RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

दिल्ली में रामलीला मैदान में राम मंदिर के लिए विराट धर्मसभा

दिल्ली में रामलीला मैदान में राम मंदिर के लिए विराट धर्मसभा

दिल्ली में रामलीला मैदान में राम मंदिर के लिए विराट धर्मसभा
Visual Archive

दिल्ली में रामलीला मैदान में राम मंदिर के लिए विराट धर्मसभा

दिल्ली में रामलीला मैदान में राम मंदिर के लिए विराट धर्मसभा

राम भक्तों को बीते दिनों में संतों की ओर आयोजित धर्मसभाओं से हलचल और माहौल बना हुआ है। एक ओर अयोध्या में हुई धर्म संसद से राम मंदिर के आंदोलन को गति मिली है तो दूसरी ओर 9 दिसंबर, 2018 को दिल्ली में होने वाले धर्मसंसद से देश में जिज्ञासा जगी है।

विश्व हिंदू परिषद के सहयोग और उसकी सक्रिय भूमिका से होने वाली धर्मसंसद के लिए हिंदू संगठनों ने कमर कस ली है। अनुमान एक लाख से ज्यादा लोगों के एकत्रित होने की है। अखिल भारतीय संत समिति के जगतगुरु हंसदेवाचार्यजी ने बताया कि “पूरे उत्तर भारत से लोग आ रहे हैं, उत्तरप्रदेश से पश्चिमी इलाके, ब्रज क्षेत्र, हरियाणा, फरीदाबाद इलाके से लोग आएंगे”।

स्वामी अवधेशानंद गिरि, साध्वी ऋतंभरा, आचार्य लोकेश मुनि, स्वामी दीपांकर, संजीवकृष्ण ठाकुरजी और सद्गगुरू दलीप सिंह, ज्ञानानंद जी महाराज और दिल्ली प्रांत के सभी संत इसमें हिस्सा लेंगे। विराट धर्मसभा सुबह 11 बजे से शुरू होगा और दोपहर तीन बजे तक जारी रहेगा।

नवभारत टाइम्स में छपी खबर के मुताबिक, वीएचपी के सूत्रों के हवाले से रामलीला मैदान की क्षमता सिर्फ 60-70 हजार लोगों की है। लेकिन हमारा टारगेट चार-पांच लाख लोगों को जुटाना है। भीड़ रामलीला मैदान के चारों तरफ दिखेगी, जिसमें लोग लाल किला और राजघाट की तरफ से पैदल ही सभा स्थल की ओर कूच करेंगे। निश्चित रूप से उस दिन दिल्ली जाम होगी। रैली से राम मंदिर निर्माण के लिए सरकार पर विधेयक लाने का दबाव बनेगा।

राम भक्तों के रामलीला मैदान आगमन के लिए शहर में जगह-जगह स्वागत द्वार भई लगाए जाएंगे। दिल्ली में प्रवेश करने के लिए 15 प्रवेश प्वाइंट बनाए गए है। उत्तर प्रदेश से आने वाले भक्तों के लिए रास्ते में जगह-जगह पर खाने पीने का इंतजाम भी हिंदू संगठनों ने किया  है। करीब 1500 बसों के जरिए दिल्ली के 200 किलोमीटर के दायरे से लोग विराट धर्म संसद में हिस्सा लेेने के लिए लाएं जाएंगे।

विहिप के संयुक्त सचिव सुरेन्द्र जैन का कहना है कि, “हम इस विराट धर्म सभा के जरिए सरकार से इस शीतकालीन सत्र में राम मंदिर पर अध्यादेश लाने की मांग करेंगे। अगर ये नहीं हुआ तो अगली रणनीती कुंभ के दौरान होने वाले धर्म संसद, जो 31 जनवरी और 1 फरवरी को होगी, में तय होगा”।

आरएसएस के महासचिव सुरेश जोशी, वीएचपी के अध्यक्ष विष्णु सदाशिव कोकजे और विहिप के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार इस विराट धर्मसभा को संबोधित करेंगे। विहिप ने दिल्ली और आसपास के इलाकों में घर-घर जाकर इस विराट धर्म सभा में आने की अपील लोगों से की है। इस धर्म सभा को लेकर दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा को लेकर कड़े बंदोबस्त किया है। इसके लिए लगभग 5000 पुलिसकर्मियों को सुरक्षा में तैनात किया जाएगा।

@religionworldbureau

RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Religion World December 8, 2018 3 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Hinduism

वैष्णव परंपरा, राष्ट्र और समाज को जोड़ने वाला आचार्य नेतृत्व: श्री पुंडरीक गोस्वामी महाराज

वैष्णव परंपरा, राष्ट्र और समाज को जोड़ने वाला आचार्य नेतृत्व: श्री पुंडरीक गोस्वामी महाराज वृंदावन की पावन भूमि से निकले, राधा-कृष्ण भक्ति परंपरा के प्रख्यात स्तंभ श्री पुंडरीक…

Read now
Hinduism

भगवान के कई रूप क्यों होते हैं? 

भगवान के कई रूप क्यों होते हैं?  भारत की धार्मिक परंपराएँ अत्यंत समृद्ध, विविध और रहस्यमय हैं। यहाँ एक ईश्वर को अनेक रूपों में पूजने की अनोखी परंपरा…

Read now
Hinduism

क्या आपने देखा है अयोध्या का 56 घाट दीपोत्सव? जानिए, कब होगा?

क्या आपने देखा है अयोध्या का 56 घाट दीपोत्सव? जानिए, कब होगा? अयोध्या, जिसे भगवान राम की नगरी कहा जाता है, हर साल अपने दीपोत्सव (Deepotsav) के लिए…

Read now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *