टनकपुर , 17 मार्च; कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर उत्तराखंड के प्रसिद्ध पूर्णागिरि मेले पर अनिश्चितकाल के लिए रोक लगा दी है। इस अवधि में पूर्णागिरि धाम में श्रद्धालुओं की आवाजाही पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा।
जिला प्रशासन के फैसले पर राज्य सरकार ने मुहर लगाते हुए इस संबंध का आदेश जारी किया है। यह पहला मौका है जब पूणागिरि मेले पर रोक लगी है।
पूर्णागिरि मेला इस बार 11 मार्च से शुरू हुआ था लेकिन कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए छह दिन बाद ही मेले पर रोक लगानी पड़ी है।
सोमवार को जिलाधिकारी एसएन पांडेय, एडीएम टीएस मर्तोलिया और एसपी लोकेश्वर सिंह ने यहां पर्यटक आवास गृह में मंदिर समिति के पदाधिकारियों और अन्य के साथ बैठक में मेले को अनिश्चितकाल के लिए बंद करने का प्रस्ताव पारित किया गया। इसके बाद इसे राज्य सरकार को भेजा था। देर शाम सरकार ने मेले पर रोक के आदेश जारी कर दिए।
जिलाधिकारी ने बताया कि हालात को देखते हुए आगे का फैसला लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मेले पर रोक की सूचना उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के जिलाधिकारियों और नेपाल सरकार को भी भेजी गई है। ताकि वहां से आने वाले श्रद्धालुओं को मेले में आने से रोका जा सके। श्रद्धालुओं को रोकने के लिए चंपावत जिले की सीमा पर भी बैरिकेडिंग लगाई जाएगी।
मंदिर समिति भी सहमत

आठ हजार भक्तों ने किए देवी मां के दर्शन
सील हो सकती है नेपाल से लगी सीमा
Editorial Review Note
Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.