छठ पूजा में छठ पूजा की सामग्री को विशेष महत्व दिया जाता है। क्योंकि इन सामग्रियों के बिना छठ पूजा अधूरी मानी जाती है। इस दिन छठी मैय्या की पूजा की जाती है।

छठ पर्व लोक आस्था का महापर्व है। लोक आस्था का यह पर्व अब देश विदेश में भी मनाया जाने लगा है। शास्त्रों के अनुसार सूर्यदेव की पूजा से आयु, बुद्धि, बल और तेज की प्राप्ति होती है। इसके अलावा पुत्र प्राप्ति और संतान संबंधि समस्या के समाधान के लिए सूर्य की उपासना करना श्रेष्ठ माना गया है। छठ की पूजा में एक- एक विधि विधान को महत्व दिया जाता है। इन विधि विधानों में पूजन सामग्री का विशेष महत्व होता है साथ ही इन सामग्री के बिना छठ पूजा अधूरी मानी गई है।
यह भी पढ़ें – छठ पूजा: जानिये क्या है छठ पर्व का इतिहास और उससे जुड़ी पौराणिक कथाएँ
क्या है पूजन सामग्री

- बांस या पीतल की सूप जिसे कई जगह सूपा भी कहा जाता है।
- बांस के फट्टे से बना दौरा जिसे डलिया और डगरा के नाम से भी जाना जाता है।
- पानी का नारियल,गन्ना जिसमें पत्ता लगा हो।
- सूतनी, शक्कर कंदी,हल्दी और अदरक का पौधा
- नाशपति, एक बड़ा नीबूं जिसे ताप के नाम से भी जाना जाता है।
- शहद की डिब्बी, पान और साबूत सुपारी, केराओ,सिंदूर कपूर, कुमकुम ,चावल चंदन और मिठाई
- इसके अलावा घर में बने हुए पकवान जिसमें ठिकुआ, खस्ता आदि
- इसके अलावा छठ पूजा में पुआ भी महत्वपूर्ण होता है। जिसे कुछ क्षेत्रों में टिकड़ी के नाम से भी जाना जाता है।
- इसके साथ ही चावल के लड्डू जिसे लडूआ भी कहा जाता है।
- इसके अलावा सूर्य देव को अर्घ्य देन के लिए तांबे या स्टील का लोटा।
यह भी पढ़ें – छठ पूजा: चार दिन तक मनाया जायेगा छठ पर्व, जाने शुभ मुहूर्त
छठ पूजा के लिए यह सभी सामग्री अति विशेष मानी गई हैं। इनके बिना छठ पूजा अधूरी मानी जाती है। इतना ही नहीं अगर इन सामग्रीयों का प्रयोग छठ पूजा में न किया जाए तो छठ पूजा का पूर्ण फल प्राप्त नहीं होता है। इसलिए छठ पूजा में इन सभी सामग्रीयों का प्रयोग अवश्य करें।
@religionworld
Editorial Review Note
Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.