RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

गणेश चतुर्थी : जानिए क्या है इन शहरों में गणेश स्थापना का शुभ मुहूर्त

गणेश चतुर्थी : जानिए क्या है इन शहरों में गणेश स्थापना का शुभ मुहूर्त

गणेश चतुर्थी : जानिए क्या है इन शहरों में गणेश स्थापना का शुभ मुहूर्त
Visual Archive

गणेश चतुर्थी : जानिए क्या है इन शहरों में गणेश स्थापना का शुभ मुहूर्त

गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश की स्थापना की जाती है।  शास्त्रों के अनुसार भगवान गणेश को विघ्नहर्ता माना जाता है और उनकी स्थापना और विधिवत पूजा करने से सभी प्रकार के कष्ट समाप्त होते हैं। लेकिन क्या अपने  शहर में गणेश स्थापना का शुभ मुहूर्त जानते हैं अगर नहीं तो आज हम आपको इसके बारे में बताएंगे, चलिए जानते हैं सभी शहरों में गणेश स्थापना का शुभ मुहूर्त।



क्यों की जाती है गणेश चतुर्थी पर गणेश स्थापना
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश चतुर्थी मनाई जाती है। शास्त्रों के अनुसार इसी दिन भगवान गणेश का जन्म हुआ था। इसलिए इस दिन को भगवान गणेश के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है। गणेश जी की स्थापना के पीछे एक कथा भी मौजूद है। जिसके अनुसार जब वेदव्यास जी को महाभारत के विस्तार में लिखवाना था तो उन्हें न ही उन्हें ब्राह्माड में कोई ऐसा नहीं मिला जो महाभारत को लिख सके।

जिसके बाद वह गणेश जी के पास गए। तब भगवान गणेश ने लगातार 10 दिनों तक महाभारत को लिखते रहे। जिसके बाद उनका शरीर का ताप बढ़ गया और इसके बाद वेदव्यास जी ने उन्हें एक सरोवर में रखा और उनकी सेवा की। उसी दिन से गणेश जी की स्थापना की जाने लगी। माना जाता है कि जो भी व्यक्ति दस दिनों तक गणेश जी की स्थापना करके उनकी विधिवत पूजा करता है। उसके जीवन के सभी विघ्न समाप्त हो जाते हैं और उसे सभी सुखों की प्राप्ति होती है।

इन शहरों में गणेश स्थापना का शुभ मुहूर्त

पुणे – सुबह 11 बजकर 21 मिनट से दोपहर 1 बजकर 53 मिनट तक
नई दिल्ली – सुबह 11 बजकर 06 मिनट से दोपहर 01 बजकर 42 मिनट तक
चेन्नई – सुबह 10 बजकर 57 मिनट से दोपहर 1 बजकर 27 मिनट तक
जयपुर- सुबह 11 बजकर 12 मिनट से दोपहर 1 बजकर 47 मिनट तक
हैदराबाद – सुबह 11 बजकर 03 मिनट से दोपहर 1 बजकर 34 मिनट तक
गुरुग्राम- सुबह 11 बजकर 07 मिनट से दोपहर 1 बजकर 42 मिनट तक
चण्डीगढ़-सुबह 11 बजकर 07 मिनट से दोपहर 1 बजकर 44 मिनट तक
कोलकाता – सुबह 10 बजकर 23 मिनट से दोपहर 12 बजकर 56 मिनट तक
मुम्बई – सुबह 11 बजकर 25 मिनट से दोपहर 01 बजकर 57 मिनट तक
बेंगलूरु – सुबह 11 बजकर 08 मिनट से दोपहर 01 बजकर 37 मिनट तक
अहमदाबाद – सुबह 11 बजकर 26 मिनट से दोपहर 01 बजकर 59 मिनट तक
नोएडा – सुबह 11 बजकर 05 मिनट से दोपहर 1 बजकर 41 मिनट तक
गाज़ियाबाद- सुबह 11 बजकर 05 मिनट से दोपहर 1 बजकर 41 मिनट तक

[video_ads]
[video_ads2]
You can send your stories/happenings here:info@religionworld.in

RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Shweta August 19, 2020 3 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Ganesh Chaturthi

गणेश चतुर्थी 2025 : कब करें गणेश जी की प्रतिमा स्थापना?

गणेश चतुर्थी 2025 : कब करें गणेश जी की प्रतिमा स्थापना? गणेश चतुर्थी पूरे भारतवर्ष का सबसे लोकप्रिय और भव्य पर्व है। यह दिन भगवान श्री गणेश के…

Read now
Ganesh Chaturthi

गणेश चतुर्थी 2025: विघ्नहर्ता गणपति बप्पा के स्वागत की अनोखी परंपरा

गणेश चतुर्थी 2025: विघ्नहर्ता गणपति बप्पा के स्वागत की अनोखी परंपरा गणेश चतुर्थी, भगवान श्री गणेश के जन्मोत्सव के रूप में पूरे भारतवर्ष में अपार श्रद्धा और उल्लास…

Read now
Ganesh Chaturthi

Ekdant Sankashti Chaturthi : संकटों से मुक्ति कैसे मिलेगी?

 Ekdant Sankashti Chaturthi : संकटों से मुक्ति कैसे मिलेगी? “एकदंत संकष्टी चतुर्थी” भगवान गणेश को समर्पित एक विशेष व्रत है, जो हर महीने कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि…

Read now