RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहली विदेश यात्रा के दौरान जैनाचार्य लोकेश मुनि से भेंट

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहली विदेश यात्रा के दौरान जैनाचार्य लोकेश मुनि से भेंट

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहली विदेश यात्रा के दौरान जैनाचार्य लोकेश मुनि से भेंट
Visual Archive

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहली विदेश यात्रा के दौरान जैनाचार्य लोकेश मुनि से भेंट

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहली विदेश यात्रा के दौरान जैनाचार्य लोकेश मुनि से भेंट

प्रेस रिलीज

आचार्य लोकेश का शांति व सद्भावना के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान – योगी आदित्यनाथ

मुंबई में विभिन्न धर्मगुरु एक मंच से करेंगे विश्व शांति का आगाज – आचार्य लोकेश

म्यांमार, 6 अगस्त; मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहली विदेश यात्रा पर उनकी जैनाचार्य डा. लोकेश मुई से विशिष्ठ मुलाकात म्यांमार में हुई | भेंट में मुंबई में होने वाले “वर्ल्ड पीस कॉन्क्लेव” एवं सितम्बर में आयोजित होने वाले विश्व मैत्री दिवस पर चर्चा हुई |

अहिंसा विश्व भारती के संस्थापक आचार्य लोकेश मुनि ने बताया की 13 अगस्त को मुंबई के एन.एस.सी.आई. डोम में वर्ल्ड पीस कॉन्क्लेव का आयोजन विश्व विख्यात धर्मगुरु दलाई लामा, योगऋषि बाबा रामदेव, जैनाचार्य डा. लोकेश मुनि, अनेक धर्मगुरुओं व केन्द्रीय मंत्रियों के सानिध्य में होगा।

उन्होंने कहा कि सर्वधर्म सम्मलेन का मुख्य उद्देश्य है कि सभी धर्म के संत एक मंच से मानव कल्याण व मानव विकास की बात करें| अब समय आ गया कि हम आपसी मतभेद मिटाकर सभी वर्गों के उत्थान के लिए कार्य करे| सम्मलेन में भाग लेने के लिए देश के विभिन्न कोनों से धर्माचार्य तथा प्रतिभागी भाग लेंगे।

आचार्य लोकेश ने श्री योगी को जानकारी दी कि भगवान महावीर की महान शिक्षाओं पर आधारित “पर्युषण एवं दसलक्षण महापर्व ” विश्व भर में 19 अगस्त से 5 सितम्बर तक त्याग, तपस्या एवं संयम के साथ मनाया जायेगा तत्पश्चात सम्पूर्ण जैन समाज द्वारा “विश्व मैत्री दिवस समारोह” विश्व के अनेक हिस्सों में आयोजित होगा l ‘विश्व मैत्री दिवस समारोह’ के माध्यम से भगवान महावीर का अहिंसा, शांति, सद्भावना, अनेकता में एकता व भाईचारे का सन्देश पुनः सम्पूर्ण विश्व में प्रसारित होगा | इस अवसर पर आचार्य लोकेश मुनि ने श्री योगी को अहिंसा विश्व भारती के नशा खोरी व कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ चल रहे राष्ट्रव्यापी अभियान के बारे में भी जानकारी दी |

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आचार्य लोकेश मुनि धर्म को समाज सेवा से जोड़कर कार्य कर रहे है यह प्रशंसनीय है | सभी धर्म मानवता के मूल्यों पर चलने की शिक्षा देते है| अहिंसा विश्व भारती संस्था के माध्यम से वर्ल्ड पीस कॉन्क्लेव में विभिन्न धर्मों के गुरु एक मंच से विश्व शांति और सद्भावना का सन्देश देंगे यह एक ऐतिहासिक घटना होगी | विश्व शांति और सद्भावना की स्थापना के लिए सर्व धर्म सद्भाव व साम्प्रदायिक सद्भाव जरूरी है| श्री योगी ने इस बात की भी सराहना की कि आचार्य लोकेश आपसी भाईचारे, साम्प्रदायिक सद्भाव, अहिंसा व चरित्र निर्माण के क्षेत्र में न केवल भारत में बल्कि विश्व के विभिन्न देशों में प्रयासरत है|

इस अवसर पर रिलीजन वर्ल्ड के संस्थापक भव्य श्रीवास्तव भी उपस्थित थे।
——————————–
रिलीजन वर्ल्ड देश की एकमात्र सभी धर्मों की पूरी जानकारी देने वाली वेबसाइट है। रिलीजन वर्ल्ड सदैव सभी धर्मों की सूचनाओं को निष्पक्षता से पेश करेगा। आप सभी तरह की सूचना, खबर, जानकारी, राय, सुझाव हमें इस ईमेल पर भेज सकते हैं – religionworldin@gmail.com – या इस नंबर पर वाट्सएप कर सकते हैं – 9717000666 – आप हमें ट्विटर , फेसबुक और यूट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकते हैं।
Twitter, Facebook and Youtube.

RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Religion World August 6, 2017 3 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Hinduism

एकादशी पर तुलसी को जल देना चाहिए या नहीं? जानिए सही नियम, पूजा विधि और धार्मिक मान्यता

सनातन धर्म में एकादशी का व्रत भगवान विष्णु को समर्पित माना जाता है। हर महीने आने वाली दोनों एकादशियां भक्तों के लिए विशेष महत्व रखती हैं। इस दिन…

Read now
Hinduism

तिरुपति लड्डू ने बनाया नया रिकॉर्ड: मई 2026 में बिके 1.21 करोड़ लड्डू, जानें क्या है इसकी लोकप्रियता का राज

दुनियाभर में प्रसिद्ध तिरुमला श्री वेंकटेश्वर मंदिर का प्रसाद “तिरुपति लड्डू” एक बार फिर सुर्खियों में है। आंध्र प्रदेश के तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (TTD) ने मई महीने में…

Read now
Hinduism

भोजशाला मंदिर क्या है? जानिए किस देवी को समर्पित है वाग्देवी भोजशाला, जिस पर हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

मध्य प्रदेश के धार जिले में स्थित भोजशाला एक बार फिर चर्चा का केंद्र बन गई है। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने हाल ही में भोजशाला परिसर से जुड़े…

Read now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *