RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

इस दरगाह में हर वर्ष जन्माष्टमी पर लगता है तीन दिवसीय मेला

इस दरगाह में हर वर्ष जन्माष्टमी पर लगता है तीन दिवसीय मेला

इस दरगाह में हर वर्ष जन्माष्टमी पर लगता है तीन दिवसीय मेला
Visual Archive

इस दरगाह में हर वर्ष जन्माष्टमी पर लगता है तीन दिवसीय मेला

इस दरगाह में हर वर्ष जन्माष्टमी पर लगता है तीन दिवसीय मेला

23 अगस्त को श्री कृष्ण जन्माष्टमी है और श्री कृष्णके जन्म को देश विदेश में कृष्ण अनुयायी धूम धाम से मनाते हैं. इसके अलावा एक और स्थान है जहाँ श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर तीन दिवसीय मेला लगता है यह कोई मंदिर नहीं बल्कि राजस्थान के  झुंझुंनू जिले के नरहड़ कस्बे में स्थित पवित्र हाजीब शक्करबार शाह की दरगाह है जो कमी एकता की जीवन्त मिसाल है.

दरगाह की विशेषता

इस दरगाह की सबसे बड़ी विशेषता है कि यहां सभी धर्मों के लोगों को अपनी-अपनी धार्मिक पद्धति से पूजा अर्चना करने का अधिकार है. कौमी एकता के प्रतीक के रूप में ही यहां प्राचीन काल से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर विशाल मेला लगता है. जिसमें देश के विभिन्न हिस्सों से हिन्दुओं के साथ मुसलमान भी पूरी श्रद्धा से शामिल होते हैं.

जन्मष्टमी पर दूर दूर से आते हैं भक्त

जन्माष्टमी  : इस दरगाह में हर वर्ष पर लगता है तीन दिवसीय मेलाजन्माष्टमी पर यहां लगने वाले तीन दिवसीय मेले में राजस्थान, गुजरात, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, दिल्ली, आंध्र प्रदेश व महाराष्ट्र के लाखों भक्त शामिल  होते हैं. श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर लगने वाले इस मेले में हिंदू धर्मावलंबी भी बड़ी तादाद में शिरकत कर फूल भेंट करते हैं. इतना ही नहीं भक्त यहाँ यहां हजरत हाजिब की मजार पर चादर, कपड़े, नारियल, मिठाइयां और नकद रुपया भी भेंट करते हैं.

जन्माष्टमी पर नरहड़ में भरने वाला ऐतिहासिक मेला और अष्टमी की रात होने वाला रतजगा सूफी संत हजरत शकरबार शाह की इस दरगाह को देशभर में कौमी एकता की अनूठी मिसाल का अद्भुत आस्था केंद्र बनाता है.  दरगाह के खादिम एवं इंतजामिया कमेटी करीब सात सौ वर्षों से अधिक समय से चली आ रही सांप्रदायिक सद्भाव को प्रदर्शित करने वाली इस अनूठी परम्परा को सालाना उर्स की माफिक ही आज भी पूरी शिद्दत से पीढ़ी दर पीढ़ी निभाते चले आ रहे हैं.

यह भी पढ़ें-2019 में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कब है ?

कब से शुरू होता है मेला ( जन्माष्टमी मेला )

भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की छठ से यह मेला शुरू होता है . इस तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन में दूर-दराज से नरहड़ आने वाले हिंदू जात्री दरगाह में नवविवाहितों के गठजोड़े की जात एवं बच्चों के जड़ूले उतारते हैं. यह बताना तो मुश्किल है कि नरहड़ में जन्माष्टमी मेले की परम्परा कब और कैसे शुरू हुई लेकिन इतना जरूर है कि देश विभाजन एवं उसके बाद और कहीं संप्रदाय, धर्म-मजहब के नाम पर भले ही हालात बने-बिगड़े हों पर नरहड़ ने सदैव हिंदू-मुस्लिम भाईचारे की मिसाल ही पेश की है.

जन्माष्टमी पर जिस तरह मंदिरों में रात्रि जागरण होते हैं ठीक उसी प्रकार अष्टमी को पूरी रात दरगाह परिसर में चिड़ावा के प्रख्यात दूलजी राणा परिवार के कलाकार ख्याल ((श्रीकृष्ण चरित्र नृत्य नाटिकाओं)) की प्रस्तुति देकर रतजगा कर पुरानी परम्परा को आज भी जीवित रखे हुए हैं. नरहड़ का यह वार्षिक मेला अष्टमी एवं नवमी को पूरे परवान पर रहता है.

दरगाह के बारे में

दरगाह शक्करबार बाबामान्यता है कि पहले यहां दरगाह की गुम्बद से शक्कर बरसती थी इसी कारण यह दरगाह शक्करबार बाबा के नाम से भी जानी जाती है. शक्करबार शाह अजमेर के सूफी संत ख्वाजा मोइनुदीन चिश्ती के समकालीन थे तथा उन्हीं की तरह सिद्ध पुरुष थे. शक्करबार शाह ने ख्वाजा साहब के 57 वर्ष बाद देह त्यागी थी. राजस्थान व हरियाणा में तो शक्करबार बाबा को लोक देवता के रूप में पूजा जाता है.

दरगाह शक्करबार बाबा

शादी, विवाह, जन्म, मरण कोई भी कार्य हो बाबा को अवश्य याद किया जाता है इस क्षेत्र के लोगों की गाय, भैंसों के बछड़ा जनने पर उसके दूध से जमे दही का प्रसाद पहले दरगाह पर चढ़ाया जाता है तभी पशु का दूध घर में इस्तेमाल होता है. हाजिब शक्करबार साहब की दरगाह के परिसर में जाल का एक विशाल पेड़ है जिस पर भक्त अपनी मन्नत के धागे बांधते हैं. मन्नत पूरी होने पर गाँवों में रात जगा होता है जिसमें महिलाएं बाबा के बखान के लोकगीत जकड़ी गाती हैं.

RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Shweta August 21, 2019 4 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Hinduism

दही-हांडी की शुरुआत कब और कहां हुई थी? 

दही-हांडी की शुरुआत कब और कहां हुई थी? दही-हांडी, जन्माष्टमी का सबसे रोमांचक और ऊर्जावान पर्व, जिसे देख कर हर किसी के मन में बस एक ही तस्वीर…

Read now
Astrology

कैसे मनाया जाता है रक्षाबंधन भारत के अलग-अलग राज्यों में

कैसे मनाया जाता है रक्षाबंधन भारत के अलग-अलग राज्यों में रक्षाबंधन सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि भाई-बहन के प्यार, विश्वास और सुरक्षा के अटूट बंधन का प्रतीक है।भारत…

Read now
Hinduism

कृष्ण जन्माष्टमी: जानिए क्यों फोड़ी जाती है दही हांडी

जन्माष्टमी 12 अगस्त 2020 को मनाई जाएगी। शास्त्रों के अनुसार इसी दिन भगवान विष्णु ने कृष्ण रूप में अवतार लिया था। इस त्योहार को देश के हर कोने…

Read now