RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

कोरोना वायरस: निजी लैब में मुफ्त नहीं होगी कोरोना वायरस की जांच

कोरोना वायरस: निजी लैब में मुफ्त नहीं होगी कोरोना वायरस की जांच

कोरोना वायरस: निजी लैब में मुफ्त नहीं होगी कोरोना वायरस की जांच
Visual Archive

कोरोना वायरस: निजी लैब में मुफ्त नहीं होगी कोरोना वायरस की जांच

नयी  दिल्ली; 21 मार्च;  कोरोना वायरस (कोविड-19) की जांच भारत में अब मुफ्त में नहीं होगी। अभी तक सरकार अपील करते हुए निजी लैब को जांच करने की मंजूरी दे रही थी . शुक्रवार को हुयी उच्च अधिकारियों की हुई बैठक में कोविड-19 की जांच के लिए पांच हजार रुपये शुल्क तय करने पर सहमति बन चुकी है।

सूत्रों का कहना है कि देश में करीब 51 एनएबीएच सर्टिफिकेट प्राप्त लैब हैं जिन्हें लंबे समय से कोरोना वायरस की जांच करने के लिए अनुमति देने पर विचार चल रहा था।

हाल ही में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के महानिदेशक डॉ. बलराम भार्गव ने कहा था कि अगर कोई निजी लैब चाहे तो वह मुफ्त में कोरोना वायरस की जांच कर सकती है।

यह भी पढ़ें-सरकार ने तय की मास्क और सैनिटाईज़र की कीमत, कालाबाजारी को लगाम

इसके बाद निजी क्षेत्र के लैब संचालकों ने बड़े सवाल खड़े किए थे। इनके अनुसार इस आपात स्थिति में वे सरकार का सहयोग देने के लिए तैयार हैं, लेकिन उन्हें मूलभूत खर्च भी मिलना चाहिए। ताकि वह एक सैंपल पर होने वाले खर्च को प्राप्त कर सकें।

हालांकि बताया ये भी जा रहा है कि मंत्रालय स्तर पर बैठक में काफी देर आपसी रजामंदी नहीं बन सकी लेकिन आखिर में 5 हजार रुपये प्रति जांच करने की सहमति बनी है।

इस बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव प्रीति सूदन के अलावा डॉ. बलराम भार्गव और कई निजी लैब संचालक मौजूद थे। हालांकि निजी लैब में जांच शुरू होने की तारिख अभी तक तय नहीं हुयी है।

You can send your stories/happenings here : info@religionworld.in

RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Shweta March 21, 2020 2 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Hinduism

कोरोना से बचाव : होम आइसोलेशन के दौरान क‍िन बातों का ध्‍यान रखें?

अगर आपके घर में कोई कोरोना संक्रम‍ित है तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है, कुछ आसान ट‍िप्‍स को फॉलो करके आप वायरस को फैलने से रोक सकते…

Read now
Hinduism

होली 2021: होली में कुछ इस तरह करें कोरोना की एंट्री बैन

पिछले साल की तरह इस साल की होली में भी कोरोना के चलते खुद को सुरक्षित रखने की खास जरूरत है.  होली पर फिर से कोरोना मामलों ने…

Read now
Hinduism

बांके बिहारी मंदिर के कपाट फिर से बंद किए गए, ये है बड़ी वजह

मथुरा, 19 अक्टूबर; उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में स्थित बांके बिहार मंदिर लॉकडाउन के बाद शनिवार को भक्तों के लिए फिर से खोला गया था लेकिन प्रशासन…

Read now