RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा पहुंचे लद्दाख दौरे पर

बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा पहुंचे लद्दाख दौरे पर

बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा पहुंचे लद्दाख दौरे पर
Visual Archive

बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा पहुंचे लद्दाख दौरे पर

बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा पहुंचे लद्दाख दौरे पर

लद्दाख, 25 जुलाई; लद्दाख दौरे पर पहुंचे बौद्ध धर्म गुरु दलाईलामा का रविवार को कारगिल जिले के जंस्कार में लोगों ने जोरदार स्वागत किया. दलाईलामा लद्दाख दौरे के दौरान कारगिल व लेह में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में प्रवचन देंगे. दौरे को लेकर लेह व कारगिल जिलों के लोगों में बड़ा उत्साह है.

दलाई लामा ने इसी महीने की छह तारीख को अपना 83वां जन्मदिन भी मनाया था. चीन द्वारा तिब्बत से उनके निष्कासन का दलाई लामा का यह साठवां साल है. ऐसे में विश्व भर में कार्यक्रमों का आयोजन की तिब्बत का समर्थन करने वालों का आभार भी जताया जा रहा है.

ऐसे में जंस्कार में हेलीकाप्टर से पहुंचे चौदहवें दलाई लामा का जम्मू कश्मीर विधान परिषद के चेयरमैन हाजी इनायत अली, कारगिल हिल डेवलपमेंट काउंसिल के एग्जीक्यूटिव काउंसिलर स्टेंजिन सोना, काउंसिलर स्कालजांग वांग्याल, फुंत्सोग ताशी, एसएसपी टी ग्यालपो, एसडीएम व लद्दाख बुद्धिस्ट एसोसिएशन के प्रधान व अन्य कई गणमान्य लोग भी मौजूद थे.

दलाई लामा जंस्कार के पदम में बौद्ध समुदाय के लोगों को प्रवचन देंगे. इसी बीच जंस्कार के बाद दलाई लामा कुछ दिन लेह में भी बिताएंगे. वह तीन दिन लगातार श्वेत्सल टीचिंग ग्राउंड चोगलमसर में सुबह प्रवचन देंगे. एनके प्रवचनों को कई भाषाओं में सीधा प्रसारण भी किया जाएगा. उनके प्रवचन सुनने के लिए देश के अन्य हिस्सों से लोग लद्दाख पहुंचे हैं. ऐसे में लद्दाख में उनके कार्यक्रमों को लेकर तैयारियां की गई है.

गत दिनों विधान परिषद के चेयरमैन हाजी इनायत अली ने दलाई लामा के कारगिल दौरे को लेकर जिला प्रशासन के साथ बैठक की थी. इस दौरान मेडिकल कैंप लगाने के साथ जंस्कार के दूरदराज इलाकों में एडवांस राशन देने का भी फैसला किया गया था. इसके साथ लेह में भी दलाई लामा के दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने बैठकों का आयोजन किया था. लद्दाख में दलाई लामा के बड़े समर्थक हैं. ऐसे में वह अकसर लद्दाख में आकर वहां धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेते हैं.

RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Shweta July 25, 2018 2 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Buddhism

Bodhi Day क्या है और बौद्ध धर्म में ‘ज्ञान’ का वास्तविक अर्थ क्या होता है?

Bodhi Day क्या है और बौद्ध धर्म में ‘ज्ञान’ का वास्तविक अर्थ क्या होता है? Bodhi Day बौद्ध धर्म का एक अत्यंत महत्वपूर्ण दिन माना जाता है, क्योंकि…

Read now
Buddhism

14वें तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा का 85वां जन्मदिन आज

नई दिल्ली, 6 जुलाई: 14वें तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा का 85वां जन्मदिन आज मनाया जाएगा और उनके अनुयायियों  में इस दिन को लेकर काफी खुशी है। अपने…

Read now
Buddhism

बौद्ध धर्म का अद्भुत, रंग बिरंगा और पवित्र त्यौहार है हेमिस

भारत एक ऐसा देश है जहाँ पूरे साल हर रोज़ कहीं ना कहीं कोई त्यौहार मनाया ही जाता है। अगर त्यौहार नहीं तो मेले का आयोजन तो ज़रूर…

Read now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *