RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

चार धर्म के चार दोस्तों की चार धाम यात्रा  

चार धर्म के चार दोस्तों की चार धाम यात्रा  

चार धर्म के चार दोस्तों की चार धाम यात्रा  
Visual Archive

चार धर्म के चार दोस्तों की चार धाम यात्रा  

चार धर्म के चार दोस्तों की चार धाम यात्रा  

नजीबाबाद, 28 जून; मजहब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना….यह पंक्ति इन चार दोस्तों और उनके परिवार के ऊपर बिलकुल सटीक बैठती है. हिन्दू,मुस्लिम, सिख, इसाई धर्म के चार दोस्त भाईचारे की मिसाल कायम कर रहे हैं.

नजीबाबाद के रहने वाले यह चारों मित्र अपने परिवार के साथ चार धाम की यात्रा पर निकले हैं. ऐसा कर ये लोग सभी को आपसी प्रेम, सम्मान और सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश दे रहे हैं.

केदारनाथ और बद्रीनाथ की यात्रा पूरी करके रविवार को लौटे हाजी अब्दुल मलिक, रामनिवास पाल, प्रमोद मैसी, सरदार दिलबाग सिंह ने बताया कि अभी दो धाम की यात्रा करनी शेष है. अब वे यमुनोत्री व गंगोत्री की यात्रा की योजना बना रहे हैं. इनका कहना है कि एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करते हुए सभी लोग दूसरे धर्मों को सम्मान से देखें तो कही कोई फसाद और मनमुटाव हो ही नहीं सकता.

दूर-दूर फिर भी पास

दिलबाग सिंह बड़िया में खेती करते हैं. काजी अब्दुल मलिक नजीबाबाद के आदर्शनगर में रहते हैं. इनका निर्माण का काम हैं. प्रमोद कुमार मैसी नजीबाबाद के सुभाषनगर में रहते हैं. वे अब दिल्ली में प्राइवेट जॉब करते हैं और परिवार के साथ वहीं रहते हैं. रामनिवास भी आदर्शनगर के निवासी हैं, लेकिन अब इनका दिल्ली में रेस्टोरेंट है. इन्होंने बताया कि इनका उद्देश्य भाईचारा कायम रखना है. वे देश और समाज के लोगों को भी संदेश देना चाहते हैं कि सभी एक साथ मिलकर रहें.

30 साल पुरानी है दोस्ती  
अब्दुल कादिर ने बताया कि चारों मित्रों के बीच 30 सालों से अटूट मित्रता है. चारों लोगों के परिवार ईद, दिवाली, क्रिसमस, वैसाखी व लोहड़ी साथ मिलकर मनाते हैं. बचपन से चारों साथ पढ़े और 30 साल बाद आज भी उनकी दोस्ती बरकरार है. इनकी दोस्ती आज पारिवारिक घनिष्ठता में बदल चुकी है. चारों के परिवार त्योहारों पर एक जगह मिलते हैं और सभी त्योहार साथ ही मनाते आ रहे हैं.

चारों दोस्तों में पक्की मित्रता तो है ही अब उनके परिवार के सदस्यों में भी खूब अपनापन है. घर महिलाएं हों या फिर उनके बच्चे सभी एक दूसरे से घनिष्ठता रखते हैं. जब भी वे साथ होते हैं लगता ही नहीं कि चार अलग-अलग अलग परिवार हैं.

RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Shweta June 28, 2018 2 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Baha'i

‘सोशल रिफॉर्म्स एंड रिसर्च आर्गेनाइजेशन’ ने किया ‘विश्व धर्म संवाद’ का आयोजन

‘सोशल रिफॉर्म्स एंड रिसर्च आर्गेनाइजेशन’ ने किया ‘विश्व धर्म संवाद’ का आयोजन (vishwa dharm samvad) नई दिल्ली। 12 जनवरी स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस को भारत सरकार ‘युवा दिवस’…

Read now
Christianity

ईसाई विवाह: जानिये ईसाई विवाह की रस्में

शादी एक बहुत अहम पहलू है जीवन का चाहें वो हिन्दू में, मुस्लिम में हो, या सिख या ईसाईयों में. आज हम बताने जा रहे हैं की ईसाईयों…

Read now
Buddhism

विभिन्न धर्मों से योग का क्या है संबंध…

विभिन्न धर्मों से योग का क्या है संबंध… धर्म के सत्य, मनोविज्ञान और विज्ञान का सुव्यवस्थित रूप है योग.  योग की धारणा ईश्‍वर के प्रति आपमें भय उत्पन्न नहीं…

Read now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *