लखनऊ, 1 जनवरी; मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज रागगीरी के सालाना कैलेंडर का विमोचन किया। ये कैलेंडर उत्तर प्रदेश के महान कलाकारों पर केंद्रित है। ये सभी महान कलाकार उत्तर प्रदेश से जुड़े रहे हैं। ज्यादातर कलाकारों का जन्म भी उत्तर प्रदेश में ही हुआ है। मुख्य रूप से ये भारत के संगीत मानचित्र में उत्तर प्रदेश के योगदान का कैलेंडर है।

इसमें उन सभी कलाकारों के बारे में जानकारी और उनकी तस्वीर प्रकाशित की गई है। ये कैलेंडर सीरीज का लगातार छठा वर्ष है। इससे पहले भी रागगीरी ने भारतीय शास्त्रीय संगीत के अलग अलग पहलुओं पर कैलेंडर प्रकाशित किए हैं। आने वाले साल में देश के अन्य प्रदेशों के संगीत योगदान पर भी ये सीरीज प्रकाशित होगी।
यह भी पढ़ें-Year Ender: जानिये साल 2020 में घटी प्रमुख धार्मिक घटनाएं
इस साल के कैलेंडर में पंडित रविशंकर, उस्ताद बिस्मिल्ला खान, विदुषी गिरिजा देवी, विदुषी रसूलन बाई, पंडित उदय शंकर, पंडित किशन महाराज, विदूषी सितारा देवी, विदूषी बेगम अख्तर, पंडित विष्णु नारायण भातखंडे, विदुषी सिद्धेश्वरी देवी, पंडित सामता प्रसाद और पंडित शंभु महाराज जैसे महान कलाकारों पर जानकारी प्रकाशित की गई है।
इस बारे में रागगीरी के संस्थापक शिवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि संस्था पिछले 6 साल से शास्त्रीय संगीत के प्रति जागरूकता की दिशा में कार्यरत है। सालाना कैलेंडर के अलावा भी संस्था कई तरह की गतिविधियों के जरिए इस दिशा में कार्यरत है। जिसमें स्कूली बच्चों के लिए कार्यशालाओं का आयोजन भी कराया जाता है। कैलेंडर में प्रकाशित जानकारी को स्कूली बच्चों के लिए भी बेहद उपयोगी बताते हुए उन्होंने ये भी कहाकि हमें हर कीमत पर अपनी कला और कलाओं के संरक्षण के लिए उन्हें अगली पीढ़ी से जोड़ना होगा।
यह भी पढ़ें-मौनी अमावस्या: जानिये मौनी अमावस्या से जुड़ी पौराणिक कथा
यह भी पढ़ें-योगी आदित्यनाथ और कई संतों ने पालघर मामले में उठाए कदम, दोषियों को कड़ी सजा की मांग
[video_ads]
[video_ads2]
You can send your stories/happenings here:info@religionworld.in
Editorial Review Note
Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.