RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

विश्व में एकता, शांति और समृद्धि पर ब्रह्माकुमारीज के वैश्विक शिखर सम्मेलन में जुटेंगी नामचीन हस्तियां

विश्व में एकता, शांति और समृद्धि पर ब्रह्माकुमारीज के वैश्विक शिखर सम्मेलन में जुटेंगी नामचीन हस्तियां

विश्व में एकता, शांति और समृद्धि पर ब्रह्माकुमारीज के वैश्विक शिखर सम्मेलन में जुटेंगी नामचीन हस्तियां
Visual Archive

विश्व में एकता, शांति और समृद्धि पर ब्रह्माकुमारीज के वैश्विक शिखर सम्मेलन में जुटेंगी नामचीन हस्तियां

विश्व में एकता, शांति और समृद्धि पर

ब्रह्माकुमारीज

के वैश्विक शिखर सम्मेलन में जुटेंगी नामचीन हस्तियां

  • देश के उपराष्ट्रपति करेंगे उदघाटन, समाज सेवियों का होगा सम्मान

आबू रोड, सिरोही। एकता, शांति और समृद्धि के लिए अध्यात्म जरूरी विषय पर ब्रह्माकुमारीज संस्थान के अन्तर्राष्ट्रीय मुख्यालय शांतिवन में 27 सितम्बर 1 अक्टूबर तक वैश्विक शिखर सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इस सम्मेलन में देश व दुनिया के तमाम जानी-मानी हस्तियों का जमावड़ा लगेगा। इस सम्मेलन का उद्घाटन 28 सितम्बर को भारत के उपराष्ट्रपति वैंकैया नायडू, ब्रह्माकुमारीज संस्था की मुख्य प्रशासिका 104 वर्षीय दादी जानकी, राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र, ब्रह्माकुमारीज संस्था संयुक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी रतनमोहिनी के कर कमलों से होगा। समापन 1 अक्टूबर को लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला करेंगे।

इस पांच दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन में विशेष रूप से मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, न्याय एवं कानून केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, अल्पसंख्यक केन्द्रिय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, संसदीय कार्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल, गृहराज्यमंत्री जी कृष्णा रेड्डी, पशुपालन, दुग्ध एवं मछली पालन केन्द्रीय राज्यमंत्री प्रताप चन्द्र सिंघी, वाणिज्य एवं उद्योग केन्द्रियमंत्री सोम प्रकाश, पंचायती राज एवं कृषि केन्द्रिय मंत्री पुरूषोत्तम भाई रूपाला समेत कई राज्यों के राज्य एवं कैबिनेट मंत्री भाग ले रहे हैं।

इस सम्मेलन में चालीस से ज्यादा विधायक, बीस से ज्यादा सांसद, सभी वर्गों के विशिष्ट विद्वान, सुप्रसिद्ध गायक अनूप जलोटा के साथ कई नेता एवं अभिनेता, न्यायविद, शिक्षाविद, नामचीन चिकित्सक, पर्यावरणविद, समाजसेवी समेत बड़ी संख्या में लोग भाग ले रहे हैं।

अन्तर्राष्ट्रीय कलाकारों की प्रस्तुति: इस अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन में चाईना, रसिया, नेपाल, भारत तथा जापान के कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से लोगों में एकता और भाईचारा का संदेश देंगे।

एक्पो में दिखेगी बहुउदद़ेशीय संस्कृति की झलक: अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन में एक्सपो का भी आयोजन किया गया। जिसमें पूरे विश्व की कई संस्कृतियों का संगम देखने को मिलेगा। साथ ही ब्रह्माकुमारीज संस्थान के अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर हुए सुखद बदलावों की भी बानगी देखने को मिलेगी।

शुद्ध और सात्विक मिलेगा भोजन: अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन में देश व दुनिया भर से आये मेहमानों के लिए विशेष भोजन की व्यवस्था की गयी है। जिसमें शुद्ध एवं सात्विक भोजन के अलग अलग स्वाद देखने को मिलेगें।

मेहमान करेंगे सौर उर्जा से बना भोजन: अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन में आने वाले मेहमानों को सौर उर्जा से बना भोजन परोसा जायेगा। इसके लिए सौर उर्जा भोजन बनाया जायेगा।

विश्व शांति एवं एकता पर होगा मंथन: समाज में दिनो दिन बढ़ी आसुरी प्रवृत्तियों को रोकने तथा एक बेहतर समाज एवं परिवार बनाने में राजयोग अध्यात्म के महत्व पर मंथन होगा। इसके साथ ही प्रतिदिन के दैनिक रूटीन को बेहतर बनाने के लिए क्या सकारात्मक प्रयास किया जायेगा। इसका पूरा विस्तार से विवरण देखने व सुनने को मिलेगा।

RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Religion World September 25, 2019 3 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Hinduism

अयोध्या मंदिर में राम परिवार का आगमन: नई शुरुआत, नया अध्याय

अयोध्या मंदिर में राम परिवार का आगमन: नई शुरुआत, नया अध्याय अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की प्रक्रिया लगातार आगे बढ़ रही है और इसी क्रम में 5…

Read now
Hinduism

ब्रह्माकुमारीज ने शुरू किया सिरोही जिले का सबसे बड़ा कोविड सेन्टर

शुरू हुआ संभाग का सबसे बड़ा ब्रह्माकुमारीज का मानसरोवर कोविड सेन्टर आबू रोड, 22 अप्रैल, निसं। सिरोही जिले में तेजी से बढ़ते करोना मरीजों की संख्या को देखते…

Read now
Hinduism

किस आध्यात्मिक सेंटर में कोरोना का 95% रिकवरी रेट ?

राजयोग, ध्यान, व्यायाम और दवाईयों से 95% रिकवरी रेट आबू रोड, राजस्थान। वर्तमान समय कोरोना से पूरे विश्व के लोग प्रभावित है। भारत में भी विकराल रुप धारण…

Read now