RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

अगस्त महीने में मां शारदा की यात्रा की है सम्भावना, पी.ओ.के. को होगा आर्थिक फायदा

अगस्त महीने में मां शारदा की यात्रा की है सम्भावना, पी.ओ.के. को होगा आर्थिक फायदा

अगस्त महीने में मां शारदा की यात्रा की है सम्भावना, पी.ओ.के. को होगा आर्थिक फायदा
Visual Archive

अगस्त महीने में मां शारदा की यात्रा की है सम्भावना, पी.ओ.के. को होगा आर्थिक फायदा

अगस्त महीने में मां शारदा की यात्रा की है सम्भावना, पी.ओ.के. को होगा आर्थिक फायदा

अमृतसर,6 मार्च;  जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों और सीमा पर लगातार गोलीबारी की घटनाओं के बीच भारतीय श्रद्धालुओं के लिए पाक अधिकृत कश्मीर (पी.ओ.के.) स्थित मां शारदा के दर्शनों की संभावनाएं बनने लगी हैं. यह प्राचीन धार्मिक स्थल नियंत्रण रेखा से मात्र 24 कि.मी. की दूरी पर मौजूद है.

पाकिस्तान के हिन्दू नेता डा. महेश कुमार मालनी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पी.ओ.के. की सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस चौधरी मोहम्मद इब्राहिम जिया ने कश्मीरी पंडितों की मांग पर स्थानीय प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि कश्मीर के लोगों के लिए माता शारदा के दर्शनों के लिए उचित व्यवस्था का प्रबंध करें. हालांकि पाकिस्तान सरकार ने इस मामले पर अभी अपना कोई बयान नहीं दिया है. डा. मालनी ने उम्मीद जताई है कि अगर सबकुछ ठीक रहा तो अगस्त महीने में भारतीय कश्मीर से मां शारदा की यात्रा शुरू हो सकती है.

उन्होंने बताया कि भारत-पाक के बीच जारी तनाव के बावजूद दोनों देशों में व्यापार और धार्मिक यात्राएं चल रही हैं. फिर मां शारदा की यात्रा भला क्यों शुरू नहीं हो सकती. डा. मालनी ने हाल ही में अमृतसर आए पाकिस्तानी हिन्दुओं की वीजा अवधि बढ़ाए जाने के लिए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का आभार प्रकट किया.

18 महाशक्ति पीठों में एक है मां शारदा तीर्थ
नीलम और मधुमती नदियों के संगम पर स्थित मां शारदा तीर्थ 18 महाशक्ति पीठों में से एक है, जिसकी प्रसिद्धि कभी पूरे दक्षिण एशिया तक फैली हुई थी. माना जाता है कि भगवान शिव जब अपनी पत्नी सती को कंधे पर उठाकर ले जा रहे थे तो उनका दायां हाथ जहां गिरा, वहीं पर बाद में मां शारदा मंदिर का निर्माण हुआ. इस स्थल पर विश्वविद्यालय की स्थापना की गई, जहां पूरे विश्व से हिन्दू और बौद्ध धर्म से जुड़े लोग शिक्षा प्राप्त करने आते थे. ऐसे लोगों में भारत के अलावा अफगानिस्तान, म्यांमार, कम्बोडिया, थाईलैंड, इंडोनेशिया, नेपाल और भूटान के नागरिक शामिल रहते थे.

समय की मार ने छीन ली रौनक 
इस वक्त मां शारदा शक्ति पीठ के अवशेष ही बचे हैं. प्राकृतिक आपदाओं और आक्रमणकारियों के हमलों ने इस शान और आभा को छीन लिया. यह स्थल मुजफ्फराबाद से लगभग 65 कि.मी. और श्रीनगर से 112 कि.मी. की दूरी पर स्थित है. मां शारदा पीठ की यात्रा खुलने से पी.ओ.के. के लोगों को आर्थिक फायदा पहुंचेगा, जो भारतीय वहां जाएंगे, उन्हें वहां रहने और खाने-पीने की व्यवस्था की जरूरत महसूस होगी.

===================================================================

रिलीजन वर्ल्ड सभी धर्मों की पूरी जानकारी देने वाली वेबसाइट है। आप सभी तरह की सूचना, खबर, जानकारी, राय, सुझाव हमें इस ईमेल पर भेज सकते हैं – religionworldin@gmail.com– या इस नंबर पर वाट्सएप कर सकते हैं – 9717000666 – आप हमें ट्विटर , फेसबुक और यूट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकते हैं।

RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Shweta March 6, 2018 3 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Hinduism

कोरोना संक्रमण को देखते हुए इस बार अमरनाथ यात्रा में होगी कटौती

श्रीनगर, 29 मई; कोरोना संक्रमण को देखते हुए इस बार श्री अमरनाथ की वार्षिक यात्रा की समयावधि और श्रद्धालुओं की संख्या में कटौती करने की तैयारी है। सूत्रों…

Read now
Hinduism

अमरनाथ यात्रा: पहले यात्रा रद्द, बाद में प्रशासन ने लिया आदेश वापस

जम्मू , 23 अप्रैल; देश  में कोरोना वायरस महामारी के कारण 23 जून से शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा 2020 को रद्द कर दिया गया है। समाचार एजेंसी…

Read now
Hinduism

अमरनाथ यात्रा का हुआ आरम्भ, 7500 से अधिक यात्री दर्शन के लिए रवाना

अमरनाथ यात्रा का हुआ आरम्भ, 7500 से अधिक यात्री दर्शन के लिए रवाना नयी दिल्ली, 1 जुलाई;  सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच अमरनाथ यात्रा का आरम्भ हो चूका…

Read now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *