RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

कोविड 19- श्री हजूर साहिब से लौटे 5 लोगों में कोरोना की पुष्टि

कोविड 19- श्री हजूर साहिब से लौटे 5 लोगों में कोरोना की पुष्टि

कोविड 19- श्री हजूर साहिब से लौटे 5 लोगों में कोरोना की पुष्टि
Visual Archive

कोविड 19- श्री हजूर साहिब से लौटे 5 लोगों में कोरोना की पुष्टि

तरनतारन, 28 अप्रैल;  महाराष्ट्र के नांदेड़ स्थित श्री हजूर साहिब से वापस आए 5 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है. इन लोगों को कोई लक्षण नहीं था. अब प्रशासन ने नांदेड़ से आए सभी लोगों को तरन तारन के क्वारनटीन सेंटर में रखने का फैसला किया है. सबका कोरोना टेस्ट किया जाएगा.



गौरतलब है कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पहल पर श्री हजूर साहिब में फंसे सैकड़ों श्रद्धालुओं को वापस लाया गया था. 80 बसों के जत्थे से रविवार यानी 27 अप्रैल को करीब 3200 श्रद्धालु पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में पहुंचे थे. इसके बाद पांच श्रद्धालुओं का कोरोना टेस्ट कराया गया, जो पॉजिटिव आ गया है.

यह भी पढ़ें-बांग्लादेश का इस्कॉन मंदिर बंद, कोरोना के मिले 36 नए केस

तरनतारन में पॉजिटिव आए पांचों लोग कस्बा सुरसिंह के हैं. यह लोग 26 अप्रैल को श्री हजूर साहिब से लौटे थे. उन्हें घरों में क्वारनटीन किया गया था. अब ये लोग संक्रमित पाए गए हैं तो इनके संपर्क में आए लोगों की तलाश की जा रही है. बताया जा रहा है कि 50 अन्य लोगों के भी सैंपल लिए गए हैं.



पंजाब में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं. अब तक यहां कुल 313 मरीजों की पुष्टि हुई है, जिसमें 71 ठीक होकर घर जा चुके हैं. वहीं अब तक 18 की मौत हो चुकी है.

You can send your stories/happenings here : info@religionworld.in

RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Shweta April 28, 2020 2 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Hinduism

वृन्दावन कुंभ: शाही स्नान के लिए निकली शाही सवारी , दूसरा शाही स्नान हुआ सम्पन्न

वृन्दावन, 10 मार्च; वृन्दावन में चल रहे 40 दिवसीय वैष्णव कुम्भ का दूसरा शाही स्नान मंगलवार को सम्पन्न हुआ. विजय एकादशी पर्व पर होने वाले इस शाही स्नान…

Read now
Hinduism

हरिद्वार कुंभ: श्रीशंभू अटल अखाड़े में स्थापित हुई धर्मध्वजा

हरिद्वार, 2 मार्च; कनखल स्थित श्रीशंभू पंचायती अटल अखाड़ा के चरण पादुका मंदिर के पास रविवार को वेद मंत्रोच्चार के बीच अखाड़े की 78 फीट ऊंची धर्मध्वजा स्थापित…

Read now
Hinduism

हरिद्वार महाकुंभ 2021 : अखाड़ों की धर्मध्वजा और पेशवाईयों की तारीख

हरिद्वार महाकुंभ 2021 के लिए अखाड़ों की तैयारियां युद्ध स्तर पर शुरू हो गई है। शैव अखाड़ों में हलचल काफी तेज हो गई है। सभी शैव अखाड़ों की…

Read now