RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

प्रख्यात संत दद्दा जी (देवप्रभाकर शास्त्री) का देहावसान – सोमवार को दोपहर होगा अंतिम संस्कार

प्रख्यात संत दद्दा जी (देवप्रभाकर शास्त्री) का देहावसान – सोमवार को दोपहर होगा अंतिम संस्कार

प्रख्यात संत दद्दा जी (देवप्रभाकर शास्त्री) का देहावसान – सोमवार को दोपहर होगा अंतिम संस्कार
Visual Archive

प्रख्यात संत दद्दा जी (देवप्रभाकर शास्त्री) का देहावसान – सोमवार को दोपहर होगा अंतिम संस्कार

  • दद्दा जी लीवर और किडनी की बीमारी से ग्रसित थे
  • रात आठ बजे के करीब हुआ निधन 
  • कटनी में सोमवार को होगा अंतिम संस्कार होगा 

नयी दिल्ली, 17 मई;  गृहस्थ संत देव प्रभाकर शास्त्री दद्दा जी का आज शाम 8 :30 बजे निधन हो गया। उनके निधन से कटनी और जबलपुर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। गृहस्थ संत देवप्रभाकर शास्त्री की हालत गंभीर थी और वे वेंटीलेटर पर थे। बीते कई दिनों से वे बीमार थे। कल रात से ही तबीयत में कोई सुधार नहीं था।



दिल्ली से शनिवार रात नौ बजे दद्दा जी को एयर एकारेंस से जबलपुर लाया गया। यहां से उन्हें कटनी ले जाया गया। इसके बाद ही उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। कटनी में दद्दाजी का घर है और पूरा परिवार वहीं रहता है। दद्दा जी पत्नी का निधन भी एक महीने पहले हुआ था।

शनिवार को बिगड़ी थी तबियत 

बता दें कि गृहस्थ संत पंडित देव प्रभाकर शास्त्री कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उनका इलाज दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में चल रहा था।शनिवार शाम उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई।



उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई और चिकित्सकों ने उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट दिया था। लेकिन उनके शरीर के सभी अंगो ने काम करना बंद कर दिया था। दिल्ली में उपचार के दौरान दद्दाजी के साथ होने वाली उनकी शिष्य अभिनेता आशुतोष राणा साथ थे। वे कटनी में अभी भी परिवार के संग है।

[video_ads]

You can send your stories/happenings here:info@religionworld.in

RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Shweta May 17, 2020 2 min read
Share: