजन सेवक संघ एवं ग्लोबल इण्टरफेथ वाश…
Saints and Service
Nov 27, 2017•2 min read
शांतिकुंज में बाल संस्कारशाला में पढ़ेंगे झुग्गी झोपड़ियों के बच्चे
शांतिकुंज में बाल संस्कारशाला में पढ़ेंगे झुग्गी झोपड़ियों के बच्चे हरिद्वार, 27 नवम्बर। हरकी पौड़ी के निकटवर्ती झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले परिवारों के नौनिहाल अब गायत्री तीर्थ शांतिकुंज में सुसंस्कारिता का पाठ भी पढ़ेंगे, तो वहीं संगीत व डांस की रुचिरखने वाले बच्चे अपनी प्रतिभा निखार सकेंगे।झुग्गी झोपड़ियों के इन बच्चों को पढ़ाने व उनकी प्रतिभा को विकसित करने के लिए एसएसपी श्री कृष्ण कुमार वीके कीधर्मपत्नी श्रीमती शीबा केके वीके व एएसपी रचिता जुयाल व एसपी सीटी ममता बोहरा ने पहल की और बच्चों में सुसंस्कारिता के बीच बोने के लिए शांतिकुंज का सहयोगमाँगा। शांतिकुंज ने भी देश के भावी कर्णधारों को तैयार करने में अपना हाथ बढ़ाया। इन बच्चों के लिए चलाई जाने वाली बालसंस्कार शाला की श्रीमती शीबा केके वीके एवं शांतिकुंज व्यवस्थापक ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर शुभारंभ किया।इस अवसर पर बच्चों को संबोधित करते हुए शांतिकुंज व्यवस्थापक ने कहा कि बच्चे देश के भावी कर्णधार हैं। कच्ची उम्र में सुसंस्कारिता के बीज बोने से ये बच्चे सभ्यनागरिक के रूप मे विकसित होंगे। शांतिकुंज रचनात्मक प्रकोष्ठ के प्रभारी श्री केदार प्रसाद दुबे ने बच्चों को प्रेरणाप्रद कहानियों के माध्यम पढ़ाई के लिए प्रेरित किया, तो वहींशरीर को स्वस्थ रखने के लिए योगाभ्यास भी कराया। श्रीमती शीबा के अनुसार ये बच्चे नियमित रूप से शांतिकुंज के कुशल नेतृत्व में आगे बढ़ने के लिए सैद्धांतिक व व्यावहारिक प्रशिक्षण के हिस्से बनेंगे। इन बच्चों केप्रशिक्षण और भोजन की व्यवस्था भी शांतिकुंज कर रहा है।श्रीमती शीबा ने शांतिकुंज के उदारमना सहयोग के लिए बहुत सराहना की।इस अवसर पर शांतिकुंज के श्रीहरिमोहन गुप्ता, श्रीमती शीबा की टीम के सदस्य मीना कंडपाल, शुकिता मुंडेवी, क्षमा शर्मा आदि उपस्थित रहे।
Hinduism
Nov 25, 2017•5 min read
अस्पृश्यता शास्त्र सम्मत नहीं है: डॉ. प्रवीण तोगड़िया
अस्पृश्यता शास्त्र सम्मत नहीं है: डॉ. प्रवीण तोगड़िया उडुपी, 25 नवम्बर; धर्म संसद के दूसरे दिन के अधिवेशन की अध्यक्षता मुम्बई के पूज्य स्वामी विश्वेश्वरानंद जी महाराज ने की. इस…
Hinduism
Nov 25, 2017•5 min read
Hon’ble Vice President of India, Renowned Faith Leaders, Motivate Historic Pledge by 5000 Gandhian and Tribal Trailblazers for a Swachh Bharat
Hon’ble Vice President of India, Renowned Faith Leaders, Motivate Historic Pledge by 5000 Gandhian and Tribal Trailblazers for a Swachh Bharat GANDHI ASHRAM, DELHI- Hon’ble Vice President, Shri…
Saints and Service
Nov 25, 2017•1 min read
25th of November is a day to remember – it is a Meatless Day
25th of November is a day to remember – it is a Meatless Day courtesy:http://www.sadhuvaswani.org ————————– Religion World is one and only indian…