RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

धर्मनगरी हरिद्वार में बसा नन्हा गुजरात

धर्मनगरी हरिद्वार में बसा नन्हा गुजरात

धर्मनगरी हरिद्वार में बसा नन्हा गुजरात
Visual Archive

धर्मनगरी हरिद्वार में बसा नन्हा गुजरात

धर्मनगरी हरिद्वार में बसा नन्हा गुजरात

  • नवरात्र के गरबा में झूमे गुजराती नर-नारी

हरिद्वार 17 अक्टूबर। वैसे तो नवरात्र पूरे देश में बड़े धूम धाम से मनाई जाती है लेकिन गुजरात प्रदेश में नवरात्र की एक अलग ही धूम देखने को मिलती है, वही धूम इन दिनों गुजरात से करीब एक हजार किमी दूर धर्मनगरी हरिद्वार के देवपुरा चौक स्थित भारत सेवा संघ के हाल में देखने को मिल रही है। धर्मनगरी हरिद्वार जो कि माँ शक्ति के पहली शक्तिपीठ वाली नगरी है यहाँ इन दिनों माता की अद्भुत भक्ति देखने को मिल रही है। गुजरात के पारंपरिक परिधानों में गरबा, डांडिया करते करीब ढाई सौ गुजराती नर-नारी आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।

हरिद्वार का ये गुजराती परिवार पिछले १३ सालों से प्रतिवर्ष नवरात्र के दौरान विशेष गरबा व डांडियाँ का आयोजन करता है। इसमें धर्मनगरी हरिद्वार में गुजराती संस्कृति के अनुरूप नवरात्र महोत्सव का आयोजन किया जाता है। आयोजन में माँ शक्ति की विधिवत् आरती, पूजा के साथ सभी गरबा नृत्य, डांडिया नृत्य करते हैं एवं गुजराती     प्रसाद का वितरण किया जाता है। ये परिवार नौकरी, व्यापार आदि के सिलसिले में गुजरात से आकर तीर्थ नगरी में रहता है। यह आयोजन हरिद्वार गुज्जु ग्रुप के अध्यक्ष राजेश भाई पाठक के नेतृत्व में चल रहा है।

धर्मनगरी हरिद्वार का अद्भुत गुजराती रंग अपने आप में बहुत ही मनमोहक होता है, अपनी भूमि से कोसों दूर रहने के बाद भी अपनी संस्कृति एवं परंपरा को आगे बढ़ाने की सोच के साथ हरिद्वार में रहने वाला गुजराती समाज इस विशेष नवरात्रि कार्यक्रम का आयोजन करता है। इनमें अल्पेशभाई पटेल, पवनभाई दवे, प्रीतेशभाई पटेल, मोंटूभाई देशाणी, जयभाई सोनी, कीर्तनभाई देसाई, राजाभाई, अजय गढवी डॉली बेन नायक, परीक्षित भाई जोशी आदि की प्रमुख रूप से मौजूदगी रहती है।

RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Religion World October 18, 2018 2 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Hinduism

महाकुंभ का मुख्य शाही स्नान सफलता पूर्वक सम्पन्न

13 लाख 50 हजार से अधिक लोगों ने गंगा में लगाई पवित्र डुबकी हरिद्वार 14 अप्रैल 2021। कुम्भ मेला का मुख्य शाही स्नान सकुशल और सुव्यवस्थित तरीके से…

Read now
Hinduism

हरिद्वार कुंभ: स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज की छावनी में धर्म ध्वजा स्थापित

हरिद्वार, 23 मार्च; नीलधारा स्थित चंडीटापू में मंगलवार को पुरी पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज की छावनी में उनके प्रतिनिधि प्रफुल्ल चैतन्य ब्रह्मचारी और मेलाधिकारी दीपक…

Read now
Hinduism

हरिद्वार कुम्भ: 31 मार्च तक हर हाल में कुंभ का काम पूरा हो-गढ़वाल आयुक्त

हरिद्वार,16 मार्च;  उत्तराखंड के गढ़वाल मण्डल आयुक्त रविनाथ रमन ने सोमवार को कुंभ मेले की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुये 31 मार्च तक हर हाल में कुंभ का…

Read now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *