सीएम योगी आदित्यनाथ का म्यांमार में होगा सभी धर्मों से “संवाद”
म्यांमार, 5 अगस्त; उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 5 अगस्त से 7 अगस्त तक म्यांमार के दौरे पर जाएंगे. वह वहां 6 अगस्त को पर्यावरण को लेकर होने वाली वर्कशॉप में हिस्सा लेंगे.
योगी आदित्यनाथ की पहली विदेश यात्रा
मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ का ये पहला विदेश दौरा होगा. कार्यक्रम के मुताबिक, योगी 5 अगस्त को उपराष्ट्रपति चुनाव में मतदान करने के बाद दिल्ली से सीधे म्यांमार रवाना हो जाएंगे. योगी आदित्यनाथ छह अगस्त को ‘वैश्विक शांति एवं पर्यावरण’ विषय पर आयोजित सेमिनार में हिस्सा लेना है.
Read This:What is “SAMVAD-II” by Vivekananda Foundation
विवेकानंद फ़ाउंडेंशन के “संवाद” कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे
वैश्विक शांति एवं पर्यावरण विषय पर आयोजित Samvad II: Dialogue for Peace, Harmony and Security कार्यक्रम में योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे. इस कार्यक्रम का आयोजन विवेकानंद इंटरनेशनल फाउंडेशन (VIF, New Delhi), सितागु इंटरनेशनल बुद्धिस्ट अकादमी (SIBA, Yangon), म्यांमार इंस्टिट्यूट ऑफ़ स्ट्रेटेजिक एंड इंटरनेशनल स्टडीज (MISIS, Yangon) और जापान फाउंडेशन ने मिलकर किया है.
Read This:SAMVAD-II: Dialogue for Peace, Harmony and Security
लगभग सभी धर्म के शीर्षस्थ धर्मगुरु होंगे शामिल
इस सेमिनार में हिंदू, मुस्लिम, बौद्ध, सिख और जैन धर्म के शीर्षस्थ धर्मगुरु शामिल होंगे. इससे पूर्व भी संवाद नाम से यह सेमिनार 3-4 सितम्बर 2015 को नयी दिल्ली में आयोजित हुआ था.
——————
रिलीजन वर्ल्ड देश की एकमात्र सभी धर्मों की पूरी जानकारी देने वाली वेबसाइट है। रिलीजन वर्ल्ड सदैव सभी धर्मों की सूचनाओं को निष्पक्षता से पेश करेगा। आप सभी तरह की सूचना, खबर, जानकारी, राय, सुझाव हमें इस ईमेल पर भेज सकते हैं – religionworldin@gmail.com – या इस नंबर पर वाट्सएप कर सकते हैं – 9717000666 – आप हमें ट्विटर , फेसबुक और यूट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकते हैं।
Twitter, Facebook and Youtube.
Editorial Review Note
Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.
Leave a Reply