दादी प्रकाशमणि की दसवीं पुण्यतिथि
माउंट आबू, 29 अगस्त। उपखंड अधिकारी सुरेश कुमार ओला ने कहा है कि महान विभूतियां के कर्म समाज को सदैव प्रेरित करते हैं। समाज में प्रेम, शांति और सदभावना का महौल बनाए रखने में ब्रह्माकुमारी संगठन की अहम भूमिका है। ब्रह्माकुमारी संगठन तेरे-मेरे के संकुचित विचारों से ऊपर उठकर संसार में प्राचीन भारतीय संस्कृति व सभ्यता का प्रकाश फैलाकर विश्व को एकता के सूत्र में पिरोने की अहम भूमिका अदा कर रहा है। संगठन का हर समय प्रशासन व समाज के साथ सहयोग करने में सकारात्मक रवैया रहा है। वे रविवार देर शाम प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के अंतर्राष्ट्रीय मुख्यालय पाण्डव भवन स्थित ओम शान्ति भवन में संगठन की पूर्व मुख्य प्रशासिका दिवंगत राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि के दसवीं पुण्य तिथि के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
संगठन के ज्ञान सरोवर अकादमी निदेशिका राजयोगिनी डॉ. निर्मला ने कहा कि समाज के सभी वर्गों को सहयोग देने वाली दादी प्रकाशमणि की विशाल मानसिकता से हर कोई प्रभावित होता था। कथनी करनी में समानता, निरंहकारिता का गुण हमेशा उनके जीवन से झलकता था।
पुलिस उप महानिरीक्षक केरिपुबल बी.बी. वैद्य ने कहा कि दादी प्रकाशमणि का जीवन का जीवन सदैव ही प्रेरणास्रोत रहा है। ऐसी महान विभूति, कर्मठ व महान विचारों की धनी दादी प्रकाशमणि ने संगठन के छोटे से रूप को विश्व में तीव्रगति से फैलाकर माउंट आबू को विशेष पहचान दिलाई है। यहां के ज्ञान की किरणें विश्व को ज्ञानपुष्पों से पुलकित कर रही हैं।

पालिका अध्यक्ष सुरेश थिंगर ने शहर की स्वच्छता पर जोर देते हुए कहा कि ब्रह्माकुमारी संगठन का बढ़ता स्वरूप नि:संदेह विश्व परिवर्तन के कार्य को पूरा करने में सक्षम है। दादी जी के दिखाए मार्ग पर चलना ही उनके लिए सच्ची श्रद्वाजंलि होगी।
खेल प्रभाग उपाध्यक्ष बीके शशि बहन ने कहा कि दादी जी का जैसा नाम, वैसे कर्म, वैसे ही उनका निर्मल स्वभाव, निर्मण वाणी थी। ब्रह्मा बाबा के कदमों पर चलने वाली दादी ने विश्व कल्याण के कार्य को सहज रूप से वरदानीमूर्त होकर सफलतापूर्वक बढ़ाया है।
पालिका आयुक्त दिलीप माथुर ने कहा कि परम तपस्विनी दादी प्रकाशमणि ईश्वर की महान शांतिदूत, श्रद्वा और प्रेम की मूर्ति थीं। उनका वातसल्य अपनेपन का अहसास कराता था।
कार्यक्रम में ग्लोबल अस्पताल निदेशक डॉ. प्रताप मिढ्ढा, पालिका उपाध्यक्ष श्रीमती अर्चना दवे, वरिष्ठ राजयोग प्रशिक्षिका बीके शीलू बहन आदि ने भी विचार व्यक्त किए।
——————–
रिलीजन वर्ल्ड देश की एकमात्र सभी धर्मों की पूरी जानकारी देने वाली वेबसाइट है। रिलीजन वर्ल्ड सदैव सभी धर्मों की सूचनाओं को निष्पक्षता से पेश करेगा। आप सभी तरह की सूचना, खबर, जानकारी, राय, सुझाव हमें इस ईमेल पर भेज सकते हैं – religionworldin@gmail.com – या इस नंबर पर वाट्सएप कर सकते हैं – 9717000666 – आप हमें ट्विटर , फेसबुक और यूट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकते हैं।
Twitter, Facebook and Youtube.
Editorial Review Note
Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.
Leave a Reply